केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने किया स्वाला क्षेत्र का निरीक्षण, ऑल वेदर रोड के ट्रीटमेंट कार्यों का लिया जायजा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने किया स्वाला क्षेत्र का निरीक्षण, ऑल वेदर रोड के ट्रीटमेंट कार्यों का लिया जायजा चम्पावत 08 अगस्त, 2026 सूवि। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संवेदनशील स्वाला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे पहाड़ी सुदृढ़ीकरण एवं ट्रीटमेंट कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीमों से कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में ऑल वेदर रोड परियोजना का शुभारंभ किया गया था, जिससे टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़, धारचूला, गुंजी और लिपुलेख तक आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान स्वाला जैसे डेंजर पॉइंट्स पर भूस्खलन व प्राकृतिक आपदा के कारण यातायात प्रभावित होता था। स्वाला में ऊपरी हिस्से के ट्रीटमेंट के लिए भारत सरकार द्वारा लगभग ₹17.85 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी, जिसके तहत सुरक्षात्मक कार्य लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं, जिससे इस बार बरसात में भी यातायात बाधित नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि स्वाला के निचले हिस्से के उपचार और सुरक्षा कार्यों हेतु करीब ₹8.25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका लगभग 85 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही ब्लैकटॉपिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा क्वारब में ₹10 करोड़ की लागत से बाईपास सड़क और दो बैली ब्रिजों के निर्माण के साथ आवागमन को सुचारू रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री की सतत निगरानी में आपदा से प्रभावित इन संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह सामंत, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री विभोर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

- गोरलचौड़ मैदान में आयोजित श्रमिक कल्याण शिविर में श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ। मा.मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ श्रमिक परिवारों को मिलेगी 44 प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के श्रमिकों के कल्याण के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय मुख्य अतिथि तथा दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। जांच के उपरांत लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से शीघ्र स्वास्थ्य रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को श्रमिक परिवारों के अधिक निकट पहुंचाने में मदद मिलेगी। श्रमिक कल्याण शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान ममता देवी, सुनीता जोशी, हेमा जोशी, गंगा देवी, रेखा देवी, विनीता महर, पुष्पा देवी, संगीता देवी सहित अन्य पंजीकृत श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री शिक्षण सामग्री योजना एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री (एजुकेशन किट) तथा पात्र श्रमिकों को स्वच्छता सामग्री (हाइजीन किट) वितरित की गई। शिविर में श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन भी किया गया। दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय ने श्रमिकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट जनपद के श्रमिक परिवारों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों के हित में किए जा रहे ऐसे प्रयासों से श्रमिक परिवारों को सीधे लाभ मिल रहा है तथा उनके कल्याण को बढ़ावा मिल रहा है। दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने भी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद चम्पावत के विकास के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण के लिए भी सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में आयोजित इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रभावी माध्यम हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिक कल्याण शिविर की समस्त प्रक्रिया पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से संचालित की गई। लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन, सामग्री वितरण, फोटोग्राफी, जीपीएस आधारित उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दर्ज किए गए। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ ही पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिविर में श्रमिकों एवं उनके आश्रितों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा. मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश दिगारी, सहायक श्रम आयुक्त श्री दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री देवेश पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पंजीकृत निर्माण श्रमिक उपस्थित रहे।4
- हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस में घुसे। और यहां पर कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल हुआ। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक डाला है।1
- स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।1
- 🌸🙏 राधे गिफ्ट एंड टॉयज हाउस 🙏🌸 💖 अब हमारे यहाँ उपलब्ध हैं सुंदर और प्यारे Silicone वाले लड्डू गोपाल 💖 ✨ बेहद आकर्षक डिज़ाइन ✨ सुंदर पोशाक और श्रृंगार ✨ पूजा एवं गिफ्ट के लिए एकदम खास 👑 अपने घर लाएँ नन्हे कान्हा की प्यारी सी मुस्कान 🦚💙 📍 Radhe Gift & Toys House, Sitarganj 🌸 राधे राधे 🌸 👑 अपने घर लाएँ नन्हे कान्हा की प्यारी सी मुस्कान 🦚 📍 Radhe Gift & Toys House, Sitarganj 🌸 राधे राधे 🌸3
- जीवन की परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है।1
- बेवर थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM-SP ने खुद सुनी समस्याएं! 6 शिकायतों का तुरंत समाधान | Mainpuri मैनपुरी के बेवर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी थाने पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले की जांच के लिए संबंधित टीम को भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी भोगांव, क्षेत्राधिकारी भोगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।3
- चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग* चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग*1