logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन शिक्षकों ने संभाला स्कूल का मोर्चा, जर्जर रसोई संवारी और नामांकन बढ़ाकर प्राइवेट स्कूलों को मात देने का लिया संकल्प स्कूल के तीन शिक्षक बने भामाशाह, 33,200 रुपए खर्च कर बदली विद्यालय की तस्वीर; प्रवेशोत्सव में 33 नए बच्चों का नामांकन, कुल संख्या 85 पहुंची सीमलवाड़ा। सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शिक्षक यदि स्वयं पहल करें तो विद्यालय किसी भी मायने में निजी स्कूलों से पीछे नहीं रह सकता। ऐसा ही उदाहरण सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र एवं झोथरी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोजेला में देखने को मिला है। यहां विद्यालय के संस्थाप्रधान विक्रम ढुहा ने अपने स्टॉफ साथी शिक्षक महेंद्र कटारा एवं वासुदेव रोत के साथ मिलकर विद्यालय की जर्जर रसोई भवन की मरम्मत कराकर उसे नया स्वरूप दिया है। तीनों शिक्षकों ने मिलकर अब तक 33,200 रुपए की राशि स्वयं वहन की है। विद्यालय की रसोई भवन की स्थिति लंबे समय से जर्जर थी। टीनशेड, प्लास्टर, खिड़की और दरवाजे खराब होने के कारण रसोई का संचालन विद्यालय के एक कक्ष में करना पड़ रहा था। इससे विद्यार्थियों के बैठने के लिए कक्ष की कमी बनी हुई थी। शिक्षकों ने पहल करते हुए जर्जर रसोई भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया तथा रंगरोगन कराकर उसे व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया। अब रसोई के लिए विद्यालय का अलग भवन उपलब्ध होने से कक्षा-कक्ष खाली होगा और विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। रंगरोगन से विद्यालय परिसर में लौटी रौनक तीनों शिक्षकों ने केवल रसोई भवन की मरम्मत तक ही काम सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यालय परिसर में भी आवश्यक मरम्मत एवं रंगरोगन कार्य करवाया। इससे विद्यालय का परिसर अधिक आकर्षक और सुंदर नजर आने लगा है। शिक्षकों का उद्देश्य है कि बच्चों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वातावरण मिले, जिससे उनका विद्यालय के प्रति लगाव और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े। विद्यालय को और अधिक आकर्षक बनाने तथा विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं विकसित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। शिक्षकों की इस पहल को विद्यालय एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की मिसाल माना जा रहा है। नामांकन बढ़ाने में भी शिक्षकों ने दिखाई मेहनत विद्यालय के शिक्षकों ने प्रवेशोत्सव के दौरान भी बेहतर कार्य करते हुए नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। सत्र 2026-27 में विद्यालय में कुल 33 नए विद्यार्थियों का नामांकन करवाया गया। इसके साथ विद्यालय का कुल नामांकन 85 तक पहुंच गया है। जबकि पिछले सत्र 2025-26 में विद्यालय का कुल नामांकन 68 था। कक्षा पहली में भी इस बार उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पिछले सत्र में कक्षा पहली में 16 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जबकि इस सत्र यह संख्या बढ़कर 33 हो गई है। गुजरात पलायन कर चुके बच्चों को भी स्कूल से जोड़ा नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने सघन हाउस होल्ड सर्वे किया। सर्वे के दौरान ऐसे कई बच्चों की जानकारी सामने आई, जिनके परिवार रोजगार के लिए गुजरात पलायन कर गए थे। शिक्षकों ने प्रयास कर ऐसे बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने का काम किया। इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों और मां-बाड़ी केंद्रों से भी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाकर सरकारी स्कूल से जोड़ा गया। शिक्षकों की इस मुहिम के चलते विद्यालय के नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सरकारी स्कूल को बेहतर बनाकर प्राइवेट स्कूलों को मात देने का संकल्प विद्यालय के संस्थाप्रधान विक्रम ढुहा एवं शिक्षक महेंद्र कटारा और वासुदेव रोत की पहल का उद्देश्य केवल भवन की मरम्मत तक सीमित नहीं है। शिक्षकों ने विद्यालय को सुविधायुक्त, आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने का संकल्प लिया है। उनका प्रयास है कि बच्चों और अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास और आकर्षण बढ़े तथा विद्यालय किसी भी स्तर पर निजी स्कूलों से पीछे न रहे। शिक्षकों की ओर से स्वयं की राशि खर्च कर विद्यालय में विकास कार्य करवाना और दूसरी ओर घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ना सरकारी स्कूलों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। विद्यालय में बढ़ा नामांकन और बदला हुआ परिसर इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।

16 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

