रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा *रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा* *लखनऊ, 25 अगस्त 2026।* भारतीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर को भावुक विदाई दी। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते समय खिलाड़ियों ने कर्ण शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। कर्ण शर्मा की विदाई को खास बना दिया उनके आखिरी विकेट ने। मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने महज 10 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 30 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर कर्ण शर्मा ने रिंकू सिंह को आउट कर दिया। इस तरह रिंकू का विकेट कर्ण शर्मा के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर का आखिरी विकेट बन गया। मुकाबले के बाद यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कर्ण शर्मा को विशेष स्मृति चिह्न भेंट कर क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। मैदान पर साथी खिलाड़ियों का गार्ड ऑफ ऑनर और सम्मान समारोह कर्ण शर्मा के लिए भावुक पल रहा। डॉ. संजय कपूर ने इस अवसर पर कहा कि कर्ण शर्मा का भारतीय और घरेलू क्रिकेट में योगदान शानदार रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से एक लंबी और प्रभावशाली पारी खेली है। उनके आखिरी मैच का हिस्सा बनना और उन्हें सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का क्षण है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि क्रिकेट से जुड़े उनके अनुभव का लाभ यूपी टी20 लीग में खेल रहे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी मिलता रहेगा। कर्ण शर्मा ने अपने लंबे क्रिकेट करियर में घरेलू क्रिकेट के साथ भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में भी अपनी पहचान बनाई। लेग स्पिन के दम पर उन्होंने कई मौकों पर टीम को अहम विकेट दिलाए और मुश्किल परिस्थितियों में अपनी उपयोगिता साबित की। कर्ण शर्मा के लिए आखिरी मुकाबले का संयोग भी बेहद खास रहा। जिस मैदान पर उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं आखिरी मैच में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह का विकेट लेकर अपने क्रिकेट सफर का अंतिम अध्याय पूरा किया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। मेरठ मावेरिक्स ने मुकाबला 19 रन से जीता, जबकि जीशान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा *रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा* *लखनऊ, 25 अगस्त 2026।* भारतीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर को भावुक विदाई दी। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते समय खिलाड़ियों ने कर्ण शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। कर्ण शर्मा की विदाई को खास बना दिया उनके आखिरी विकेट ने। मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने महज 10 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 30 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर कर्ण शर्मा ने रिंकू सिंह को आउट कर दिया। इस तरह रिंकू का विकेट कर्ण शर्मा के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर का आखिरी विकेट बन गया। मुकाबले के बाद यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कर्ण शर्मा को विशेष स्मृति चिह्न भेंट कर क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। मैदान पर साथी खिलाड़ियों का गार्ड ऑफ ऑनर और सम्मान समारोह कर्ण शर्मा
के लिए भावुक पल रहा। डॉ. संजय कपूर ने इस अवसर पर कहा कि कर्ण शर्मा का भारतीय और घरेलू क्रिकेट में योगदान शानदार रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से एक लंबी और प्रभावशाली पारी खेली है। उनके आखिरी मैच का हिस्सा बनना और उन्हें सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का क्षण है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि क्रिकेट से जुड़े उनके अनुभव का लाभ यूपी टी20 लीग में खेल रहे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी मिलता रहेगा। कर्ण शर्मा ने अपने लंबे क्रिकेट करियर में घरेलू क्रिकेट के साथ भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में भी अपनी पहचान बनाई। लेग स्पिन के दम पर उन्होंने कई मौकों पर टीम को अहम विकेट दिलाए और मुश्किल परिस्थितियों में अपनी उपयोगिता साबित की। कर्ण शर्मा के लिए आखिरी मुकाबले का संयोग भी बेहद खास रहा। जिस मैदान पर उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं आखिरी मैच में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह का विकेट लेकर अपने क्रिकेट सफर का अंतिम अध्याय पूरा किया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। मेरठ मावेरिक्स ने मुकाबला 19 रन से जीता, जबकि जीशान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- लखनऊ में बारावफ़ात-2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के संबंध में JCP बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!! Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में बारावफ़ात-2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के संबंध में JCP बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!1
- एक नया नामुना पनौती का बाप एक नया नामुना पनौती का बापएक नया नामुना पनौती का बाप एक नया नामुना पनौती का बाप1
- बारावफात को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। फ्लैग मार्च में डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित, एडीसीपी धनंजय कुशवाहा , एसीपी चौक, एसीपी कैसरबाग सहित संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहा लखनऊ। बारावफात पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस* अधिकारियों ने नखास नादान महल रोड रकाबगंज मौलवीगंज होते हुए झंडेवाला पार्क तक पैदल फ्लैग मार्च किया अमीनाबाद झंडेवाला पार्क पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। फ्लैग मार्च में डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित, एडीसीपी धनंजय कुशवाहा , एसीपी चौक, एसीपी कैसरबाग सहित संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।2
- बारावफ़ात-2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के संबंध में JCP बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट।* *बारावफ़ात-2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के संबंध में JCP बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट।*1
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ नगर निगम में 243 भैंसों की नीलामी के दौरान हंगामा और सड़क जाम करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।1
- प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है। आपकी क्या राय कमेंट में जरूर बताएं1
- *सुल्तानपुर से हटाए जाने पर IPS चारू निगम भावुक:* लिखा- प्रेग्नेंसी के बावजूद जिला संभालने में सक्षम थी; मां बनना कमजोरी नहीं, ताकत है अधिकार और क्षमता: आईपीएस चारू निगम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, "मैं यह बात साफ तौर पर रिकॉर्ड पर रखना चाहती हूं कि मां बनना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत है।"कार्यकाल का विवरण: उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में बिताए अपने 197 दिनों के कार्यकाल के दौरान, वे गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) के बावजूद जिले की कानून-व्यवस्था को पूरी क्षमता के साथ संभालने में पूरी तरह सक्षम थीं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1
- *13 साल के दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला:* नोएडा में लाश जंगल में फेंकी, मां बोली- हत्यारे का एनकाउंटर करवा दो पीड़ित परिवार की मांगमां की गुहार: इकलौते मासूम बेटे की मौत के बाद मां और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित मां ने अत्यंत भावुक और आक्रोशित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग की है कि "मेरे बेटे के हत्यारे का एनकाउंटर कर दिया जाए।"🚔 पुलिस की कार्रवाईआरोपी की तलाश: घटना के बाद से ही आरोपी असद फरार है। नोएडा पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।जांच जारी: पुलिस इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और क्या दोनों के बीच पहले से कोई विवाद चल रहा था। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1