Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिमरिया। हरदुआ खमरिया मे खेत से भैंस निकालने में हरदुआ पटेल में 60 वर्षीय वृद्ध की लकड़ी का बल्ला से मारने से मौत क्षेत्र मे दहशत का माहौल
Sitaram ray
सिमरिया। हरदुआ खमरिया मे खेत से भैंस निकालने में हरदुआ पटेल में 60 वर्षीय वृद्ध की लकड़ी का बल्ला से मारने से मौत क्षेत्र मे दहशत का माहौल
- ीीीईईीीीईईीबईीीPanna, Madhya Pradesh😡13 min ago
- User8488Uttar Pradesh🙏22 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिमरिया। हरदुआ खमरिया मे खेत से भैंस निकालने में हरदुआ पटेल में 60 वर्षीय वृद्ध की लकड़ी का बल्ला से मारने से मौत क्षेत्र मे दहशत का माहौल1
- Post by सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश1
- हर घर जल' या 'हर घर छल'? पन्ना के बडेरा में बूंद-बूंद को तरसते कंठ1
- आज के इस डिजिटल युग में, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी के भी जीवन को प्रभावित कर सकता है1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *पन्ना पुलिस द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल जप्त* *पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पन्ना पुलिस ने अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में फरियादी विवेक शुक्ला पिता गोविन्द प्रसाद शुक्ला, उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पनगरा थाना सिंहपुर जिला सतना, हाल मैनेजर अशोका होटल पन्ना द्वारा थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 08.03.2026 को रात करीब 11:00 बजे मैं होटल का मेन गेट बंद कर गेस्ट रूम में चला गया था । इसी दौरान तेज आवाज सुनाई देने पर बाहर जाकर देखा तो तीन युवक मुँह पर कपड़ा बाँधे खड़े थे, जिनमें से दो के हाथ में कट्टा था । आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए होटल के गेट एवं आसमान की ओर 4–5 राउंड फायर किये तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 180/26 धारा 296(बी), 125, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा द्वारा मामले की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से संदेह के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई । मामले में पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 02 संदेही व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिनके द्वारा अपने नाम पता पुलिस टीम को बताये गये घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर संदेहियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में अशोका होटल के मालिक एवं होटल कर्मचारियों द्वारा उनके विरुद्ध हरिजन एक्ट की रिपोर्ट की गई थी, जिसकी रंजिश के चलते हमने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया । आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चारपहिया वाहन से पन्ना आकर रूपसी ढाबा के पास वाहन खड़ा किया और फिर अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) से अशोका होटल पहुंचकर कट्टों से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो नग देशी कट्टा (315 बोर), दो नग जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) जप्त की गई है । मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* - 1. सुनील यादव पिता प्रताप सिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी डोभा थाना कोतवाली जिला पन्ना (म.प्र.) 2. दीपक सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम इटवाकला थाना कोतवाली पन्ना जिला पन्ना (म.प्र.) *जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग देशी कट्टा (315 बोर) कीमती लगभग 10,000 रूपये , 02 नग जिंदा कारतूस कीमती लगभग 400 रूपये एवं 01अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP35ZC9622 कीमती लगभग 90,000 रूपये सहित कुल मशरूका कीमती करीब 01 लाख 400 रूपये का जप्त किया गया है । *सराहनीय भूमिका* - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, उप निरीक्षक कमल विक्रम पाठक, प्रधान आरक्षक वृषकेतु रावत, संतोष तोमर, आइमात सेन, अशोक सिंह, आरक्षक संदीप तिवारी, सत्यनारायण अग्निहोत्री, राहुल सूर्यवंशी, प्रसंग मिश्रा, सुजीत यादव, बृजगोपाल बागरी तथा पुलिस साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3
- लोकेशन गुनौर रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा गैस की किल्लत से जूझ रहे गुनौर नगरवासी, कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़े लोग गुनौर। नगर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग और युवा अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गैस की आपूर्ति समय पर नहीं होने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। सुबह से ही लोग गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेकर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन कई लोगों को देर शाम तक भी गैस नहीं मिल पाती। नगरवासियों का कहना है कि गैस की कमी के कारण घरों में खाना बनाने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को इस परेशानी से राहत मिल सके।3
- *सतना जिले के कोठी में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी, चने के साइज से बडे गिरे ओले।*1
- जानकारी के अनुसार रोहित राय को बेटी से दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। ब्लैकमेलिंग के चलते वह अब तक करीब 2 लाख रुपये दे चुका था। इसके बाद उससे 50 हजार रुपए और मांगे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रोहित ने कहा था कि उसके खाते में पैसे हैं, लेकिन वह अब इस तरह की ब्लैकमेलिंग को और बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हुई गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभशर्मा ने कहा कि मोहरई गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।1