तीन शिक्षकों ने संभाला स्कूल का मोर्चा, जर्जर रसोई संवारी और नामांकन बढ़ाकर प्राइवेट स्कूलों को मात देने का लिया संकल्प स्कूल के तीन शिक्षक बने भामाशाह, 33,200 रुपए खर्च कर बदली विद्यालय की तस्वीर; प्रवेशोत्सव में 33 नए बच्चों का नामांकन, कुल संख्या 85 पहुंची सीमलवाड़ा। सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शिक्षक यदि स्वयं पहल करें तो विद्यालय किसी भी मायने में निजी स्कूलों से पीछे नहीं रह सकता। ऐसा ही उदाहरण सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र एवं झोथरी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोजेला में देखने को मिला है। यहां विद्यालय के संस्थाप्रधान विक्रम ढुहा ने अपने स्टॉफ साथी शिक्षक महेंद्र कटारा एवं वासुदेव रोत के साथ मिलकर विद्यालय की जर्जर रसोई भवन की मरम्मत कराकर उसे नया स्वरूप दिया है। तीनों शिक्षकों ने मिलकर अब तक 33,200 रुपए की राशि स्वयं वहन की है। विद्यालय की रसोई भवन की स्थिति लंबे समय से जर्जर थी। टीनशेड, प्लास्टर, खिड़की और दरवाजे खराब होने के कारण रसोई का संचालन विद्यालय के एक कक्ष में करना पड़ रहा था। इससे विद्यार्थियों के बैठने के लिए कक्ष की कमी बनी हुई थी। शिक्षकों ने पहल करते हुए जर्जर रसोई भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया तथा रंगरोगन कराकर उसे व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया। अब रसोई के लिए विद्यालय का अलग भवन उपलब्ध होने से कक्षा-कक्ष खाली होगा और विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। रंगरोगन से विद्यालय परिसर में लौटी रौनक तीनों शिक्षकों ने केवल रसोई भवन की मरम्मत तक ही काम सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यालय परिसर में भी आवश्यक मरम्मत एवं रंगरोगन कार्य करवाया। इससे विद्यालय का परिसर अधिक आकर्षक और सुंदर नजर आने लगा है। शिक्षकों का उद्देश्य है कि बच्चों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वातावरण मिले, जिससे उनका विद्यालय के प्रति लगाव और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े। विद्यालय को और अधिक आकर्षक बनाने तथा विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं विकसित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। शिक्षकों की इस पहल को विद्यालय एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की मिसाल माना जा रहा है। नामांकन बढ़ाने में भी शिक्षकों ने दिखाई मेहनत विद्यालय के शिक्षकों ने प्रवेशोत्सव के दौरान भी बेहतर कार्य करते हुए नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। सत्र 2026-27 में विद्यालय में कुल 33 नए विद्यार्थियों का नामांकन करवाया गया। इसके साथ विद्यालय का कुल नामांकन 85 तक पहुंच गया है। जबकि पिछले सत्र 2025-26 में विद्यालय का कुल नामांकन 68 था। कक्षा पहली में भी इस बार उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पिछले सत्र में कक्षा पहली में 16 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जबकि इस सत्र यह संख्या बढ़कर 33 हो गई है। गुजरात पलायन कर चुके बच्चों को भी स्कूल से जोड़ा नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने सघन हाउस होल्ड सर्वे किया। सर्वे के दौरान ऐसे कई बच्चों की जानकारी सामने आई, जिनके परिवार रोजगार के लिए गुजरात पलायन कर गए थे। शिक्षकों ने प्रयास कर ऐसे बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने का काम किया। इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों और मां-बाड़ी केंद्रों से भी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाकर सरकारी स्कूल से जोड़ा गया। शिक्षकों की इस मुहिम के चलते विद्यालय के नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सरकारी स्कूल को बेहतर बनाकर प्राइवेट स्कूलों को मात देने का संकल्प विद्यालय के संस्थाप्रधान विक्रम ढुहा एवं शिक्षक महेंद्र कटारा और वासुदेव रोत की पहल का उद्देश्य केवल भवन की मरम्मत तक सीमित नहीं है। शिक्षकों ने विद्यालय को सुविधायुक्त, आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने का संकल्प लिया है। उनका प्रयास है कि बच्चों और अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास और आकर्षण बढ़े तथा विद्यालय किसी भी स्तर पर निजी स्कूलों से पीछे न रहे। शिक्षकों की ओर से स्वयं की राशि खर्च कर विद्यालय में विकास कार्य करवाना और दूसरी ओर घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ना सरकारी स्कूलों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। विद्यालय में बढ़ा नामांकन और बदला हुआ परिसर इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार शिवभक्तों ने आरती व गरबों के साथ लिया भक्ति रस का आनंद धंबोला। कस्बे में स्थित श्री खाखलेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सजावट कमिटी की ओर से आकर्षक सजावट की गई। मंदिर परिसर को हरियाली और विभिन्न सजावटी सामग्री से मनमोहक रूप दिया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर गरबों का लाभ लिया। सजावट कमिटी की ओर से मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से शिवभक्तों को भगवान के विविध स्वरूपों के दर्शन का लाभ मिलेगा। मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सजावट कमिटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में भी मंदिर में आकर्षक झांकियों के साथ धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
