आज से कुशीनगर में ‘धम्म महाकुंभ’, दुनिया भर से जुटे श्रद्धालु—शांति का गूंजेगा वैश्विक संदेश तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर आज एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है… क्योंकि आज से यहां अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का भव्य आगाज हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन पूरी दुनिया को शांति, करुणा और मैत्री का संदेश देगा। धम्म की इस पावन भूमि पर सुबह से ही खास उत्साह देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु और बौद्ध भिक्षु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए कुशीनगर पहुंच चुके हैं। वियतनाम, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी इस आयोजन को और भी वैश्विक बना रही है। कॉन्क्लेव के पहले दिन निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां अत्याधुनिक जर्मन हैंगर टेंट में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में धम्म संवाद की शुरुआत होगी, जहां विश्व भर के बौद्ध गुरु शांति और सह-अस्तित्व का संदेश देंगे। शांति वन में साधना शिविर और पेंटिंग प्रतियोगिता जैसे आयोजन भी आज से शुरू हो रहे हैं, जो इस कॉन्क्लेव को आध्यात्मिकता के साथ सांस्कृतिक रंग भी दे रहे हैं। शाम होते-होते सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, जहां कैलाश खेर और रितेश पांडेय जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खास बनाएंगे। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है… सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं… ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है ताकि किसी को असुविधा न हो। कुल मिलाकर… आज से शुरू हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव न सिर्फ आस्था का संगम है… बल्कि पूरी दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश देने की एक बड़ी पहल भी है… और कुशीनगर एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है।

- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- कुशीनगर के हाटा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 साल का मासूम राजवीर अचानक लापता हुआ… लेकिन 24 घंटे में ही मामला हत्या में बदल गया। पुलिस ने आरोपी डब्लू गौड़ को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का बच्चे की मां से अवैध संबंध था… और राज खुलने के डर से उसने मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है। एक मासूम… और एक खौफनाक साजिश… जिसने सबको झकझोर दिया।1
- कुशीनगर सीएचसी रामकोला के डाक्टरों पर बाहरी जांच का आरोप , हंगामा अंदर के जांच को गलत कहने का आरोप पहले भी सीएचसी के डाक्टरों पर इस तरह के लगते रहे है आरोप कुसमहा गांव के टोला पड़वलिया के मरीज को डॉक्टर ने लिखा था बाहरी जांच रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।4
- विकास खंड विशुनपुरा के किंदर पट्टी बाजार स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है। सावन में यहां श्रद्धालू बाबा का जलाभिशेष करते है।1
- Post by भगवन्त यादव1
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता1
- कुशीनगर। जनपद के जटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा बांध पर अवैध बालू खनन का बड़ा खेल उजागर हुआ है। मंगलवार सुबह खैरा टोला के पास केबी बांध के ठोकर नंबर-4 पर स्थानीय दबंग बालू माफियाओं द्वारा खुलेआम खनन कर बालू की तस्करी की जा रही है। जीरो ग्राउंड रिपोर्ट में साफ देखा गया कि करीब तीन ट्रैक्टरों में बालू की लोडिंग की जा रही थी, जिसे मुंहमांगी कीमत पर बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि गांवों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए केबी बांध पर हर साल सरकार लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन उसी बांध को बालू माफिया खोखला करने में जुटे हैं। वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद स्थानीय प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। इलाके में शांति और सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में संगठित तरीके से हो रहा यह अवैध खनन न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि भविष्य में बांध की मजबूती पर भी खतरा पैदा कर रहा है। अनुमान है कि इस अवैध कारोबार से हर साल राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। मामले में तहसील खड्डा प्रशासन की निष्क्रियता भी सामने आई है। जब इस संबंध में जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक बालू माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा और प्रशासन कब सख्त कदम उठाएगा।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1