बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता" यूँ ही नही मिली आजादी का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन । जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे। किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे।
बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता" यूँ ही नही मिली आजादी का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 बाल कवयित्री किम भारतीय की देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन । जिले के सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों के बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री एवं जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’ का जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने विमोचन किया। किम भारतीय ने कविता के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान को याद रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया है। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि
के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सरल एवं भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने किम भारतीय की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करना प्रेरणादायी है। किम भारतीय ने बताया कि कविता लिखने की प्रेरणा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मिली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे स्वतंत्रता के मूल्य को समझें, शहीदों के प्रति सम्मान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा मौजूद रहे। किम ने बताया कि कविता अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचे।
- विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।1
- डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में जब्त करीब 1 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। राज्य स्तरीय एनडीपीएस मालखाना निस्तारण अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह निस्तारण प्रक्रिया डूंगरपुर के भण्डारिया घाटा स्थित मेसर्स ई-टेक प्रोजेक्ट कचरा निस्तारण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार जलाकर संपन्न की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस निस्तारण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेजसिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित थानाधिकारियों एवं मालखाना प्रभारियों द्वारा नष्टीकरण योग्य माल का संपूर्ण रिकॉर्ड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड्स का गहन अवलोकन किया और प्रत्येक प्रकरण के माल का तौल करवाकर सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, जिले के कुल 4 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त किए गए 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरण अनुकूल और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है।1
- देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी। गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पोलों और प्रमुख चौराहों—तहसील चौराहा, राणा पुंजा भील चौराहा और तरुण सागर चौराहा—पर भारी मात्रा में तिरंगे लगाए गए हैं। कतारबद्ध लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस विहंगम और भव्य नजारे को देखकर शहरवासियों में भारी उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई है। रास्तों से गुजरते लोग गर्व के इस अहसास को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।3
- लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा एंकर इंट्रो जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- डूंगरपुर मेडीकल कॉलेज मे विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा और के विस्तार की उम्मीद जागी डूंगरपुर मेडीकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा और के विस्तार की उम्मीद जागी है4
- हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार शिवभक्तों ने आरती व गरबों के साथ लिया भक्ति रस का आनंद धंबोला। कस्बे में स्थित श्री खाखलेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सजावट कमिटी की ओर से आकर्षक सजावट की गई। मंदिर परिसर को हरियाली और विभिन्न सजावटी सामग्री से मनमोहक रूप दिया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर गरबों का लाभ लिया। सजावट कमिटी की ओर से मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से शिवभक्तों को भगवान के विविध स्वरूपों के दर्शन का लाभ मिलेगा। मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सजावट कमिटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में भी मंदिर में आकर्षक झांकियों के साथ धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।1
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डुंगरपुर मे निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।1