    1
    हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार
हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार
शिवभक्तों ने आरती व गरबों के साथ लिया भक्ति रस का आनंद
धंबोला। कस्बे में स्थित श्री खाखलेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सजावट कमिटी की ओर से आकर्षक सजावट की गई। मंदिर परिसर को हरियाली और विभिन्न सजावटी सामग्री से मनमोहक रूप दिया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर गरबों का लाभ लिया।
सजावट कमिटी की ओर से मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से शिवभक्तों को भगवान के विविध स्वरूपों के दर्शन का लाभ मिलेगा। मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सजावट कमिटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में भी मंदिर में आकर्षक झांकियों के साथ धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चौरासी में गूंजा समरसता का संदेश, गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा का भव्य प्रवेश छह मंडलों सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुआ रथ का स्वागत, संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता का दिया संदेश सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को संत रविदास महाराज की विचारधारा और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर रथ ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भव्य प्रवेश किया। रथ यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज की जीवनी, उनके सामाजिक चिंतन, समानता और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे चिखली के माताजी मंदिर से हुआ। यहां पूजा-अर्चना के बाद रथ चिखली कस्बे की यादव बस्ती पहुंचा, जहां महिलाओं एवं बस्तीवासियों ने कलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथ साकोदरा पहुंचा, जहां संत रविदास महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ रथ का अभिनंदन किया। इसके बाद रथ सीमलवाड़ा, कुंआ, जोरावरपुरा, दरियाटी, पीठ, करावाड़ा, धंबोला, झोथरी, पाडली और गैंजी सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचा। यात्रा चौरासी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों से जोड़ेगी। समरसता और समानता का संदेश कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास महाराज के जीवन और विचारों के माध्यम से समाज में समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है। संत रविदास महाराज ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से जात-पात तथा सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र की समानता का संदेश दिया था। भाजपा की ओर से आयोजित यह अभियान इन्हीं विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के संकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक परिवर्तन और समरस समाज की प्रेरणा देता है। इसी सोच के साथ रथ के माध्यम से उनकी जीवनी और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से परिचित हो और समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और मजबूत हो। सीमलवाड़ा में भी हुआ स्वागत सीमलवाड़ा में रथ के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान चौरासी विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत, सीमलवाड़ा मंडल महामंत्री प्रवीण पटेल, जगदीश पंड्या, रमेश भगोरा, प्रकाश पंड्या,सुनील भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं चिखली सहित क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयालसिंह चौहान, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, चिखली मंडल अध्यक्ष अनंत डामोर, कुंआ मंडल अध्यक्ष मगन लाल डामोर, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत,झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा,महामंत्री मनीष कलाल, भरतलाल धामोत, पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़, देवेंद्रसिंह सोलंकी, जवाहर लबाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंतसिंह चौहान, पूर्व उपप्रधान मणिलाल अहारी, सरपंच राजेंद्र बामनिया, उपसरपंच पुष्पेंद्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह चौहान, कांतिलाल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, कमलेश बामनिया, महिला मंत्री गीता देवी यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, आईटी सेल सुभाष सेगाड़ा, जुगल पंचाल, कन्हैयालाल यादव, शंकर यादव, रमेशचंद्र पाटीदार, वेलचंद पाटीदार, सुखलाल यादव सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने संत रविदास महाराज के संदेश को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    चौरासी में गूंजा समरसता का संदेश, गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा का भव्य प्रवेश
