राजाखेड़ा में विकास घोषणाओं को लेकर भाजपा नेत्री ने जताया सीएम का आभार, विधायक पर साधा निशाना राजाखेड़ा। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने रविवार को अपने जगन भवन स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणाओं एवं लोकार्पण को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है। नीरजा शर्मा ने बताया कि हाल ही में मनियां में आयोजित आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने धौलपुर जिले के लिए करीब 177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। इसमें राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोकार्पित कार्यों में मनियां में 220 केवी जीएसएस का निर्माण एवं संबंधित विद्युत लाइन, जारह में 33 केवी जीएसएस, नागर मिठावली में एनीकट तथा राजाखेड़ा नगरपालिका में एफएसटीपी का निर्माण शामिल है। विधायक पर लगाए आरोप प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री ने बिना नाम लिए क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं और विकास कार्यों को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत विद्वेष की भावना को बढ़ावा देने के बजाय क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। नीरजा शर्मा ने विधायक से राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों का सार्वजनिक ब्यौरा जारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमणों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजाखेड़ा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आने वाले समय में भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर राजा भैया, केदार पोसवाल, रामभरोसी जाटव, जेपी बंसल, हेम सिंह लोधा, लक्ष्मण लोधा, दिनेश कुशवाह, रामप्रसाद बघेल, सुमित शर्मा जगन, समर्थ शर्मा जगन, बनवारी सिसोदिया, जसवंत कोली, अशर्फी जादौन, शंकर जादौन, कुंदन सिंह एडवोकेट, तिलक सिंह गुर्जर, निहाल सिंह लोधा, हरि सिंह गुर्जर, ऐदल सिंह लोधा, महेंद्र कंसाना, छकौड़ी लाल सरपंच, उमेश सरपंच, बंटी सरपंच, केके शर्मा एवं एडवोकेट श्रीनिवास शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजाखेड़ा में विकास घोषणाओं को लेकर भाजपा नेत्री ने जताया सीएम का आभार, विधायक पर साधा निशाना राजाखेड़ा। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने रविवार को अपने जगन भवन स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणाओं एवं लोकार्पण को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है। नीरजा शर्मा ने बताया कि हाल ही में मनियां में आयोजित आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने धौलपुर जिले के लिए करीब 177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। इसमें राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोकार्पित कार्यों में मनियां में 220 केवी जीएसएस का निर्माण एवं संबंधित विद्युत लाइन, जारह में 33 केवी जीएसएस, नागर मिठावली में एनीकट तथा राजाखेड़ा नगरपालिका में एफएसटीपी का निर्माण शामिल है। विधायक पर लगाए आरोप प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री ने बिना नाम लिए क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं और विकास कार्यों को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत विद्वेष की भावना को बढ़ावा देने के बजाय क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। नीरजा शर्मा ने विधायक से राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों का सार्वजनिक ब्यौरा जारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमणों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजाखेड़ा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आने वाले समय में भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर राजा भैया, केदार पोसवाल, रामभरोसी जाटव, जेपी बंसल, हेम सिंह लोधा, लक्ष्मण लोधा, दिनेश कुशवाह, रामप्रसाद बघेल, सुमित शर्मा जगन, समर्थ शर्मा जगन, बनवारी सिसोदिया, जसवंत कोली, अशर्फी जादौन, शंकर जादौन, कुंदन सिंह एडवोकेट, तिलक सिंह गुर्जर, निहाल सिंह लोधा, हरि सिंह गुर्जर, ऐदल सिंह लोधा, महेंद्र कंसाना, छकौड़ी लाल सरपंच, उमेश सरपंच, बंटी सरपंच, केके शर्मा एवं एडवोकेट श्रीनिवास शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आरएलडी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किसान, गरीब और वंचित वर्ग की आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता : त्रिलोक त्यागी धौलपुर। सैंपऊ रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावों में सफलता का आधार होता है, इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। पूर्व विधायक एवं आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल सगीर ने कहा कि पार्टी की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि राजस्थान में पार्टी संगठन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर आरएलडी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री