कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने किया 3.36 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में अल्मोड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने 11.21 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3.36 लाख रुपये बताई गई है। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान माल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के पास एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल गुप्ता (29) पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी दुल्हेमिया की मजार के पास, कटघर, जनपद बरेली यूपी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ नैनीताल जनपद के वनभूलपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओजी से अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, कोतवाली अल्मोड़ा से हेड कांस्टेबल शिवराज राणा शामिल रहे।
कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने किया 3.36 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में अल्मोड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने 11.21 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3.36 लाख रुपये बताई गई है। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान माल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के पास एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल गुप्ता (29) पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी दुल्हेमिया की मजार के पास, कटघर, जनपद बरेली यूपी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ नैनीताल जनपद के वनभूलपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओजी से अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, कोतवाली अल्मोड़ा से हेड कांस्टेबल शिवराज राणा शामिल रहे।
- एल ओ पी राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों की गूंज, वीडियो देखिए एल ओ पी राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों की गूंज में राहुल को देखने भीड़ तो जबरदस्त उमड़ी, लेकिन राहुल गांधी कहीं से भी एक मजे हुए राजनीतिज्ञ तो नहीं लगे, एक सच्चा इंसान नजर आया।1
- अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा निवासी नवाचारक रवि टम्टा से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता कर उनके द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल 'हैपिडा स्काइनेक्स' की सफल ट्रायल उड़ान पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने रवि टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। #Uttarakhand #pushkarsinghdhami #almora ...1
- गोरलचौड़ मैदान में आयोजित श्रमिक कल्याण शिविर में श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ। मा.मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ श्रमिक परिवारों को मिलेगी 44 प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के श्रमिकों के कल्याण के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय मुख्य अतिथि तथा दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। जांच के उपरांत लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से शीघ्र स्वास्थ्य रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को श्रमिक परिवारों के अधिक निकट पहुंचाने में मदद मिलेगी। श्रमिक कल्याण शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान ममता देवी, सुनीता जोशी, हेमा जोशी, गंगा देवी, रेखा देवी, विनीता महर, पुष्पा देवी, संगीता देवी सहित अन्य पंजीकृत श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री शिक्षण सामग्री योजना एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री (एजुकेशन किट) तथा पात्र श्रमिकों को स्वच्छता सामग्री (हाइजीन किट) वितरित की गई। शिविर में श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन भी किया गया। दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय ने श्रमिकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट जनपद के श्रमिक परिवारों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों के हित में किए जा रहे ऐसे प्रयासों से श्रमिक परिवारों को सीधे लाभ मिल रहा है तथा उनके कल्याण को बढ़ावा मिल रहा है। दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने भी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद चम्पावत के विकास के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण के लिए भी सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में आयोजित इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रभावी माध्यम हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिक कल्याण शिविर की समस्त प्रक्रिया पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से संचालित की गई। लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन, सामग्री वितरण, फोटोग्राफी, जीपीएस आधारित उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दर्ज किए गए। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ ही पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिविर में श्रमिकों एवं उनके आश्रितों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा. मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश दिगारी, सहायक श्रम आयुक्त श्री दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री देवेश पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पंजीकृत निर्माण श्रमिक उपस्थित रहे।4
- माननीय प्रधानमंत्री जी, हमारी आवाज़ सुनिए। गैरसैंण में AIIMS दीजिए। पहाड़ की नारी की यही पुकार, गैरसैंण में AIIMS अबकी बार। #Gairsain #karanprayag #Gairsain_AIIMS #PostViral #viralreelschallenge #नारीशक्ती #GenZ1
- रैली से पहले SSP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेसी हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया, उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर बिना चेकिंग बसों को आने का निर्देश दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष रैली से पहले SSP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेसी हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया, उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर बिना चेकिंग बसों को आने का निर्देश दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष1
- जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया* 8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में "विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, वन क्षेत्रों से लगे मुख्य मार्गों की सफाई के साथ ही समीप पड़े कूड़े की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व निस्तारण किया जा रहा है। शनिवार को जिले में स्वच्छता अभियान की सुरुआत हो गई है। शनिवार को विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामुहिक भागीदारी से यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अगस्त 2026 तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी। राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी सहयोग लिया जा रहा है।2
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने किया स्वाला क्षेत्र का निरीक्षण, ऑल वेदर रोड के ट्रीटमेंट कार्यों का लिया जायजा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने किया स्वाला क्षेत्र का निरीक्षण, ऑल वेदर रोड के ट्रीटमेंट कार्यों का लिया जायजा चम्पावत 08 अगस्त, 2026 सूवि। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संवेदनशील स्वाला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे पहाड़ी सुदृढ़ीकरण एवं ट्रीटमेंट कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीमों से कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में ऑल वेदर रोड परियोजना का शुभारंभ किया गया था, जिससे टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़, धारचूला, गुंजी और लिपुलेख तक आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान स्वाला जैसे डेंजर पॉइंट्स पर भूस्खलन व प्राकृतिक आपदा के कारण यातायात प्रभावित होता था। स्वाला में ऊपरी हिस्से के ट्रीटमेंट के लिए भारत सरकार द्वारा लगभग ₹17.85 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी, जिसके तहत सुरक्षात्मक कार्य लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं, जिससे इस बार बरसात में भी यातायात बाधित नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि स्वाला के निचले हिस्से के उपचार और सुरक्षा कार्यों हेतु करीब ₹8.25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका लगभग 85 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही ब्लैकटॉपिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा क्वारब में ₹10 करोड़ की लागत से बाईपास सड़क और दो बैली ब्रिजों के निर्माण के साथ आवागमन को सुचारू रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री की सतत निगरानी में आपदा से प्रभावित इन संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह सामंत, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री विभोर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।1
- चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग* चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग*1