logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।

2 hrs ago
user_तेजसिंह राठौड
तेजसिंह राठौड
Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कहारी के राशन डीलर की मनमानी व अभद्रता से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लाइसेंस निरस्त करने की रखी मांग संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के पंचायत समिति दोवडा के ग्राम पंचायत कहारी-II के ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान के डीलर की कार्यप्रणाली, अभद्र व्यवहार और खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने डीलर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। - राशन वितरण में मनमानी व उपभोक्ताओं से अभद्रता का आरोप जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहारी क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों ने बताया कि उचित मूल्य दुकान (कोड नंबर 25141) के डीलर राहुल रोत तथा उनके पिता विमलप्रकाश रोत द्वारा राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों के साथ लगातार अमर्यादित व्यवहार व गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद कई बार राशन नहीं दिया जाता और लोगों को बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों से अभद्रता कर उन्हें बिना राशन के ही लौटा दिया जाता है। - तोल में हेराफेरी व धमकी देने का आरोप ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन डीलर इलेक्ट्रॉनिक तराजू में भी छेड़छाड़ कर घटतौली करता है। ग्रामीणों के अनुसार, 10 किलो गेहूं के स्थान पर केवल 7 से 8 किलो गेहूं ही दिया जाता है। जब इस संबंध में शिकायत करने की बात कही जाती है, तो डीलर द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी जाती है कि कलेक्टर या डीएसओ से शिकायत करने पर भी उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता तथा राशन बंद करने की धमकियां दी जाती हैं। - ग्राम पंचायत प्रशासन व प्रशासक की कार्यशैली पर भी खड़े किए सवाल ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में ग्राम पंचायत द्वारा जब भी कोरम बैठक आयोजित की गई, उसकी कोई पूर्व सूचना ग्रामीणों को नहीं दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने राशन डीलर की मनमानी व अनियमितताओं की शिकायत कई बार ग्राम पंचायत के प्रशासक से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। - आगामी चुनावों में सबक सिखाने की चेतावनी ग्राम पंचायत कहारी की इस उपेक्षात्मक कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और भ्रष्ट राशन डीलर के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र की जनता आने वाले चुनावों में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसका करारा जवाब देगी। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की त्वरित निष्पक्ष जांच करवाकर उक्त डीलर का लाइसेंस निरस्त किया जाए तथा पीड़ित राशन कार्ड धारकों को न्याय दिलाते हुए उचित राशन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर हरिश रोत, राकेश, जयेश, जीवा, सुरमाल, कांतिलाल कटारा, अश्विन, वाडिया, भोगीलाल, ललिता, नारायण, रूपा, डूंगर, मणिलाल कटारा, कलजी, सुरेश रोत, सविता, सुमित्रा, सुखदेव, कपि‍ल, अनुराग, ईश्वरलाल, कमजी, हंसा, बदामीलाल, रखमा, अबुलाल, जीतू, बुला, पेमा, गड़ी, रमेश, नाली, राहुल सहित वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    कहारी के राशन डीलर की मनमानी व अभद्रता से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लाइसेंस निरस्त करने की रखी मांग
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के पंचायत समिति दोवडा के ग्राम पंचायत कहारी-II के ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान के डीलर की कार्यप्रणाली, अभद्र व्यवहार और खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने डीलर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
- राशन वितरण में मनमानी व उपभोक्ताओं से अभद्रता का आरोप
जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहारी क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों ने बताया कि उचित मूल्य दुकान (कोड नंबर 25141) के डीलर राहुल रोत तथा उनके पिता विमलप्रकाश रोत द्वारा राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों के साथ लगातार अमर्यादित व्यवहार व गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद कई बार राशन नहीं दिया जाता और लोगों को बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों से अभद्रता कर उन्हें बिना राशन के ही लौटा दिया जाता है।
- तोल में हेराफेरी व धमकी देने का आरोप
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन डीलर इलेक्ट्रॉनिक तराजू में भी छेड़छाड़ कर घटतौली करता है। ग्रामीणों के अनुसार, 10 किलो गेहूं के स्थान पर केवल 7 से 8 किलो गेहूं ही दिया जाता है। जब इस संबंध में शिकायत करने की बात कही जाती है, तो डीलर द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी जाती है कि कलेक्टर या डीएसओ से शिकायत करने पर भी उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता तथा राशन बंद करने की धमकियां दी जाती हैं।
- ग्राम पंचायत प्रशासन व प्रशासक की कार्यशैली पर भी खड़े किए सवाल
ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में ग्राम पंचायत द्वारा जब भी कोरम बैठक आयोजित की गई, उसकी कोई पूर्व सूचना ग्रामीणों को नहीं दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने राशन डीलर की मनमानी व अनियमितताओं की शिकायत कई बार ग्राम पंचायत के प्रशासक से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
- आगामी चुनावों में सबक सिखाने की चेतावनी
ग्राम पंचायत कहारी की इस उपेक्षात्मक कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और भ्रष्ट राशन डीलर के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र की जनता आने वाले चुनावों में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसका करारा जवाब देगी। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की त्वरित निष्पक्ष जांच करवाकर उक्त डीलर का लाइसेंस निरस्त किया जाए तथा पीड़ित राशन कार्ड धारकों को न्याय दिलाते हुए उचित राशन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर हरिश रोत, राकेश, जयेश, जीवा, सुरमाल, कांतिलाल कटारा, अश्विन, वाडिया, भोगीलाल, ललिता, नारायण, रूपा, डूंगर, मणिलाल कटारा, कलजी, सुरेश रोत, सविता, सुमित्रा, सुखदेव, कपि‍ल, अनुराग, ईश्वरलाल, कमजी, हंसा, बदामीलाल, रखमा, अबुलाल, जीतू, बुला, पेमा, गड़ी, रमेश, नाली, राहुल सहित वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन । जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे। किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन ।
जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे।
किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 हेड लाइन बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 हेड लाइन बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन एंकर इंट्रो जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे। किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे। उल्लेखनीय है कि किम भारतीय कक्षा 8 की छात्रा हैं और कविता लेखन के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता विषयों पर रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं अन्य सामाजिक विषयों पर भी जागरूकता के संदेश दिए हैं।
    1
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाददाता महेश्वर चोबीसा 
mo 7976727929
हेड लाइन 
बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाददाता महेश्वर चोबीसा 
mo 7976727929
हेड लाइन 
बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन
एंकर इंट्रो 
जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे।
किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे। उल्लेखनीय है कि किम भारतीय कक्षा 8 की छात्रा हैं और कविता लेखन के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता विषयों पर रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं अन्य सामाजिक विषयों पर भी जागरूकता के संदेश दिए हैं।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा जी ने ज़ोरदार बत रखीं विश्व आदिवासी दिवस के दिन चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा जी ने ज़ोरदार बत रखीं विश्व आदिवासी दिवस के दिन
    1
    चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा जी ने ज़ोरदार बत रखीं विश्व आदिवासी दिवस के दिन 
चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा जी ने ज़ोरदार बत रखीं विश्व आदिवासी दिवस के दिन
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चौरासी में गूंजा समरसता का संदेश, गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा का भव्य प्रवेश छह मंडलों सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुआ रथ का स्वागत, संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता का दिया संदेश सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को संत रविदास महाराज की विचारधारा और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर रथ ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भव्य प्रवेश किया। रथ यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज की जीवनी, उनके सामाजिक चिंतन, समानता और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे चिखली के माताजी मंदिर से हुआ। यहां पूजा-अर्चना के बाद रथ चिखली कस्बे की यादव बस्ती पहुंचा, जहां महिलाओं एवं बस्तीवासियों ने कलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथ साकोदरा पहुंचा, जहां संत रविदास महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ रथ का अभिनंदन किया। इसके बाद रथ सीमलवाड़ा, कुंआ, जोरावरपुरा, दरियाटी, पीठ, करावाड़ा, धंबोला, झोथरी, पाडली और गैंजी सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचा। यात्रा चौरासी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों से जोड़ेगी। समरसता और समानता का संदेश कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास महाराज के जीवन और विचारों के माध्यम से समाज में समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है। संत रविदास महाराज ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से जात-पात तथा सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र की समानता का संदेश दिया था। भाजपा की ओर से आयोजित यह अभियान इन्हीं विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के संकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक