Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत संभल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित अलहसनैन पब्लिक स्कूल में स्कूल का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना संभल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र में हुई।
Kapil kumar
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत संभल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित अलहसनैन पब्लिक स्कूल में स्कूल का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना संभल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र में हुई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गजरौला पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद अमरोहा के गजरौला थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आरोपी चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खाद गूजर रोड स्थित यश पब्लिक स्कूल के सामने से मोहित कुमार (19) निवासी गंगानगर और आर्यन कुमार (19) निवासी जवाहर नगर, गजरौला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों में से एक स्प्लेंडर को ब्रजघाट गंगापुल के पास से, जबकि दूसरी सुपर स्प्लेंडर को बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग गांव से चोरी किया था। चांदपुर थाने में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक बालकिशन, उपनिरीक्षक नीतेन्द्र वशिष्ठ समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- जनपद अमरोहा के हसनपुर संभल मार्ग पर जनहित 24 हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने फीता काटकर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। वहीं अस्पताल के एमडी पिंटू भाटी ने बताया कि गरीब लोगों के लिए हमारे अस्पताल में छूट दी जाएगी जिन पर भी गरीब लोगों पर बीपीएल के कार्ड हैं उनके लिए अस्पताल में छूट है और हमारे यहां पर डिग्री होल्डर डॉक्टर मरीज का इलाज करेंगे और मरीज के लिए कोई भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। हसनपुर-संभल मार्ग पर स्थित जनहित 24 हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, BPL कार्ड धारकों को मिलेगी छूट1
- मोहम्मद अरशद ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- 9 साल बेमिसाल जनतंत्र Tv जनता की आवाज 9 साल की भरोसेमंद यात्रा... देश के 80 साल के गौरव के साथ धन्यवाद दर्शकों का,धन्यवाद भारत का1
- aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo2
- अमरोहा के गजरौला में दो पक्षों में मारपीट टैक्सी ड्राइवर समेत तीन हिरासत में गजरौला थाना चौराहे पर आज दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गजरौला पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में शामिल टैक्सी ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चौराहे पर शांति व्यवस्था कायम है1
- अमरोहा थाना देहात गांव पिलक सराय अज्ञात व्यक्तियों ने चामुंडा मंदिर पर की तोड़फोड़ अमरोहा में प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने बाउंड्री और कार्रवाई की मांग की* *अमरोहा।* जनपद अमरोहा के *थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिलक सराय* से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। *दिनांक 15.08.2026 की रात्रि* में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गांव के *प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर* में तोड़फोड़ की गई। अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में लगी *टाइल्स* को तोड़ दिया और *हवन कुंड* को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मामले की सूचना तुरंत *थाना देहात अमरोहा पुलिस* को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि *इस चामुंडा मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री कराई जाए* और *दोषियों पर सख्त कार्रवाई* की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए *पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया* और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।4
- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत संभल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित अलहसनैन पब्लिक स्कूल में स्कूल का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना संभल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र में हुई।1