छह मंडलों सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुआ रथ का स्वागत, संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को संत रविदास महाराज की विचारधारा और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर रथ ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भव्य प्रवेश किया। रथ यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज की जीवनी, उनके सामाजिक चिंतन, समानता और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि 
यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे चिखली के माताजी मंदिर से हुआ। यहां पूजा-अर्चना के बाद रथ चिखली कस्बे की यादव बस्ती पहुंचा, जहां महिलाओं एवं बस्तीवासियों ने कलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथ साकोदरा पहुंचा, जहां संत रविदास महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ रथ का अभिनंदन किया।
इसके बाद रथ सीमलवाड़ा, कुंआ, जोरावरपुरा, दरियाटी, पीठ, करावाड़ा, धंबोला, झोथरी, पाडली और गैंजी सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचा। यात्रा चौरासी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों से जोड़ेगी।
समरसता और समानता का संदेश
कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास महाराज के जीवन और विचारों के माध्यम से समाज में समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है। संत रविदास महाराज ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से जात-पात तथा सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र की समानता का संदेश दिया था। भाजपा की ओर से आयोजित यह अभियान इन्हीं विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के संकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक परिवर्तन और समरस समाज की प्रेरणा देता है। इसी सोच के साथ रथ के माध्यम से उनकी जीवनी और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से परिचित हो और समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और मजबूत हो।
सीमलवाड़ा में भी हुआ स्वागत
सीमलवाड़ा में रथ के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान चौरासी विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत, सीमलवाड़ा मंडल महामंत्री प्रवीण पटेल, जगदीश पंड्या, रमेश भगोरा, प्रकाश पंड्या,सुनील भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं चिखली सहित क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयालसिंह चौहान, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, चिखली मंडल अध्यक्ष अनंत डामोर, कुंआ मंडल अध्यक्ष मगन लाल डामोर, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत,झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा,महामंत्री मनीष कलाल, भरतलाल धामोत, पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़, देवेंद्रसिंह सोलंकी, जवाहर लबाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंतसिंह चौहान, पूर्व उपप्रधान मणिलाल अहारी, सरपंच राजेंद्र बामनिया, उपसरपंच पुष्पेंद्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह चौहान, कांतिलाल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, कमलेश बामनिया, महिला मंत्री गीता देवी यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, आईटी सेल सुभाष सेगाड़ा, जुगल पंचाल, कन्हैयालाल यादव, शंकर यादव, रमेशचंद्र पाटीदार, वेलचंद पाटीदार, सुखलाल यादव सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने संत रविदास महाराज के संदेश को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    1
    विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च
शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन ।
डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। 
कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है।
इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में जब्त करीब 1 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। राज्य स्तरीय एनडीपीएस मालखाना निस्तारण अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह निस्तारण प्रक्रिया डूंगरपुर के भण्डारिया घाटा स्थित मेसर्स ई-टेक प्रोजेक्ट कचरा निस्तारण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार जलाकर संपन्न की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस निस्तारण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेजसिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित थानाधिकारियों एवं मालखाना प्रभारियों द्वारा नष्टीकरण योग्य माल का संपूर्ण रिकॉर्ड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड्स का गहन अवलोकन किया और प्रत्येक प्रकरण के माल का तौल करवाकर सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, जिले के कुल 4 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त किए गए 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरण अनुकूल और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है।
    1
    डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में जब्त करीब 1 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट 