अजीत यादव जी, सह प्रभारी श्री भूपेन्द्र भारद्वाज जी, धौलपुर विधायक श्रीमती शोभरानी कुशवाह जी, बाड़ी विधानसभा प्रत्याशी श्री प्रशांत परमार जी, पूर्व प्रधानगण, पूर्व सभापतिगण, जिला पदाधिकारीगण, विभाग और प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, नगर अध्यक्षगण सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जन-जन के विश्वास के साथ कांग्रेस आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में मजबूती से आगे बढ़ रही है। Indian National Congress - Rajasthan Govind Singh Dotasra Tika Ram Jully Rohit Bohra ShobhaRani Kushwaha #NikayChunav #PanchayatiRaj #TeamCongress राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री अजीत यादव जी, सह प्रभारी श्री भूपेन्द्र भारद्वाज जी, धौलपुर विधायक श्रीमती शोभरानी कुशवाह जी, बाड़ी विधानसभा प्रत्याशी श्री प्रशांत परमार जी, पूर्व प्रधानगण, पूर्व सभापतिगण, जिला पदाधिकारीगण, विभाग और प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, नगर अध्यक्षगण सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जन-जन के विश्वास के साथ कांग्रेस आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में मजबूती से आगे बढ़ रही है। Indian National Congress - Rajasthan Govind Singh Dotasra Tika Ram Jully Rohit Bohra ShobhaRani Kushwaha #NikayChunav #PanchayatiRaj #TeamCongress4
- अखिल भारतीय साहित्य परिषद, धौलपुर द्वारा गुरु वंदन एवं व्यास पूजा का गरिमामय आयोजन धौलपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन-दृष्टि का सर्वोच्च स्रोत माना गया है। इसी सनातन गुरु-परंपरा के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय साहित्य परिषद, धौलपुर के तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर घंटाघर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में व्यास पूजा एवं गुरु वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र सिंह त्यागी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। वातावरण को भक्तिमय एवं भाव-विभोर बनाते हुए कवयित्री रजनी शर्मा 'मृदुल' ने अपनी सुमधुर स्वर-लहरियों में गुरु वंदना प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित जनों को गुरु-भक्ति के भाव से अनुप्राणित कर दिया। इस अवसर पर राम अख्यतार ने गुरु की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के निर्माता और जीवन-पथ के आलोक-स्तंभ होते हैं। राजकीय महाविद्यालय, धौलपुर के प्रशासनिक अधिकारी एवं साहित्यकार अमर गोस्वामी ने अपनी ओजस्वी गुरु-वंदना— "गुरु, ज्ञान-गगन के सूरज, तुमसे जग में भोर हुई, तेरे चरणों की रज पाकर, जीवन-वीणा चितचोर हुई।" —का प्रभावपूर्ण काव्य-पाठ कर समूचे सभागार को गुरु-श्रद्धा के भाव से सराबोर कर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र सिंह त्यागी ने अपने गुरुजनों से जुड़े प्रेरक संस्मरण साझा करते हुए उनके प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य ही मनुष्य को साधारण से असाधारण बनाने की क्षमता रखता है और भारतीय संस्कृति की आत्मा गुरु-शिष्य परंपरा में ही निहित है। वरिष्ठ साहित्यकार विकल फर्रुखाबादी ने अपनी काव्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण के भाव व्यक्त किए। वहीं शिक्षाविद् मदन मोहन त्यागी ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान, संस्कार और चरित्र-निर्माण का आधार गुरु ही हैं तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना को अक्षुण्ण बनाए रखने में उनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।इस दौरान वीरेंद्र सिंह त्यागी, विकल फर्रुखाबादी, अमर गोस्वामी, राम अख्यतार, रजनी शर्मा 'मृदुल', ललिता त्यागी, कुसुम त्यागी तथा मदन मोहन त्यागी सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- Episode- प्रजा का राजा- पीएम-मोदीजी- 1 💥दोस्तो.. जैसा शीर्षक दिया वह सही है.. जैसे पूर्व समय में राजा & प्रजा, तो राजा का उनके प्रति क्या संबंध होता था.. अतः देश का राजा होताहै- प्रधानमंत्री.. इसलिए मोदीजी को राजा की पदवी दी है.. और राजा का काम होताहै- प्रजा को चहूं ओर शुखी रखना... इसलिए देश में हो रही अनिमितताएं & भ्रष्टाचार को कश्यप ने मोदीजी के फेसबुक खाते पर 10 बड़े बड़े कमेंट पेश किए हैं और उनसे कहाहै- आप प्रजा के राजा हो फिर हो रहीं अनिमितताएं भ्रष्टाचार देखके भी आप चुप्पी बांधे कैसे बैठे रहते हो... जिसमें हमने अपराधियों के बढते क्राइम एवं उन्हें समाप्त करने के उदाहरण उन्हें बताए हैं एवं भरततिवारी का सारा केस उन्हें समझाकर- देशके राजा से भरत के लिए इंसाफ एवं अपराधियों को कड़ी सजा की गुहार लगाई है कश्यप ने... अतः निडर होकर मोदीजी के सामने हर तरह का मुद्दा रखा और कहा- आप प्रजा के राजा हो.. इसलिए प्रजा को दुखी करोगे तो 2029 की कुर्सी पर बैठ न पाओगे... इसलिए मोदीजी मैं आपसे विनम्र निवेदन 🙏कर रहाहूं चुप्पी साधकर न बैठो... भरततिवारी को इंसाफ दिलाओ.. वो एनकाउंटर नहीं बल्कि साजिश षड्यंत्र तले एक हत्या थी.. अतःवो वो देशभक्त था जिसने कोरोना बैक्सीन परीक्षण के लिए आपसे कह दी थी- "टैस्ट के लिए मैं अपना शरीर देने के लिए तैयार हूँ" उस देशभक्त को देश के भ्रष्टाचारियों ने फर्जी एनकाउंटर तहत मार गिराया !! 💥अतः दोस्तो मोदीजी के फेसबुक खाते.. जो ये विडियो में बोल रहे हैं इसी पोस्ट पर 10 बड़े बड़े कमेंट लिखकर उन्हें सचेत किया है... अतः ये 10 बड़े कमेंट्स को.. 6 एपिसोड के द्वारा मैं आपके समक्ष रखने जा रहाहूँ... अतः 6 एपिसोड में से कोई एपिसोड आपसे मिस हो जाताहै तो ऊपर मेरी प्रोफाइल फोटो को क्लिक करोगे तो मेरे द्वारा दिए गये सारे ऐपिसोड आपके समक्ष आ जायेंगे... यानि मेरी प्रोफाइल खुल जायेगी !!4
