Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक अप्रैल से नया नियम हो सकता लागू जानिये क्या है पूरा मामला
HNNK News Sabir
एक अप्रैल से नया नियम हो सकता लागू जानिये क्या है पूरा मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bijnor Super News1
- बिजनौर बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर में गुलदार का आतंक जारी। खेत से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची मां और भाई के साथ खेत गई थी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल।1
- पीड़ित महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक बिजनौर से न्याय की लगाई गुहार , जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत, पुलिस अधीक्षक बिजनौर को भेजा प्रार्थना पत्र,, किरतपुर। एक पीड़ित महिला जैनब ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि किरतपुर थाना पुलिस कथित सट्टेबाज का पक्ष ले रही है और शिकायत करने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता जैनब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बिजनौर के पुलिस अधीक्षक को डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि मोहल्ला वालीपुरा निवासी एक व्यक्ति, जो कथित रूप से वर्षों से सट्टे का कारोबार करता है, उसके परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार उसके पति कश्मीर में मजदूरी करते हैं और लगभग एक वर्ष से उसका जेठ उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और केवल शांति भंग में चालान कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को उसका पति घर आया हुआ था। उसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके पति को गंभीर चोटें आईं। महिला अपने घायल पति को लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मेडिकल तो कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपी का केवल शांति भंग में चालान कर दिया। महिला का यह भी आरोप है कि 11 मार्च 2026 को जब वह अपने घर की छत पर गई तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और छत को अपना बताते हुए विवाद किया। बाद में आरोपी ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया, जिसका फोकस उस स्थान की ओर है जहां महिला कपड़े धोती और घरेलू काम करती है। महिला का कहना है कि इससे उसकी निजता भंग हो रही है। पीड़िता के अनुसार 13 मार्च 2026 को वह दोपहर करीब 12 बजे शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत की रसीद नहीं दी गई और उसे लगभग तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और महिला कांस्टेबल से लिखवा लिया कि वह 10 दिन में आरोपी से समझौता कर लेगी तथा इस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। महिला का कहना है कि यह पूरी बातचीत आरोपी के सामने ही कराई गई, जिससे उसका मनोबल और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है और शिकायत करने वाली महिला का अपमान किया गया। पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उसने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसके या उसके पति के साथ कोई गंभीर वारदात कर सकता है, क्योंकि उसे स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।3
- Post by S K news2
- Post by Mayank Daksh Dakshloknews1
- Post by तापेन सैनी1
- बिजनौर÷÷÷ जनपद के स्योहारा क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामलीला ग्राउंड के पास ट्रक की जोरदार टक्कर से ज्योति नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिला के पति मंगल उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- बिजनौर गन्ने के ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर बाईक पर बैठी ज्योति की मौत,युवक गंभीर घायल हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़ फरार हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल पुलिस ने महिला के शव को पीएम हाउस भेजा बिजनौर के थाना स्योहारा रामलीला ग्राउंड के सामने हुआ हादसा1