परिवर्तन और समरस समाज की प्रेरणा देता है। इसी सोच के साथ रथ के माध्यम से उनकी जीवनी और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से परिचित हो और समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और मजबूत हो। सीमलवाड़ा में भी हुआ स्वागत सीमलवाड़ा में रथ के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान चौरासी विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत, सीमलवाड़ा मंडल महामंत्री प्रवीण पटेल, जगदीश पंड्या, रमेश भगोरा, प्रकाश पंड्या,सुनील भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं चिखली सहित क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयालसिंह चौहान, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, चिखली मंडल अध्यक्ष अनंत डामोर, कुंआ मंडल अध्यक्ष मगन लाल डामोर, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत,झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा,महामंत्री मनीष कलाल, भरतलाल धामोत, पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़, देवेंद्रसिंह सोलंकी, जवाहर लबाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंतसिंह चौहान, पूर्व उपप्रधान मणिलाल अहारी, सरपंच राजेंद्र बामनिया, उपसरपंच पुष्पेंद्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह चौहान, कांतिलाल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, कमलेश बामनिया, महिला मंत्री गीता देवी यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, आईटी सेल सुभाष सेगाड़ा, जुगल पंचाल, कन्हैयालाल यादव, शंकर यादव, रमेशचंद्र पाटीदार, वेलचंद पाटीदार, सुखलाल यादव सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने संत रविदास महाराज के संदेश को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    चौरासी में गूंजा समरसता का संदेश, गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा का भव्य प्रवेश
छह मंडलों सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुआ रथ का स्वागत, संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को संत रविदास महाराज की विचारधारा और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर रथ ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भव्य प्रवेश किया। रथ यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज की जीवनी, उनके सामाजिक चिंतन, समानता और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि 
यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे चिखली के माताजी मंदिर से हुआ। यहां पूजा-अर्चना के बाद रथ चिखली कस्बे की यादव बस्ती पहुंचा, जहां महिलाओं एवं बस्तीवासियों ने कलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथ साकोदरा पहुंचा, जहां संत रविदास महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ रथ का अभिनंदन किया।
इसके बाद रथ सीमलवाड़ा, कुंआ, जोरावरपुरा, दरियाटी, पीठ, करावाड़ा, धंबोला, झोथरी, पाडली और गैंजी सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचा। यात्रा चौरासी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों से जोड़ेगी।
समरसता और समानता का संदेश
कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास महाराज के जीवन और विचारों के माध्यम से समाज में समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है। संत रविदास महाराज ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से जात-पात तथा सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र की समानता का संदेश दिया था। भाजपा की ओर से आयोजित यह अभियान इन्हीं विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के संकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक परिवर्तन और समरस समाज की प्रेरणा देता है। इसी सोच के साथ रथ के माध्यम से उनकी जीवनी और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से परिचित हो और समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और मजबूत हो।
सीमलवाड़ा में भी हुआ स्वागत
सीमलवाड़ा में रथ के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान चौरासी विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत, सीमलवाड़ा मंडल महामंत्री प्रवीण पटेल, जगदीश पंड्या, रमेश भगोरा, प्रकाश पंड्या,सुनील भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं चिखली सहित क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयालसिंह चौहान, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, चिखली मंडल अध्यक्ष अनंत डामोर, कुंआ मंडल अध्यक्ष मगन लाल डामोर, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, सीमलवाड़ा मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत,झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा,महामंत्री मनीष कलाल, भरतलाल धामोत, पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़, देवेंद्रसिंह सोलंकी, जवाहर लबाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंतसिंह चौहान, पूर्व उपप्रधान मणिलाल अहारी, सरपंच राजेंद्र बामनिया, उपसरपंच पुष्पेंद्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह चौहान, कांतिलाल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, कमलेश बामनिया, महिला मंत्री गीता देवी यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, आईटी सेल सुभाष