सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के बीच चली गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल। मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई ग्राम पंचायत के हटूपुरा गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खेतों के पास स्थित करीब पांच बिस्वा सरकारी बीहड़नुमा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के नवल सिंह के बेटे नाथूराम और छोटेलाल ने जमीन के एक हिस्से पर मकान बना लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर भी दूसरे हिस्से पर मकान बनाना चाहते थे। रविवार सुबह सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के बीच चली गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल। मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई ग्राम पंचायत के हटूपुरा गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खेतों के पास स्थित करीब पांच बिस्वा सरकारी बीहड़नुमा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के नवल सिंह के बेटे नाथूराम और छोटेलाल ने जमीन के एक हिस्से पर मकान बना लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर भी दूसरे हिस्से पर मकान बनाना चाहते थे। रविवार सुबह
सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के बीच चली गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल। मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई ग्राम पंचायत के हटूपुरा गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खेतों के पास स्थित करीब पांच बिस्वा सरकारी बीहड़नुमा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के नवल सिंह के बेटे नाथूराम और छोटेलाल ने जमीन के एक हिस्से पर मकान बना लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर भी दूसरे हिस्से पर मकान बनाना चाहते थे। रविवार सुबह सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के बीच चली गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल। मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई ग्राम पंचायत के हटूपुरा गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खेतों के पास स्थित करीब पांच बिस्वा सरकारी बीहड़नुमा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के नवल सिंह के बेटे नाथूराम और छोटेलाल ने जमीन के एक हिस्से पर मकान बना लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर भी दूसरे हिस्से पर मकान बनाना चाहते थे। रविवार सुबह
- राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ , उद्घाटन मैच में धौलपुर ने पाली को हराया धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को तसीमों स्थित फुटबॉल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद धौलपुर की पूर्व सभापति खुशबू सिंह ने खिलाड़ी बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर की बेटियां फुटबॉल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जिले की बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धौलपुर को नई पहचान दिलाएंगी। राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि धौलपुर जिला फुटबॉल के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। यहां के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला फुटबॉल संघ की पूरी टीम को बधाई दी। पूर्व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ के प्रयासों से जिले में फुटबॉल को नई पहचान मिली है। आज गांव-गांव और गली-मोहल्लों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान संघ की मेहनत का परिणाम है। सैंपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र रावत ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व सरपंच नीलम परमार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर पार्वती कुशवाहा, प्रारंभिक शिक्षा खेलकूद अधिकारी प्रभारी चौक सिंह सहित अनेक अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक रफीक सिंधी, करौली फुटबॉल संघ के सचिव आसिफ, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य अमर सिंह, गंगानगर फुटबॉल संघ के सचिव मदन सिंह, नागौर फुटबॉल संघ के सचिव फरद अली, जिंक अकैडमी इंडिया विधाता ग्रुप के तकनीकी सलाहकार तरुण राय, कोच चंद्रकला राय, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राना, कोच असलम खान, राजस्थान बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन,चंद्र मोहन त्रिवेदी, अंगद तोमर, नीरज त्यागी मास्टर विद्याराम संस्था के प्रबंधक बबलू शर्मा, शारीरिक शिक्षक परमजीत सिंह, राकेश परमार, मनोज कुमार,अनु वशिष्ठ, अल्का बिश्नोई, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान धौलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाली को 4-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।3
