Shuru
Apke Nagar Ki App…
दोसा जिले में बिजासनी माता के मेले की तैयारी शुरू _ सरपंच हरिमोहन मीना से बातचीत
Khemraj Joshi
दोसा जिले में बिजासनी माता के मेले की तैयारी शुरू _ सरपंच हरिमोहन मीना से बातचीत
More news from राजस्थान and nearby areas
- उपखंड क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध बिजासनी माता मंदिर का पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले को लेकर सरपंच हरि ओम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में 17 मार्च को प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। ग्रामीणों के अनुसार बिजासनी माता मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। गांव की पोथी में उल्लेख मिलता है कि किसी बंजारे द्वारा माता जी को बालिका स्वरूप में यहां प्रतिष्ठित किया गया था। मान्यता है कि छोटे बच्चों को होने वाले रोगों से राहत के लिए माता जी को आठवाई चढ़ाई जाती है और मनौती मानने पर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चों की आंखों की समस्या या आवाज बंद होने जैसी गंभीर परेशानियां माता जी की मान्यता मानने के बाद ठीक हो गईं। इसी आस्था के कारण मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया जाता है तथा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की ड्यूटी लगाई जाती है। पेयजल की व्यवस्था जलदाय विभाग, बिजली की व्यवस्था विद्युत विभाग तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा निभाई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बड़े ग्रामीण मेले में अक्सर सरकारी विभागों की प्रदर्शनी नहीं लग पाती, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। यदि इस बार जनसंपर्क विभाग सभी विभागों के समन्वय से प्रदर्शनी लगाए तो ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेले के दौरान कई बार भीड़ अधिक होने से व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं, इसलिए जिला स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी भी आवश्यक मानी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकें। फोटो / वीडियो कैप्शन: बिजासनी माता मेले की तैयारियों की जानकारी देते ग्राम पंचायत किशोरपुरा के सरपंच हरि ओम मीणा।2
- अभी थोड़ी देर पहले यहां भैरुवास मोड पर खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है उसमें गाड़ी के अंदर पिकअप में भैस भरी हुई थी पास में जो सामने की थड़ी है उसके टक्कर दे दी1
- लालसोट उपखंड के दौलतपुरा में प्रातः 8:30 बजे आचार्य 108 विनीत सागर जी महाराज पधारे भव्य मंगल प्रवेश हुआ गाजे बाजे से जुलूस के रूप में महाराज श्री को चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर लेकर के गए वहां महाराज श्री ने मंदिर देखा मंदिर देख कर कर महाराज श्री ने कई प्रकार के मंदिर जी में कमियां बताई उन कमीयो की पूर्ति के लिए महाराज श्री ने नए मंदिर की जो जगह है वहां पर नए मंदिर का निर्माण कराने का सभी को संकल्प दिलाया सभी ने मुलनायक भगवान श्री चंद्र प्रभु के सामने संकल्प लिया उसके बाद महाराज श्री भव्य जुलूस से दौलतपुर बस स्टैंड बिलाला जी के मकान पर पधारे वहां महाराज श्री की हार चरया हुई सभी लोगों ने आहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नए मंदिर बनाने के लिए मंदिर निर्माण के लिए कमेटी बनाई आचार्य श्री के प्रवचन हुए लोगों ने प्रवचन सुने । आज ही शाम 4:30 महाराज श्री कोटखावदा के लिए बिहार करेंगे ।1
- घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट, चाँदसेन व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संस्कृत महाविद्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए ज्योतिबा फूले सर्किल तक रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल मीणा सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर चल रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी तुरंत रोक कूदकर अपनी जान बचाई। घटनाक्रम लांका क्षेत्र के ऊकाली घाटी का है। जहां कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक के बाहर निकलते ही आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही लांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सांसद Raghav Chadha ने संसद में उठाया मोबाइल रिचार्ज करने और अपने फोन पर इनकमिंग कॉल आने पर उठाया बड़ा मुद्दा: रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद और 28 दिन के ‘महीने’ वाले प्लान पर सवाल क्या आप भी इस बात से सहमत हैं तो लाईक कमेंट्स और शेयर करें1
- इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक के साथ करणी सेना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ,राजु, जिला महामंत्री कैलाश गुवाडी, सीताराम,मंडल अध्यक्ष अशोक प्रजापत,ओमप्रकाश, रामकिशन मीणा प्रबंध एसबीआई,गोपाल,जयपाल ,मोहनलाल सरपंच राम्यावाला,भगवान सहाय सर्किल इंस्पेक्टर जमवारामगढ़ ,श्रीदांत माता सेवा समिति के अध्यक्ष ललू राम, सचिव लल्लू लाल दोसा ,कोषाध्यक्ष शंकर लाल दोपुर एवं समिति के समस्त अधिकारी को सदस्य तथा नीमला खाने वाला पंच पटेल उपस्थित रहे इस दौरान विधायक महेंद्र पाल सिंह मीणा का एवं मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का श्री दांत माता सेवा समिति द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक महोदय से श्री दांत माता परिसर में श्रद्धालु व भक्तों के लिए पीने के पानी एवं हर संभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।4
- Post by Khemraj Joshi2