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। राज्य स्तरीय एनडीपीएस मालखाना निस्तारण अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह निस्तारण प्रक्रिया डूंगरपुर के भण्डारिया घाटा स्थित मेसर्स ई-टेक प्रोजेक्ट कचरा निस्तारण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार जलाकर संपन्न की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस निस्तारण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेजसिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित थानाधिकारियों एवं मालखाना प्रभारियों द्वारा नष्टीकरण योग्य माल का संपूर्ण रिकॉर्ड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड्स का गहन अवलोकन किया और प्रत्येक प्रकरण के माल का तौल करवाकर सत्यापन किया।
पुलिस के अनुसार, जिले के कुल 4 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त किए गए 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरण अनुकूल और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी। गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पोलों और प्रमुख चौराहों—तहसील चौराहा, राणा पुंजा भील चौराहा और तरुण सागर चौराहा—पर भारी मात्रा में तिरंगे लगाए गए हैं। कतारबद्ध लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस विहंगम और भव्य नजारे को देखकर शहरवासियों में भारी उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई है। रास्तों से गुजरते लोग गर्व के इस अहसास को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।
    3
    देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी
देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी।
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
9636980959
डूंगरपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पोलों और प्रमुख चौराहों—तहसील चौराहा, राणा पुंजा भील चौराहा और तरुण सागर चौराहा—पर भारी मात्रा में तिरंगे लगाए गए हैं।
कतारबद्ध लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस विहंगम और भव्य नजारे को देखकर शहरवासियों में भारी उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई है। रास्तों से गुजरते लोग गर्व के इस अहसास को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा एंकर इंट्रो जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
संवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
स्वतंत्रता दिवस समारोह,
लक्ष्मण ग्राउंड  में तैयारियां जो रो पर 
 जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 
लोकेशन डूंगरपुर 
संवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
स्वतंत्रता दिवस समारोह,
लक्ष्मण ग्राउंड  में तैयारियां जो रो पर 
जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 
एंकर इंट्रो 
जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम  रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप ।
डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम  रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और भचड़िया स्कूल तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में मार्ग पर कीचड़ और पानी जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से झरनी लबाना सहित आसपास की बस्तियों के लोग भचड़िया मुख्य सड़क और स्कूल तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें पैदल आने-जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर आपात स्थिति में दिखाई देता है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। वहीं बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। खराब रास्ते के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण करवाकर सड़क निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सुधरने से विद्यार्थियों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आम ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
    1
    रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल

झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और
रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल
झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और भचड़िया स्कूल तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में मार्ग पर कीचड़ और पानी जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से झरनी लबाना सहित आसपास की बस्तियों के लोग भचड़िया मुख्य सड़क और स्कूल तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें पैदल आने-जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर आपात स्थिति में दिखाई देता है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। वहीं बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। खराब रास्ते के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण करवाकर सड़क निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सुधरने से विद्यार्थियों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आम ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.