- नशा मुक्त युवा विकसित भारत नशा मुक्त हो युवा, नशा मुक्त हो भारत धौलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल), जिला धौलपुर द्वारा गंगा बाई की बगीची में "नशा मुक्त युवा — विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर "नशा मुक्त धौलपुर, नशा मुक्त राष्ट्र" बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत हनुमान दास, जिला मंत्री गिरीश वैध एवं सह मंत्री मनोज सोनी ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए की। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि आज जब देश का युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशों की गिरफ्त में आता जा रहा है, तब उसे अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक शक्ति और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट कर देता है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। जिला संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि धौलपुर जिले के सभी मिलन केंद्रों पर आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर नशा मुक्त अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को जनजागरण के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राम शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे तथा धौलपुर और भारत को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का समापन "नशा मुक्त हो युवा, नशा मुक्त हो भारत" के उद्घोष तथा "जय हिन्द!" के साथ हुआ।4
- धौलपुर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा पर लगाए गंभीर आरोप धौलपुर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा पर लगाए गंभीर आरोप1
- श्रीराम जन्मभूमि चंदा मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हनुमान जी को प्रार्थी बनाकर थाने में दी शिकायत कथित चंदा गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग, नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पहुंचे निहालगंज थाना धौलपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर रविवार को धौलपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान को प्रतीकात्मक रूप से प्रार्थी बनाकर निहालगंज थाने पहुंचकर कथित चंदा गड़बड़ी मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारी गुलाब बाग चौराहे से नारेबाजी करते हुए निहालगंज थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कथित "चंदा गड़बड़ी" के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता जरूरी है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में उठाए गए इस मुद्दे का हवाला देते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और जांच की स्थिति क्या है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूदेव शर्मा, प्रदेश सचिव रोहित मिश्रा, प्रदेश सचिव पंकज तिवारी, संयुक्त सचिव आर्यन राय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव पोशवाल सहित दीपक सक्सेना, ध्रुव शुक्ल, अकरम खान, राजीव अंशुल भीलवारे, मोइन खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के बीच चली गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल। मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई ग्राम पंचायत के हटूपुरा गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खेतों के पास स्थित करीब पांच बिस्वा सरकारी बीहड़नुमा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के नवल सिंह के बेटे नाथूराम और छोटेलाल ने जमीन के एक हिस्से पर मकान बना लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर भी दूसरे हिस्से पर मकान बनाना चाहते थे। रविवार सुबह सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के बीच चली गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल। मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई ग्राम पंचायत के हटूपुरा गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खेतों के पास स्थित करीब पांच बिस्वा सरकारी बीहड़नुमा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के नवल सिंह के बेटे नाथूराम और छोटेलाल ने जमीन के एक हिस्से पर मकान बना लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर भी दूसरे हिस्से पर मकान बनाना चाहते थे। रविवार सुबह1