- Episode- शिक्षामंत्री V/S छात्र-33 दोस्तो... आज तुम्हें वो दिखाते हैं कि पेपर लीक कैसे हुआ... कौन हैं वो देश के महानुभाव जो अपनी तिजोरी भरने के लिए भ्रष्टाचार का खेल खेलते हैं.... साथमें तुम्हें प्रधानमंत्रीजी से भी मिला देते हैं- वो क्या कह रहे हैं.... 1- PV kulkarni- ये पुणे यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड प्रोफेसर हैं. जिन्हें कैमिस्ट्री पेपर सैट करने का काम सोंपा... 2- Manisha Mandhare- इसे बायलोजी पेपर सैट करने का काम सोंपा... 3- Manisha Waghmare- ये पुणे में सैलून की दुकान चलाती है... 4- Dhananjay lokhande- pune मनिषा बाघमारे और धनंजय लोखंडे ये दोनों कुलकर्णी सर और बाघमारे मैडम केलिए ग्राहक (छात्र) लाकर देते थे.... उसके बाद तो आप जानते ही हो जब पानी को फर्स पर फैला दो तो वह गति करके चारों तरफ भागता है....4
- *शासकीय महाविद्यालय रजोधा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने ली नशा-मुक्ति की शपथ।* दिनांक 2 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय रजोधा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर "नशा-मुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान" के अंतर्गत महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं रजोधा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती भानूमति की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजोधा थाना (चौकी) प्रभारी श्री सोबरन सिंह यादव रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अशोक सिंह तोमर एवं समाजसेवी श्री जगरूप सिंह तोमर ने नशा-मुक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राम मोहन भदौरिया द्वारा किया गया। नशा-मुक्ति शपथ का वाचन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भानु प्रताप सिंह तोमर ने कराया। वहीं, माननीय प्रधानमंत्री जी के "नशा-मुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान" के लाइव प्रसारण के प्रदर्शन में डॉ. पदम सिंह ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशा-मुक्ति की शपथ ली तथा समाज को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. भानु प्रताप सिंह तोमर ने सभी छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच अपनाकर नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।2
- भारत देश घटिया शिक्षा देने में दूसरे न.पर - विष्णुकांत भारत देश घटिया शिक्षा देने में दूसरे न.पर - विष्णुकांत1
- ग्वालियर : जीतेन्द्र सिंह सिकरवार उर्फ़ डब्बू सर के अथक प्रयासों से आज घाटीगाँव ब्लॉक का टेहलरी स्कूल हुआ अतिक्रमण मुक्त । ग्वालियर : जीतेन्द्र सिंह सिकरवार उर्फ़ डब्बू सर के अथक प्रयासों से आज घाटीगाँव ब्लॉक का टेहलरी स्कूल हुआ अतिक्रमण मुक्त। शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में विद्यालय भवन के आगे रोड के किनारे बिगत बारह से पंद्रह वर्ष पूर्व से ही गांव के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर उसमें खाद बनाने के लिए पशुओं का गोबर डाला जाता था। जिसके कारण विद्यालय परिसर के आगे गंदगी हो रही थी। मच्छर मख्खीयों का प्रकोप बढ़ गया था। आज श्री सिकरवार सर के अथक प्रयासों का यह परिणाम निकला कि विद्यालय हमेशा के लिए उक्त गंदगी से मुक्त हो गया। जैसा कि ज्ञात हैँ कि श्री जीतेन्द्र सिकरवार द्वारा विद्यालय में स्वयं के व्यय से लाखों रुपयों के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैँ। अभी तक उनके द्वारा विद्यालय में एवं विद्यालय के चारों ओर आज दिनांक तक 165 ट्रॉली मिट्टी एवं 60 ट्रॉली मुरम डलवाकर विद्यालय एवं विद्यालय भवन के चारों ओर की भूमि को समतल करवा दिया गया हैँ। पिछले 20 दिन से लगातार तीन ट्रैक्टर विद्यालय परिसर के कार्य में लगे हुए हैँ। इसके बाद विद्यालय परिसर की 15 फ़ीट ऊँची बॉउंड्री वाल एवं अन्य कार्यों का लक्ष्य हैँ। टेहलरी गांव के ग्रामवासी उक्त निर्माण कार्य को देखकर बेहद ख़ुश हैँ। उक्त कार्य करवाने के लिए ग्रामीणों ने उन्हें धन्यवाद के साथ साथ हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।2
