पुलिस अधीक्षक द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत कस्बा अकबरपुर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत कस्बा अकबरपुर में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।महोदया द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जुलूस/कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्थानीय पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं पूर्व में चिन्हित संवेदनशील स्थानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से भी निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अकबरपुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत कस्बा अकबरपुर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत कस्बा अकबरपुर में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल
की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।महोदया द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जुलूस/कार्यक्रम
के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्थानीय पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं पूर्व में चिन्हित संवेदनशील स्थानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों
को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से भी निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अकबरपुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- कानपुर नगर से बड़ी खबर: खाई में गिरा बेकाबू ट्रक बड़ा हादसा टला कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया गिट्टी-मौरंग मिलर लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर की ओर से साढ़ की ओर जा रहा था साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब घंटों तक मशक्कत चलती रही जिसके लिए तीन हाइड्रा क्रेनों को लगाना पड़ा इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और घटना के काफी देर बाद तक शासन-प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था4
- जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी? वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। #जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर #उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews1
- ब्रेकिंग न्यूज इस इंसान को देखिए रेलवे ट्रैक पर कैसी हरकते कर रहा हे अगर ट्रेन आ जाए तो किया होगा इंसान का जे अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टेंट बाजी कर रहा हे इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए2
- 🎤विद्यालय मे 'ऑपरेशन कायाकल्प' के 19 पैरामीटर पर हुए कार्यों को जाँचने पहुँचे Dm जालौन 🖥️ 📌“लहराता-बलखाता नीम,दिनभर हँसता-गाता नीम...” की बच्ची के मुँह से कविता सुन Dm जालौन हुये भाव-बिहोर* जनपद जालौन मे ऑपरेशन कायाकल्प योजनांतर्गत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर पर कराए गए कार्यों का रेंडम निरीक्षण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी पठन-पाठन की व्यवस्था परखी जिससे विद्यार्थियों को विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में सहायता मिल पा रही है। फिर जिलाधिकारी कक्षा 4 एवं 6 में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके पठन-पाठन एवं बौद्धिक ज्ञान को परखा। साथ ही जिलाधिकारी ने गणित के सवाल हल कराए और बच्चों से पहाड़े भी सुने। विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।इसके साथ ही कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ पढ़ाया जा रहा था। तो एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर सुंदर कविता प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “लहराता-बलखाता नीम, दिनभर हँसता-गाता नीम...” से शुरू हुई कविता में नीम के औषधीय गुणों, प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में इसकी भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रा की प्रस्तुति पर जिलाधिकारी ने उसकी जमकर सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में महापुरुषों के चित्र भी लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने छात्राओं से चित्रों को देखकर महापुरुषों के नाम तथा उनके जीवन और योगदान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिया। कक्षा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने खींचा ध्यान कक्षा में छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति उकेरी। बच्चों की बारीकी से की गई कलाकारी और कल्पनाशीलता ने उनकी रचनात्मक सोच को दर्शाया गया था । जिलाधिकारी ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को सराहा और उन्हें अपनी रुचियों को निरंतर निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि तकनीक आधारित शिक्षण का अधिकतम उपयोग करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निरंतर विकसित किया जाए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह आदि मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 521 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 521 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट ,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।1
- ब्रेकिंग न्यूज Jalaun: कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! जालौन : कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! एक युवक ने दूसरे को पटक-पटककर लात-घूंसों व चप्पलों से पीटा। खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।1