logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कहारी के राशन डीलर की मनमानी व अभद्रता से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लाइसेंस निरस्त करने की रखी मांग संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के पंचायत समिति दोवडा के ग्राम पंचायत कहारी-II के ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान के डीलर की कार्यप्रणाली, अभद्र व्यवहार और खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने डीलर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। - राशन वितरण में मनमानी व उपभोक्ताओं से अभद्रता का आरोप जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहारी क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों ने बताया कि उचित मूल्य दुकान (कोड नंबर 25141) के डीलर राहुल रोत तथा उनके पिता विमलप्रकाश रोत द्वारा राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों के साथ लगातार अमर्यादित व्यवहार व गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद कई बार राशन नहीं दिया जाता और लोगों को बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों से अभद्रता कर उन्हें बिना राशन के ही लौटा दिया जाता है। - तोल में हेराफेरी व धमकी देने का आरोप ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन डीलर इलेक्ट्रॉनिक तराजू में भी छेड़छाड़ कर घटतौली करता है। ग्रामीणों के अनुसार, 10 किलो गेहूं के स्थान पर केवल 7 से 8 किलो गेहूं ही दिया जाता है। जब इस संबंध में शिकायत करने की बात कही जाती है, तो डीलर द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी जाती है कि कलेक्टर या डीएसओ से शिकायत करने पर भी उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता तथा राशन बंद करने की धमकियां दी जाती हैं। - ग्राम पंचायत प्रशासन व प्रशासक की कार्यशैली पर भी खड़े किए सवाल ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में ग्राम पंचायत द्वारा जब भी कोरम बैठक आयोजित की गई, उसकी कोई पूर्व सूचना ग्रामीणों को नहीं दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने राशन डीलर की मनमानी व अनियमितताओं की शिकायत कई बार ग्राम पंचायत के प्रशासक से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। - आगामी चुनावों में सबक सिखाने की चेतावनी ग्राम पंचायत कहारी की इस उपेक्षात्मक कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और भ्रष्ट राशन डीलर के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र की जनता आने वाले चुनावों में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसका करारा जवाब देगी। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की त्वरित निष्पक्ष जांच करवाकर उक्त डीलर का लाइसेंस निरस्त किया जाए तथा पीड़ित राशन कार्ड धारकों को न्याय दिलाते हुए उचित राशन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर हरिश रोत, राकेश, जयेश, जीवा, सुरमाल, कांतिलाल कटारा, अश्विन, वाडिया, भोगीलाल, ललिता, नारायण, रूपा, डूंगर, मणिलाल कटारा, कलजी, सुरेश रोत, सविता, सुमित्रा, सुखदेव, कपि‍ल, अनुराग, ईश्वरलाल, कमजी, हंसा, बदामीलाल, रखमा, अबुलाल, जीतू, बुला, पेमा, गड़ी, रमेश, नाली, राहुल सहित वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    1
    विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च
शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन ।
डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। 
कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है।
इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में जब्त करीब 1 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। राज्य स्तरीय एनडीपीएस मालखाना निस्तारण अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह निस्तारण प्रक्रिया डूंगरपुर के भण्डारिया घाटा स्थित मेसर्स ई-टेक प्रोजेक्ट कचरा निस्तारण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार जलाकर संपन्न की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस निस्तारण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेजसिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित थानाधिकारियों एवं मालखाना प्रभारियों द्वारा नष्टीकरण योग्य माल का संपूर्ण रिकॉर्ड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड्स का गहन अवलोकन किया और प्रत्येक प्रकरण के माल का तौल करवाकर सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, जिले के कुल 4 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त किए गए 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरण अनुकूल और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है।
    1
    डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में जब्त करीब 1 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट 
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। राज्य स्तरीय एनडीपीएस मालखाना निस्तारण अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह निस्तारण प्रक्रिया डूंगरपुर के भण्डारिया घाटा स्थित मेसर्स ई-टेक प्रोजेक्ट कचरा निस्तारण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार जलाकर संपन्न की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस निस्तारण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेजसिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित थानाधिकारियों एवं मालखाना प्रभारियों द्वारा नष्टीकरण योग्य माल का संपूर्ण रिकॉर्ड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड्स का गहन अवलोकन किया और प्रत्येक प्रकरण के माल का तौल करवाकर सत्यापन किया।