- राजाखेड़ा में विकास घोषणाओं को लेकर भाजपा नेत्री ने जताया सीएम का आभार, विधायक पर साधा निशाना राजाखेड़ा। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने रविवार को अपने जगन भवन स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणाओं एवं लोकार्पण को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है। नीरजा शर्मा ने बताया कि हाल ही में मनियां में आयोजित आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने धौलपुर जिले के लिए करीब 177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। इसमें राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोकार्पित कार्यों में मनियां में 220 केवी जीएसएस का निर्माण एवं संबंधित विद्युत लाइन, जारह में 33 केवी जीएसएस, नागर मिठावली में एनीकट तथा राजाखेड़ा नगरपालिका में एफएसटीपी का निर्माण शामिल है। विधायक पर लगाए आरोप प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री ने बिना नाम लिए क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं और विकास कार्यों को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत विद्वेष की भावना को बढ़ावा देने के बजाय क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। नीरजा शर्मा ने विधायक से राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों का सार्वजनिक ब्यौरा जारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमणों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजाखेड़ा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आने वाले समय में भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर राजा भैया, केदार पोसवाल, रामभरोसी जाटव, जेपी बंसल, हेम सिंह लोधा, लक्ष्मण लोधा, दिनेश कुशवाह, रामप्रसाद बघेल, सुमित शर्मा जगन, समर्थ शर्मा जगन, बनवारी सिसोदिया, जसवंत कोली, अशर्फी जादौन, शंकर जादौन, कुंदन सिंह एडवोकेट, तिलक सिंह गुर्जर, निहाल सिंह लोधा, हरि सिंह गुर्जर, ऐदल सिंह लोधा, महेंद्र कंसाना, छकौड़ी लाल सरपंच, उमेश सरपंच, बंटी सरपंच, केके शर्मा एवं एडवोकेट श्रीनिवास शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित धौलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला धौलपुर द्वारा गंगा बाई की बगीची में "नशा मुक्त युवा — विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर "नशा मुक्त धौलपुर, नशा मुक्त राष्ट्र" बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत हनुमान दास, जिला मंत्री गिरीश वैध एवं सह मंत्री मनोज सोनी ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि आज जब देश का युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशों की गिरफ्त में आता जा रहा है, तब उसे अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक शक्ति और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट कर देता है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। जिला संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि धौलपुर जिले के सभी मिलन केंद्रों पर आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर नशा मुक्त अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को जनजागरण के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राम शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का समापन "नशा मुक्त हो युवा, नशा मुक्त हो भारत के घोष के साथ हुआ।4
- Episode- शिक्षामंत्री V/S छात्र- 32 💥अपील- रिपोर्टर कश्यप की.. न्यूज पर मैं न्यूज लेने नहीं आता बल्कि पब्लिक को विडियो दिखाकर ज्ञान समझ देने आता हूँ.. इसलिए फेसबुक प्रकृति (Swip) वाले व्यक्ति दूर ही रहा करें... क्योंकि मेरे विडियो होते हैं बड़े.... त💥तो आज जंतरमंतर से जुड़ा एक भाग- सोनम वांगचुक को लेकर आए हैं आपके समक्ष.. जो छात्रों की मांग पूरी होने पर दिल्ली से अपने घर लद्दाख़ जा रहे हैं.. तो वह मेरी पोस्ट पर आए तो मैंने उन्हें बड़ासा कमेंट लिखा जो मैं यहां आपको बताऊंगा... एवं सोनम वांगचुक का इतिहास भी आपको विडियो के द्वारा बताऊंगा.... 