ईद के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने दिया भाईचारे का संदेश ईदगाह उमरिया में प्रशासनिक अधिकारियों व मुस्लिम समाज को दी ईद की मुबारकबाद उमरिया - जिले में सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा ईद के मुबारक अवसर पर ईदगाह उमरिया पहुंचकर वहां उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों को पुष्पगुच्छ एवं मालार्पण कर ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी गई।इस अवसर पर मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं मंच के संयोजक राजेंद्र कोल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच का उद्देश्य हमेशा से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाना रहा है, और ऐसे कार्यक्रम इसी दिशा में एक मजबूत कदम हैं। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता अल्ताब खान, अब्दुल साबित, सिद्दीक खान, हनीफ खान, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
ईद के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने दिया भाईचारे का संदेश ईदगाह उमरिया में प्रशासनिक अधिकारियों व मुस्लिम समाज को दी ईद की मुबारकबाद उमरिया - जिले में सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा ईद के मुबारक अवसर
पर ईदगाह उमरिया पहुंचकर वहां उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों को पुष्पगुच्छ एवं मालार्पण कर ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी गई।इस अवसर पर मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे
सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं मंच के संयोजक राजेंद्र कोल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच का उद्देश्य हमेशा से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाना
रहा है, और ऐसे कार्यक्रम इसी दिशा में एक मजबूत कदम हैं। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता अल्ताब खान, अब्दुल साबित, सिद्दीक खान, हनीफ खान, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
- ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार उमरिया मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l1
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR3
- *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में नौगमा में भव्यता पूर्वक मनाया गया स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्रीय जननायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलदेव प्रसाद पटेल द्वारा की गई जिसमें कुर्म क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल,नगर परिषद मानपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता ज्ञान प्रकाश पटेल, संरक्षक श्री दरबारी लाल पटेल एवं श्री राम कले पटेल की विशिष्ट तौर पर मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमरिया से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल,महासचिव एड. पुष्पराज सिंह , मिथिलेश राय आदि भी पहुंचे थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण उपरांत किया गया इसके पश्चात उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज आयोजन स्थल पर ही रखा गया था ,कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कुर्म क्षत्रीय समाज के दूरदराज से आए हुए प्रतिनिधि और क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय सामाजिक युवाओं के द्वारा सिगुड़ी तिराहे से कार्यक्रम स्थल नौगमा तक भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। वहीं कांग्रेस नेता के स्वागत में क्षेत्रीय युवा कांग्रेस एनएसयूआई और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की2
- Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश1
- "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)1
- Post by Ashok Sondhiya1