8.64 लाख के गबन के बाद रची खुद की मौत की साजिश, डबवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश* *पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नहर में कूदकर आत्महत्या का ड्रामा रचा, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी; सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी को काबू कर 4.30 लाख नकद किए बरामद* डबवाली, 06 अगस्त। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में सीआईए स्टाफ डबवाली ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कर्मचारी दयाराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 4,30,000 की नगद राशि बरामद की गई है । उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी दयाराम गांव डबवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था । जो उसने पेट्रोल पंप की 8,64,917 रुपये की राशि का गबन कर लिया। जब उसे अपने कृत्य के उजागर होने की आशंका हुई तो उसने कानून से बचने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची। आरोपी 07.07.2026 को अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र में राजकनाल नहर किनारे पहुंचा और वहां अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग तथा सैंडल छोड़ दिए, ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है । इसके बाद आरोपी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी के लापता होने के बाद आरोपी के भाई द्वारा दिनांक 09.07.2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी करने, किसी के द्वारा छुपा लेने व खुद छुप जाने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी और थाना शहर टीम द्वारा आरोपी दयाराम की तलाश शुरू कर दी गई । उन्होंने आगे बताया कि गांव डबवाली में जिस पेट्रोल पंप पर आरोपी कार्यरत था । उस पेट्रोल पंप संचालक ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दी कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 08,64,917 रुपये की नकद राशि चोरी कर ली और उसके बाद गायब हो गया। जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ दिनांक 13 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो उक्त मामले की जांच के दौरान उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण सुरागों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली के साथ मिलकर आरोपी का पता लगाकर उसे काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 04,30,000 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि डबवाली पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध कर कानून से बचने के लिए रची जाने वाली किसी भी साजिश को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पेशेवर जांच के माध्यम से विफल किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- ओम नगर में सोलर पैनल लगाते युवक की मौत; करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, इलाज के दौरान निधन सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के ओम नगर में सोलर पैनल लगाते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह घटना 7 अगस्त को हुई। मृतक की पहचान मझिले गांव, थाना कोतवाली देहात निवासी विनय कुमार पुत्र छोटे लाल शर्मा के रूप में हुई है। वह ओम नगर में एक घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।1
- फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब ' प्रशासन चला गांव की ओर' बना सिर्फ नारा! स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद सुल्तानपुर/लंभुआ। विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत दहेव गोपाल पट्टी में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सवालों के घेरे में रही। जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। पूरा कार्यक्रम केवल सचिव राम केवल के भरोसे चलता दिखाई दिया। जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर आए। किसी ने सिंचाई व्यवस्था की समस्या उठाई तो किसी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वहीं श्रद्धालुओं ने मरी माता धाम तक बिजली आपूर्ति न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद न होने के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी राम केवल ही ग्रामीणों की शिकायतें एक-एक कर पर्ची पर दर्ज करते रहे। हालांकि संबंधित विभागों का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान का भरोसा नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की " प्रशासन चला गांव की ओर" जैसी पहल केवल नारों और फोटो तक सीमित होकर रह गई है। जब जन चौपाल में ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? जन चौपाल की यह तस्वीर शासन की मंशा और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है।2
- तीन हफ्ते पहले बनी 4200 करोड़ की लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे, पंखे से सुखाई जा रही है *तीन हफ्ते पहले बनी 4200 करोड़ की लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे, पंखे से सुखाई जा रही है*1
- मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटे भाजपा नेता बसंत लाल कन्नौजिया, बोले— आज आलापुर-जलालपुर के विकास का लिखा जाएगा नया अध्याय अहिरौली गोविंद साहब में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर भाजपा नेताओं ने तेज किया जनसंपर्क, बसंत लाल कन्नौजिया ने किया जन-जन से पहुंचने का आह्वान* *"मुख्यमंत्री का संदेश सुनें, विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं"— बसंत लाल कन्नौजिया* आलापुर/अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित अहिरौली गोविंद साहब आगमन एवं विशाल जनसभा को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां अपने चरम पर हैं। इसी क्रम में बसखारी विकास खण्ड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत लाल कन्नौजिया ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील करते हुए सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया है। बसंत लाल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि आलापुर, जलालपुर और पूरे अम्बेडकरनगर जनपद के विकास की नई दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के करकमलों से जनपद को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अहिरौली गोविंद साहब पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करें, उनके उद्बोधन को गंभीरता से सुनें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की सोच को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज के अन्य लोगों तक भी उसका संदेश पहुंचाएं। बसंत लाल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनहित की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा अम्बेडकरनगर के लिए नई संभावनाओं और नई उपलब्धियों का द्वार खोलने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व माहौल है और जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने अंत में सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अनुशासन और उत्साह के साथ जनसभा में सहभागी बनें तथा विकास की इस ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी बनें।1
- सुल्तानपुर सदर विधानसभा 188 का विकास कार्य चरम पर इससे बेहतर विकास शायद किसी सरकार में हुआ हो ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर सुल्तानपुर सदर विधानसभा 188 का विकास कार्य अपने चरम पर है वीडियो में आप देख सकते हैं किस प्रकार से सुंदरता की भेंट चढ़ रहा है विकास कार्य ना विधायक ना सांसद ना जिला पंचायत ना पीडब्ल्यूडी विभाग सभी ने मिलकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया यह मार्ग1
- आज अंबेडकरनगर को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात सीएम योगी करेंगे करोड़ो की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास अंबेडकरनगर आज विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर पहुंचकर करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे तथा प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- सुल्तानपुर में सूअर बाड़े विवाद पर हमला; घर के सदस्यों ने किया वार, घायल अस्पताल में; एक आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में सूअर बाड़े के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया गया। यह घटना 7 अगस्त 2026 को रात लगभग 8:15 बजे मदनपुर परियर गांव में हुई। पीड़ित की पहचान सत्यसेन गौतम (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि सत्यसेन गौतम पर घर के ही कुछ लोगों ने हमला किया है। प्रारंभिक जानकारी में चाकू से हमला बताया गया था, लेकिन प्रथम दृष्टया यह हमला हाथ में पहने हुए कड़े से किया जाना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। घायल सत्यसेन गौतम को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य चिह्नित व्यक्तियों की तलाश जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ, श्री रितिक कपूर ने जानकारी दी है।1
- अमहट मंडी में अनियमितता का आलम, ड्यूटी के नाम पर सिर्फ कोटा पूर्ति"* _रोड पर अवैध पार्किंग से जाम, यातायात व्यवस्था सुधारने वाला कोई नहीं_ _सुलतानपुर_ *सुलतानपुर।* जिले की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी अमहट में सुबह से ही अव्यवस्था का आलम रहता है। मंडी में तैनात कर्मियों ड्यूटी सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है। रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहन और ओवरलोड पिकअप के कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन इसे सुधारने वाला कोई नहीं है। *ड्यूटी सिर्फ नाम की, सड़क बनी पार्किंग* स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि मंडी में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक भारी भीड़ रहती है। इस दौरान पिकअप, दो पहिया वाहन ई रिक्शा सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मी गाड़ियों को हटवाने के बजाय किनारे खड़े होकर तमाशा देखते हैं। नतीजा यह है कि मंडी जाने वाली मुख्य सड़क पर हर रोज लंबा जाम लग जाता है। *कोटा पूर्ति में जुटी व्यवस्था* ग्राहकों और व्यापारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अब व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि "कोटा पूर्ति" के लिए रह गई है। अवैध वसूली और सेटिंग के चलते नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। *जाम से लोग परेशान, हादसे का खतरा* ओवरलोड वाहनों और अवैध पार्किंग की वजह से एंबुलेंस समय पर नहीं निकल पाते। थोड़ी सी बारिश में कीचड़ और जाम की वजह से मंडी में खरीदारी करने आने वाले किसान और ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। *व्यापारियों की मांग: कड़ी कार्रवाई हो* मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अमहट मंडी में सुबह के समय विशेष यातायात अभियान चलाया जाए। अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया जाए और ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल सका।1
- जीआरपी के सिपाही शिवपूजन चौधरी की सतर्कता और साहस से टला बड़ा हादसा* *जीआरपी के सिपाही शिवपूजन चौधरी की सतर्कता और साहस से टला बड़ा हादसा* *रायबरेली:* जीआरपी थाना रायबरेली में तैनात वर्ष 2006 बैच के सिपाही शिवपूजन चौधरी की मुस्तैदी, सूझबूझ और साहस के कारण प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, जनता एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कुछ सामान खरीदने के लिए ट्रेन से उतर गई। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी, जिससे उसके साथ गंभीर दुर्घटना होने की आशंका पैदा हो गई। ड्यूटी पर तैनात सिपाही शिवपूजन चौधरी ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया और अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल साहसिक कदम उठाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। उनकी तत्परता और बहादुरी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया तथा महिला की जान सुरक्षित बच गई। इस सराहनीय कार्य की जीआरपी थाना अध्यक्ष रायबरेली तथा पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सिपाही शिवपूजन चौधरी के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता की भावना की सराहना की। उनका यह कार्य पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।1