💥सोनम वांगचुक का जनम- 2 सितम्बर 1966 को लद्दाख़ (भारत) के अल्ची गाँव में हुआ था, इनके पिता- सोनम वांग्याल लद्दाख़ के रखूसदार राजनेता थे, जो बादमें जम्मू कश्मीर सरकार में मंत्री बने, इनके गाँव में सिर्फ 5 घर थे और न स्कूल था इसलिए इन्हें 9 साल बाद श्रीनगर जाकर शिक्षा ग्रहण की, और बन गये देश के भावी इंजीनियर & वैज्ञानिक कि इन्हें कई खोज की- खेती के लिए आइसस्तूप का भंडारण.. जिसे विदेशों मेंभी सराहा गया एवं सर्दी से बचने के लिए सैना के लिए टेंट हीटर... कि टपकती बर्फ में वो टेंट गरम रहता था ! इनके सामाजिक और नवाचार कार्यों के लिए 2018 में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया... अनशन क्रांति लाने के लिए ये इन्हें 170 दिन की जेल भी भुगतनी पड़ी... 💥अत: 28 जून को इन्हें दिल्ली जंतरमंतर पर धरना (भूखहड़ताल) धर दिया.. जिसमें इनकी मांग थी- शिक्षा प्रणाली और परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता लाना तथा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाना एवं लद्दाख़ को भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जा और पूर्ण राज्य का अधिकार दिलाना ! 💥अत: छात्रों की मांग शिक्षामंत्री स्तीफा होने के बावजूद उन्हें हास्पिटल में धरना तोड़ दिया और अब वो अपने घर लद्दाख़ जा रहे हैं... पोस्ट पर आए तो हमने उन्हें कमेंट दे दिया-- 💥नमस्ते सर सोनम वांगचुकजी.... छात्रों की मांग पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए बधाई बीजेपी मोदी को न दीजिए... ये सब करिश्मा आपके द्वारा ही हुआहै... क्योंकि मोदीजी ने तो ये कह दिया था- बीजेपी में स्तीफा न दिया जाता है और न लिया जाता है... कि आपने होस्पिटल से मोदीजी के लिए जो लेटर लिखा- वोही करिश्मा था कि शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को स्तीफा देना पड़ा.... इसके लिए हम आपके बहुत शुक्रगुजार हैं कि आपने छात्रों के प्रति पुलिस नरसंहार को रुकवाया और छात्रों के लिए खुशी का मंजर बनाया.... thanku Sir Artist Kashyap & Shuru news channel Reporter तुम्हें सल्यूट 🙏करता है.... आपके पत्र से मोदीजी में खलबली मच गई और मोदीजी को झुकना पड़ा -- "माननीय प्रधानमंत्रीजी अगर छात्रों की मांग पूरी न हुई धर्मेन्द्र प्रधान से स्तीफा न लिया तो मेरा ये अनशन (भूखहड़ताल) जारी रहेगा... और आप देखना मेरा अनशन छात्रों के प्रति क्या सैलाब लायेगा" अतः ये पढ़कर मोदीजी घबड़ा गये और धर्मेन्द्र प्रधान से स्तीफा के लिए निवेदन किया और तुरंत जगतप्रसाद नड्डा को होस्पिटल पहुंचाया.... "सोनम वांगचुक के पास जाकर कहो- हमने छात्रों की मांग स्वीकार करली है, और उन्हें ज्यूस पिलाकर उनके धरने अनशन भूखहड़ताल को तुड़वाओ" कि जेपी नड्डाजी होस्पिटल तुम्हारे पास आये... मोदीजी का यस समाचार आपको दिया और ज्यूस पिलाकर आपका अनशन तुड़वा दिया.... जिसमें आपभी खुश और भारतीय छात्रभी अति आनंदित हुए... जिससे छात्रों की तनहानि रुक गई.... 💥अतः छात्रों के जंतरमंतर ने वो इतिहास रचा जो अंग्रेजों के समय रचा गया... खैर 1919 जलियांवाला हत्याकांड जैसी स्थिति तो पुलिस वालों ने दिखाई... लेकिन मैं मैन बात दूसरी कर रहा हूँ... ये अनशन दिल्ली में ही नहीं हुआ सभी शहरों के नेता मंत्री जुलुस ले लेकर रोडों पर उतर आए.... जिसमें नेता मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया- अशोक गहलोत, अखिलेश यादव... अन्य, एवं राहुल गाँधी उसकी बहन प्रियंका बाड्रा ने मोदी निवास पर धरना धर दिया... तब जबरदस्ती राहुल को गाड़ी में डालकर भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया था.... इसलिए वांचुकजी ये सब आपके ही पत्र का करिश्मा था जो धर्मेन्द्र प्रधान ने स्तीफा दिया और उस स्थान को जोशीजी ने लिया !!4
- अम्बाह में नशा मुक्ति अभियान: थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली अम्बाह। नगर पालिका चौराहे पर शनिवार को थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था। इस अवसर पर थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा सहित पुलिस बल के जवानों ने स्कूली बच्चों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इसके बाद डीजे और बैंड की धुनों के साथ नगर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए। रैली के दौरान "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। यह अभियान लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।1