logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस मितौली। क्षेत्र के कस्ता स्थित लीलावती भारत गैस एजेंसी पर एक दिव्यांग के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में सिलेंडर की कीमत को लेकर विवाद और हाथापाई होती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, ₹1000 और ₹940 की कीमत को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। पीड़ित ने एजेंसी मालिक सुधीश वर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि मालिक ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि व्यक्ति समय सीमा से पहले गैस लेने का दबाव बना रहा था और केवल गैस बुक छीनी गई थी। थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_Kayyoom idrishi
Kayyoom idrishi
मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस मितौली। क्षेत्र के कस्ता स्थित लीलावती भारत गैस एजेंसी पर एक दिव्यांग के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में सिलेंडर की कीमत को लेकर विवाद और हाथापाई होती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, ₹1000 और ₹940 की कीमत को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। पीड़ित ने एजेंसी मालिक सुधीश वर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि मालिक ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि व्यक्ति समय सीमा से पहले गैस लेने का दबाव बना रहा था और केवल गैस बुक छीनी गई थी। थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rajat Ai
    1
    Post by Rajat Ai
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।
    1
    लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। 
पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम  चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष  आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए।
दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। 
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से जुड़ा गंभीर विषय बताया उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए सभा के दौरान उनके बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली आप सुनिए, मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा
    1
    सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से जुड़ा गंभीर विषय बताया
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए
सभा के दौरान उनके बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली
आप सुनिए, मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा
    user_Saty Mev jayate
    Saty Mev jayate
    Voice of people लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • लखीमपुर खीरी-खीरी टाउन। मोहल्ला सय्यदवाड़ा स्थित हज़रत सय्यद जलालुद्दीन उर्फ़ सय्यद खुर्द साहब (रह.) की दरगाह पर 477वें सालाना उर्स की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आस्ताना इन दिनों रौनक से गुलजार है और साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उर्स का आगाज़ 31 मार्च को मीलाद शरीफ, ग़ुस्ल और गागर चादर की रस्म के साथ होगा, जिसके बाद महफिले समा आयोजित की जाएगी। वहीं 1 अप्रैल को बाद नमाज़-ए-इशा महफिले मीलाद व महफिले समा का आयोजन किया जाएगा और सुबह 4 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सय्यद खुर्द साहब (रह.) बड़े मखदूम साहब खैराबादी (रह.) के खलीफा थे और सिलसिला-ए-चिश्तिया के प्रमुख बुजुर्गों में शुमार किए जाते हैं। उनके दादा पीर शाह मीना शाह लखनवी (रह.) भी अपने दौर के प्रसिद्ध सूफी संत रहे हैं। दरगाह के खादिम मोहम्मद हारून चिश्ती अपने वालिद मोहम्मद हनीफ कुरैशी के साथ मिलकर तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। आस्ताने पर पेंटिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। खादिम हारून मियां चिश्ती ने बताया कि उर्स की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहर से आने वाले ज़ायरीनों के लिए ठहरने व लंगर का बेहतर इंतजाम किया गया है। उन्होंने कस्बे की तमाम अवाम से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स के कुल की रस्म में शिरकत करें और इस मुबारक मौके का हिस्सा बनें।
    1
    लखीमपुर खीरी-खीरी टाउन। मोहल्ला सय्यदवाड़ा स्थित हज़रत सय्यद जलालुद्दीन उर्फ़ सय्यद खुर्द साहब (रह.) की दरगाह पर 477वें सालाना उर्स की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आस्ताना इन दिनों रौनक से गुलजार है और साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
उर्स का आगाज़ 31 मार्च को मीलाद शरीफ, ग़ुस्ल और गागर चादर की रस्म के साथ होगा, जिसके बाद महफिले समा आयोजित की जाएगी। वहीं 1 अप्रैल को बाद नमाज़-ए-इशा महफिले मीलाद व महफिले समा का आयोजन किया जाएगा और सुबह 4 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सय्यद खुर्द साहब (रह.) बड़े मखदूम साहब खैराबादी (रह.) के खलीफा थे और सिलसिला-ए-चिश्तिया के प्रमुख बुजुर्गों में शुमार किए जाते हैं। उनके दादा पीर शाह मीना शाह लखनवी (रह.) भी अपने दौर के प्रसिद्ध सूफी संत रहे हैं।
दरगाह के खादिम मोहम्मद हारून चिश्ती अपने वालिद मोहम्मद हनीफ कुरैशी के साथ मिलकर तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। आस्ताने पर पेंटिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। खादिम हारून मियां चिश्ती ने बताया कि उर्स की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहर से आने वाले ज़ायरीनों के लिए ठहरने व लंगर का बेहतर इंतजाम किया गया है।
उन्होंने कस्बे की तमाम अवाम से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स के कुल की रस्म में शिरकत करें और इस मुबारक मौके का हिस्सा बनें।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी। जिले में चर्चित “विधायक थप्पड़ कांड” एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। एक जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने मंच से इस मुद्दे को उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कानून को हाथ में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं को जनता के विश्वास के खिलाफ बताया। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी स्तर पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि “विधायक थप्पड़ कांड” को लेकर हाल के दिनों में क्षेत्र में पुनः चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसके चलते राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सरगर्मी जारी है।
    1
    लखीमपुर खीरी। जिले में चर्चित “विधायक थप्पड़ कांड” एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। एक जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने मंच से इस मुद्दे को उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कानून को हाथ में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं को जनता के विश्वास के खिलाफ बताया।
चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी स्तर पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि “विधायक थप्पड़ कांड” को लेकर हाल के दिनों में क्षेत्र में पुनः चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसके चलते राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सरगर्मी जारी है।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर - मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।, *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत। ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल, घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
    1
    फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर - मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।, *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत। ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल, घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बोनट पर लटके गुप्ता जी- लखीमपुर के गौरीफंटा जंगल में रामभगत गुप्ता को टैक्सी ड्राइवर ने बोनट पर लटकाकर 4 किलोमीटर तक दौड़ाया गुप्ता का टैक्सी ड्राइवर से विवाद हुआ वह गाड़ी के आगे खड़े हो गये ड्राइवर प्रवीण ने गाड़ी दौड़ा दी गुप्ता के साथियों ने टैक्सी ओवरटेक करके गुप्ता जी को सही-सलामत हासिल किया नोट- वीडियो के अंत मे गाली गलौज है
    1
    बोनट पर लटके गुप्ता जी-
लखीमपुर के गौरीफंटा जंगल में रामभगत गुप्ता को टैक्सी ड्राइवर ने बोनट पर लटकाकर 4 किलोमीटर तक दौड़ाया
गुप्ता का टैक्सी ड्राइवर से विवाद हुआ
वह गाड़ी के आगे खड़े हो गये
ड्राइवर प्रवीण ने गाड़ी दौड़ा दी
गुप्ता के साथियों ने टैक्सी ओवरटेक करके गुप्ता जी को सही-सलामत हासिल किया
नोट- वीडियो के अंत मे गाली गलौज है
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rajat Ai
    1
    Post by Rajat Ai
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.