पुलिस के अनुसार, जिले के कुल 4 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त किए गए 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरण अनुकूल और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी। गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पोलों और प्रमुख चौराहों—तहसील चौराहा, राणा पुंजा भील चौराहा और तरुण सागर चौराहा—पर भारी मात्रा में तिरंगे लगाए गए हैं। कतारबद्ध लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस विहंगम और भव्य नजारे को देखकर शहरवासियों में भारी उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई है। रास्तों से गुजरते लोग गर्व के इस अहसास को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।
    3
    देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी
देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी।
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
9636980959
डूंगरपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पोलों और प्रमुख चौराहों—तहसील चौराहा, राणा पुंजा भील चौराहा और तरुण सागर चौराहा—पर भारी मात्रा में तिरंगे लगाए गए हैं।
कतारबद्ध लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस विहंगम और भव्य नजारे को देखकर शहरवासियों में भारी उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई है। रास्तों से गुजरते लोग गर्व के इस अहसास को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा एंकर इंट्रो जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
संवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
स्वतंत्रता दिवस समारोह,
लक्ष्मण ग्राउंड  में तैयारियां जो रो पर 
 जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 
लोकेशन डूंगरपुर 
संवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
स्वतंत्रता दिवस समारोह,
लक्ष्मण ग्राउंड  में तैयारियां जो रो पर 
जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 
एंकर इंट्रो 
जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम  रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंग में सजेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला कलक्टर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप ।
डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम  रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डूंगरपुर मेडीकल कॉलेज मे विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा और के विस्तार की उम्मीद जागी डूंगरपुर मेडीकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा और के विस्तार की उम्मीद जागी है
    4
    डूंगरपुर मेडीकल कॉलेज मे विशेषज्ञ चिकित्सा  सेवा और के विस्तार की उम्मीद जागी 
डूंगरपुर मेडीकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा और के विस्तार की उम्मीद जागी है
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार शिवभक्तों ने आरती व गरबों के साथ लिया भक्ति रस का आनंद धंबोला। कस्बे में स्थित श्री खाखलेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सजावट कमिटी की ओर से आकर्षक सजावट की गई। मंदिर परिसर को हरियाली और विभिन्न सजावटी सामग्री से मनमोहक रूप दिया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर गरबों का लाभ लिया। सजावट कमिटी की ओर से मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से शिवभक्तों को भगवान के विविध स्वरूपों के दर्शन का लाभ मिलेगा। मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सजावट कमिटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में भी मंदिर में आकर्षक झांकियों के साथ धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
    1
    हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार
हरियाली अमावस्या पर श्री खाखलेश्वर महादेव का हुआ मनमोहक शृंगार
शिवभक्तों ने आरती व गरबों के साथ लिया भक्ति रस का आनंद
धंबोला। कस्बे में स्थित श्री खाखलेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सजावट कमिटी की ओर से आकर्षक सजावट की गई। मंदिर परिसर को हरियाली और विभिन्न सजावटी सामग्री से मनमोहक रूप दिया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर गरबों का लाभ लिया।
सजावट कमिटी की ओर से मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से शिवभक्तों को भगवान के विविध स्वरूपों के दर्शन का लाभ मिलेगा। मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सजावट कमिटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में भी मंदिर में आकर्षक झांकियों के साथ धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डुंगरपुर मे निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    1
    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डुंगरपुर मे निकाला कैंडल मार्च  शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च
शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन ।
डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। 
कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है।
इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.