सेगाड़ा, जुगल पंचाल, कन्हैयालाल यादव, शंकर यादव, रमेशचंद्र पाटीदार, वेलचंद पाटीदार, सुखलाल यादव सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने संत रविदास महाराज के संदेश को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और भचड़िया स्कूल तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में मार्ग पर कीचड़ और पानी जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से झरनी लबाना सहित आसपास की बस्तियों के लोग भचड़िया मुख्य सड़क और स्कूल तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें पैदल आने-जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर आपात स्थिति में दिखाई देता है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। वहीं बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। खराब रास्ते के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण करवाकर सड़क निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सुधरने से विद्यार्थियों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आम ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
    1
    रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल

झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और
रास्ता बदहाल, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह मुश्किल
झरनी लबाना बस्ती से ढेचरा-मसूर होते हुए भचड़िया मुख्य सड़क और भचड़िया स्कूल तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में मार्ग पर कीचड़ और पानी जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से झरनी लबाना सहित आसपास की बस्तियों के लोग भचड़िया मुख्य सड़क और स्कूल तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें पैदल आने-जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर आपात स्थिति में दिखाई देता है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। वहीं बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। खराब रास्ते के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण करवाकर सड़क निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सुधरने से विद्यार्थियों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आम ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता" यूँ ही नही मिली आजादी का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन । जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे। किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे।
    2
    बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता" यूँ ही नही मिली आजादी का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन। 
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन ।
जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे।
किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर में 15 अगस्त की तैयारी चारो तरफ तिरंगा झंडा लहराया है डूंगरपुर में 15 अगस्त की तैयारी चारो तरफ तिरंगा झंडा लहराया है
    1
    डूंगरपुर में  15 अगस्त की तैयारी चारो तरफ तिरंगा झंडा लहराया है 
डूंगरपुर में 15 अगस्त की तैयारी चारो तरफ तिरंगा झंडा लहराया है
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • चित्रकूट धाम पर आधी रात बदमाशों का पथराव, छात्रावास में मची अफरा-तफरी पीछे से बरसाए पत्थर, टीन शेड और खिड़कियां क्षतिग्रस्त; छात्रावास में रह रहे तीन बच्चों समेत सात लोगों की जान पर बनी, पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश सीमलवाड़ा। विद्याभारती जनजाति समिति द्वारा संचालित चित्रकूट परियोजना, धाम गैलन में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से धाम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय छात्रावास में तीन बच्चों सहित कुल सात लोग मौजूद थे। पथराव के कारण सभी लोग घबराकर भवन के अंदर छिप गए। पत्थरों से भवन के ऊपर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया तथा खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परियोजना पदाधिकारियों ने धंबोला पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके का जायजा लेकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। रात 11 बजे अचानक शुरू हुआ पथराव चित्रकूट धाम के छात्रावास प्रमुख अंबालाल गमेती ने धंबोला पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गैलन गांव में चित्रकूट धाम परियोजना संचालित है। परियोजना को शुरू हुए मंगलवार को एक वर्ष पूरा हुआ है। बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने धाम भवन के पीछे की ओर से अचानक पथराव शुरू कर दिया। रात के सन्नाटे में अचानक पत्थर गिरने और टीन शेड से आवाज आने के बाद छात्रावास में मौजूद लोग घबरा गए। पथराव लगातार होने से तीन बच्चों सहित सात लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए और भवन के अंदर छिप गए। पत्थर भवन एवं टीन शेड पर गिरने से नुकसान हुआ। टीन शेड और खिड़कियों को नुकसान अज्ञात लोगों की ओर से किए गए पथराव में भवन के ऊपर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। परियोजना पदाधिकारियों का कहना है कि जिस समय पथराव हुआ, उस समय छात्रावास में बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे। ऐसे में यदि पत्थर किसी व्यक्ति को लगते तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी धंबोला पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सुबह पहुंचा परियोजना का प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह चित्रकूट धाम पहुंचकर परियोजना के पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। परियोजना के प्रांत अध्यक्ष प्रभुलाल कटारा, धाम सचिव राजेंद्र पाटीदार,परेश पाटीदार , रणजीत,प्रभुलाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने भवन, टीन शेड और खिड़कियों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा घटना की जानकारी ली। थानाधिकारी ने भी लिया जायजा घटना की सूचना पर धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया भी पुलिस टीम के साथ चित्रकूट धाम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पथराव की स्थिति और भवन को हुए नुकसान की जानकारी ली। पुलिस आसपास के क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं। परियोजना की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल चित्रकूट परियोजना परिसर में छात्रावास संचालित होने और बच्चों के रहने के दौरान इस तरह पथराव की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। परियोजना पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर पथराव करने वालों का पता लगाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से धाम परिसर में रहने वाले बच्चों और अन्य लोगों में भय का माहौल है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पथराव करने वाले कौन थे और घटना के पीछे उनका उद्देश्य क्या था।
    3
    चित्रकूट धाम पर आधी रात बदमाशों का पथराव, छात्रावास में मची अफरा-तफरी
पीछे से बरसाए पत्थर, टीन शेड और खिड़कियां क्षतिग्रस्त; छात्रावास में रह रहे तीन बच्चों समेत सात लोगों की जान पर बनी, पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश
सीमलवाड़ा। विद्याभारती जनजाति समिति द्वारा संचालित चित्रकूट परियोजना, धाम गैलन में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से धाम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय छात्रावास में तीन बच्चों सहित कुल सात लोग मौजूद थे। पथराव के कारण सभी लोग घबराकर भवन के अंदर छिप गए। पत्थरों से भवन के ऊपर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया तथा खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परियोजना पदाधिकारियों ने धंबोला पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके का जायजा लेकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
रात 11 बजे अचानक शुरू हुआ पथराव
चित्रकूट धाम के छात्रावास प्रमुख अंबालाल गमेती ने धंबोला पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गैलन गांव में चित्रकूट धाम परियोजना संचालित है। परियोजना को शुरू हुए मंगलवार को एक वर्ष पूरा हुआ है। बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने धाम भवन के पीछे की ओर से अचानक पथराव शुरू कर दिया।
रात के सन्नाटे में अचानक पत्थर गिरने और टीन शेड से आवाज आने के बाद छात्रावास में मौजूद लोग घबरा गए। पथराव लगातार होने से तीन बच्चों सहित सात लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए और भवन के अंदर छिप गए। पत्थर भवन एवं टीन शेड पर गिरने से नुकसान हुआ।
टीन शेड और खिड़कियों को नुकसान
अज्ञात लोगों की ओर से किए गए पथराव में भवन के ऊपर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। परियोजना पदाधिकारियों का कहना है कि जिस समय पथराव हुआ, उस समय छात्रावास में बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे। ऐसे में यदि पत्थर किसी व्यक्ति को लगते तो गंभीर हादसा हो सकता था।
घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी धंबोला पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
सुबह पहुंचा परियोजना का प्रतिनिधिमंडल
घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह चित्रकूट धाम पहुंचकर परियोजना के पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। परियोजना के प्रांत अध्यक्ष प्रभुलाल कटारा, धाम सचिव राजेंद्र पाटीदार,परेश पाटीदार , रणजीत,प्रभुलाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने भवन, टीन शेड और खिड़कियों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा घटना की जानकारी ली।
थानाधिकारी ने भी लिया जायजा
घटना की सूचना पर धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया भी पुलिस टीम के साथ चित्रकूट धाम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पथराव की स्थिति और भवन को हुए नुकसान की जानकारी ली। पुलिस आसपास के क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
परियोजना की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
चित्रकूट परियोजना परिसर में छात्रावास संचालित होने और बच्चों के रहने के दौरान इस तरह पथराव की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। परियोजना पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर पथराव करने वालों का पता लगाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद से धाम परिसर में रहने वाले बच्चों और अन्य लोगों में भय का माहौल है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पथराव करने वाले कौन थे और घटना के पीछे उनका उद्देश्य क्या था।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.