सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक एवं खानपुर निवासी अब्दुल सत्तर के खिलाफ डीएम के आदेश पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई अधिवक्ता और उसकी चचेरी बहन की हत्या के मुख्य आरोपित सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर पुलिस ने फिर से गैंग्सटर की कार्रवाई की है। उनके विरुद्ध बीती सात जनवरी को बटन कारोबारी ने सदर कोतवाली में रंगदारी-कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के आधार पर उन पर गैंग्सटर लगाया गया है। उनके साथ अलग-अलग मामलों में की अन्य लोगों पर गैंग्सटर की कार्रवाई की गई है। पूर्व एमएलसी को पूर्व में दर्ज गैंग्सटर मामले में बीती 24 मार्च को कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई थी जबकि अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई थी। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि जांच जारी है। जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। पंचमुखी मंदिर में अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या के मामले में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित उनके दोनों भाइयों एवं अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके उपरांत 7 जनवरी को बटन व्यापारी राजेश कुमार ने कमलेश पाठक एवं खानपुर गांव निवासी अब्दुल सत्तार सहित दो अन्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी एवं ₹50000 रंगदारी वसूली एवं प्लाट पर कब्जा करने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीती 24 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट ने कमलेश पाठक को छह साल की सजा और उनके भाई संतोष व रामू पाठक के अलावा कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी, राजेश शुक्ल, शिवम अवस्थी, आशीष दुबे और रविंद्र उर्फ लाला चौबे को पांच सजा सुनाई थी। बटन व्यापारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित अन्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: शादी से लौट रहे युवक के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर की मारपीट,घायल अवस्था में छोड़ दबंग हुए फरार,नकदी व जेवर लूटने का पीड़ित ने लगाया आरोप,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार,वीडियो वायरल1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही, समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।4
- पुलिस ने सन्दिग्ध वाहनों की ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग कर की कार्यवाही औरैया जिले के ऐरवा कटरा क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार की शाम यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में तथा सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में संपन्न हुई। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, और एच एम वंश बहादुर ने कस्बे के प्रमुख चौराहे पर सन्दिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघनता से जांच की। इस दौरान पांच वाहनों को यातायात नियमों का पालन ना करने पर चालान किया गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार यह वाहन चेकिंग अभियान थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, एच एम वंश बहादुर, आलोक कुमार शुक्ला, किरण कुमार शुक्ला, और कपिल चौधरी ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।1
- सदर को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौराहे पर सदर कोतवाल राजकुमार व पुलिस वाली के साथ चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों को रोक कर किया गया चेक वही सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का आवास प्रयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।1
- अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार सिहुरा गांव निवासी सुभाष चंद्र का गांव के ही रामबाबू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर सुभाष चंद्र ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक सुभाष चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह अक्सर शराब के नशे में विवाद करते रहते हैं। उनकी पत्नी इंद्र कुमारी ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं और इसी वजह से वह घर पर अकेले रहते हैं। फिलहाल उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।1
- झींझक मे सपा की पीडीए बैठक आयोजित पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया बोले जनता बदलाव के लियए तैयार झींझक में रविवार दोपहर करीब 2 बजे समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक का आयोजन दीपू यादव के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार बेरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में पीडीए बैठकें आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आवारा मवेशियों की समस्या से आम जनता त्रस्त है। नोटबंदी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को लंबी कतारों में खड़ा करने के अलावा कोई राहत नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और जनता नई सरकार बनाने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पालीवाल ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष बबलू यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, फैजान खान, पवन कटियार, निर्देश यादव, सर्वेश सिंह नीरु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* नदी में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप,बिधूना क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास अरिंद नदी में संदिग्ध हालत में अधेड़ का मिला शव,खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव को देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया,मृतक की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास का मामला।1