logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में सूअर बाड़े विवाद पर हमला; घर के सदस्यों ने किया वार, घायल अस्पताल में; एक आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में सूअर बाड़े के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया गया। यह घटना 7 अगस्त 2026 को रात लगभग 8:15 बजे मदनपुर परियर गांव में हुई। पीड़ित की पहचान सत्यसेन गौतम (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि सत्यसेन गौतम पर घर के ही कुछ लोगों ने हमला किया है। प्रारंभिक जानकारी में चाकू से हमला बताया गया था, लेकिन प्रथम दृष्टया यह हमला हाथ में पहने हुए कड़े से किया जाना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। घायल सत्यसेन गौतम को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य चिह्नित व्यक्तियों की तलाश जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ, श्री रितिक कपूर ने जानकारी दी है।

7 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सुल्तानपुर में सूअर बाड़े विवाद पर हमला; घर के सदस्यों ने किया वार, घायल अस्पताल में; एक आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में सूअर बाड़े के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया गया। यह घटना 7 अगस्त 2026 को रात लगभग 8:15 बजे मदनपुर परियर गांव में हुई। पीड़ित की पहचान सत्यसेन गौतम (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि सत्यसेन गौतम पर घर के ही कुछ लोगों ने हमला किया है। प्रारंभिक जानकारी में चाकू से हमला बताया गया था, लेकिन प्रथम दृष्टया यह हमला हाथ में पहने हुए कड़े से किया जाना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। घायल सत्यसेन गौतम को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य चिह्नित व्यक्तियों की तलाश जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ, श्री रितिक कपूर ने जानकारी दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमहट मंडी में अनियमितता का आलम, ड्यूटी के नाम पर सिर्फ कोटा पूर्ति"* _रोड पर अवैध पार्किंग से जाम, यातायात व्यवस्था सुधारने वाला कोई नहीं_ _सुलतानपुर_ *सुलतानपुर।* जिले की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी अमहट में सुबह से ही अव्यवस्था का आलम रहता है। मंडी में तैनात कर्मियों ड्यूटी सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है। रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहन और ओवरलोड पिकअप के कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन इसे सुधारने वाला कोई नहीं है। *ड्यूटी सिर्फ नाम की, सड़क बनी पार्किंग* स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि मंडी में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक भारी भीड़ रहती है। इस दौरान पिकअप, दो पहिया वाहन ई रिक्शा सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मी गाड़ियों को हटवाने के बजाय किनारे खड़े होकर तमाशा देखते हैं। नतीजा यह है कि मंडी जाने वाली मुख्य सड़क पर हर रोज लंबा जाम लग जाता है। *कोटा पूर्ति में जुटी व्यवस्था* ग्राहकों और व्यापारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अब व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि "कोटा पूर्ति" के लिए रह गई है। अवैध वसूली और सेटिंग के चलते नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। *जाम से लोग परेशान, हादसे का खतरा* ओवरलोड वाहनों और अवैध पार्किंग की वजह से एंबुलेंस समय पर नहीं निकल पाते। थोड़ी सी बारिश में कीचड़ और जाम की वजह से मंडी में खरीदारी करने आने वाले किसान और ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। *व्यापारियों की मांग: कड़ी कार्रवाई हो* मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अमहट मंडी में सुबह के समय विशेष यातायात अभियान चलाया जाए। अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया जाए और ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल सका।
    1
    अमहट मंडी में अनियमितता का आलम, ड्यूटी के नाम पर सिर्फ कोटा पूर्ति"*  
_रोड पर अवैध पार्किंग से जाम, यातायात व्यवस्था सुधारने वाला कोई नहीं_  
_सुलतानपुर_  
*सुलतानपुर।* जिले की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी अमहट में सुबह से ही अव्यवस्था का आलम रहता है। मंडी में तैनात कर्मियों   ड्यूटी सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है। रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहन और ओवरलोड पिकअप के कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन इसे सुधारने वाला कोई नहीं है।
*ड्यूटी सिर्फ नाम की, सड़क बनी पार्किंग*  
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि मंडी में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक भारी भीड़ रहती है। इस दौरान पिकअप, दो पहिया वाहन ई रिक्शा  सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मी गाड़ियों को हटवाने के बजाय किनारे खड़े होकर तमाशा देखते हैं। नतीजा यह है कि मंडी जाने वाली मुख्य सड़क पर हर रोज लंबा जाम लग जाता है।
*कोटा पूर्ति में जुटी व्यवस्था*  
ग्राहकों और व्यापारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अब व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि "कोटा पूर्ति" के लिए रह गई है। अवैध वसूली और सेटिंग के चलते नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
*जाम से लोग परेशान, हादसे का खतरा*  
ओवरलोड वाहनों और अवैध पार्किंग की वजह से एंबुलेंस   समय पर नहीं निकल पाते। थोड़ी सी बारिश में कीचड़ और जाम की वजह से मंडी में खरीदारी करने आने वाले किसान और ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान होते हैं।
*व्यापारियों की मांग: कड़ी कार्रवाई हो*  
मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अमहट मंडी में सुबह के समय विशेष यातायात अभियान चलाया जाए। अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया जाए और ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल सका।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट
    1
    कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव 
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा 
लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *सपा के बैनर तले रिमझिम बारिश में हरीराम निषाद के नेतृत्व में बदरुद्दीनपुर में हुआ निषाद सम्मेलन* 2 *_देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाला निषाद लोकतंत्र में भटक गया : शिक्षक श्यामलाल_ सत्ता में भागीदारी के लिए मलाहों में बैठी सलाह, अपने धन-बल से श्यामलाल को विधायक बनाने का लिया संकल्प_* *सुलतानपुर।* दिनांक 06.08.2026 को लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदरुद्दीनपुर, भदैयां में पूर्व प्रधान हरीराम निषाद व सेठी निषाद के संयुक्त नेतृत्व में रिमझिम बारिश में निषाद जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निषाद समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने अपने संबोधन में कहा कि देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाले लोकतंत्र और कलम के युग में भटके निषादों को सत्ता में भागीदारी दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम मुन्नीलाल निषाद की अध्यक्षता एवं प्रधान सरोजा निषाद के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    3
    *सपा के बैनर तले रिमझिम बारिश में हरीराम निषाद के नेतृत्व में बदरुद्दीनपुर में हुआ निषाद सम्मेलन* 2

*_देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाला निषाद लोकतंत्र में भटक गया : शिक्षक श्यामलाल_
सत्ता में भागीदारी के लिए मलाहों में बैठी सलाह, अपने धन-बल से श्यामलाल को विधायक बनाने का लिया संकल्प_*
*सुलतानपुर।* दिनांक 06.08.2026 को लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदरुद्दीनपुर, भदैयां में पूर्व प्रधान हरीराम निषाद व सेठी निषाद के संयुक्त नेतृत्व में रिमझिम बारिश में निषाद जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निषाद समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने अपने संबोधन में कहा कि देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाले लोकतंत्र और कलम के युग में भटके निषादों को सत्ता में भागीदारी दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम मुन्नीलाल निषाद की अध्यक्षता एवं प्रधान सरोजा निषाद के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Brijesh Tiwari
    Brijesh Tiwari
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *फलदार वृक्षों की निकली 'बारात', बच्चों के हाथों में हरियाली देख खिल उठे चेहरे* 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1000 कलमी आम के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश लम्भुआ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अनूठी पहल शुक्रवार को लम्भुआ क्षेत्र में देखने को मिली, जब फलदार वृक्षों की प्रतीकात्मक 'बारात' निकाली गई। बच्चों के हाथों में हरे-भरे कलमी आम के पौधे देखकर हर किसी के चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ के मलिहाबाद से मंगाए गए 1000 कलमी आम के पौधों का विभिन्न विद्यालयों में निःशुल्क वितरण कराया। इससे पहले भी वह 5000 पौधे वितरित कर चुके हैं। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति को समर्पित रहा। प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय खुदऊली, शंकरपुर, बरेहता सहित कई विद्यालयों में बच्चों को फलदार पौधे सौंपे गए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प भी लिया। समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण की अमूल्य सौगात मिल सकती है। उन्होंने पौधरोपण के साथ सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और अमन का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में सलमान राइन, प्रमोद कुमार सिंह, नोमान अहमद सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, अकबर अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।
    3
    *फलदार वृक्षों की निकली 'बारात', बच्चों के हाथों में हरियाली देख खिल उठे चेहरे*
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1000 कलमी आम के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लम्भुआ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अनूठी पहल शुक्रवार को लम्भुआ क्षेत्र में देखने को मिली, जब फलदार वृक्षों की प्रतीकात्मक 'बारात' निकाली गई। बच्चों के हाथों में हरे-भरे कलमी आम के पौधे देखकर हर किसी के चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ के मलिहाबाद से मंगाए गए 1000 कलमी आम के पौधों का विभिन्न विद्यालयों में निःशुल्क वितरण कराया। इससे पहले भी वह 5000 पौधे वितरित कर चुके हैं।
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति को समर्पित रहा। प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय खुदऊली, शंकरपुर, बरेहता सहित कई विद्यालयों में बच्चों को फलदार पौधे सौंपे गए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण की अमूल्य सौगात मिल सकती है। उन्होंने पौधरोपण के साथ सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और अमन का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में सलमान राइन, प्रमोद कुमार सिंह, नोमान अहमद सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, अकबर अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुल्तानपुर में सूअर बाड़े विवाद पर हमला; घर के सदस्यों ने किया वार, घायल अस्पताल में; एक आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में सूअर बाड़े के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया गया। यह घटना 7 अगस्त 2026 को रात लगभग 8:15 बजे मदनपुर परियर गांव में हुई। पीड़ित की पहचान सत्यसेन गौतम (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि सत्यसेन गौतम पर घर के ही कुछ लोगों ने हमला किया है। प्रारंभिक जानकारी में चाकू से हमला बताया गया था, लेकिन प्रथम दृष्टया यह हमला हाथ में पहने हुए कड़े से किया जाना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। घायल सत्यसेन गौतम को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य चिह्नित व्यक्तियों की तलाश जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ, श्री रितिक कपूर ने जानकारी दी है।
    1
    सुल्तानपुर में सूअर बाड़े विवाद पर हमला; घर के सदस्यों ने किया वार, घायल अस्पताल में; एक आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में सूअर बाड़े के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया गया। यह घटना 7 अगस्त 2026 को रात लगभग 8:15 बजे मदनपुर परियर गांव में हुई। पीड़ित की पहचान सत्यसेन गौतम (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि सत्यसेन गौतम पर घर के ही कुछ लोगों ने हमला किया है। प्रारंभिक जानकारी में चाकू से हमला बताया गया था, लेकिन प्रथम दृष्टया यह हमला हाथ में पहने हुए कड़े से किया जाना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।
घायल सत्यसेन गौतम को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य चिह्नित व्यक्तियों की तलाश जारी है।
मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ, श्री रितिक कपूर ने जानकारी दी है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आया संविदा कर्मी, मौत सुल्तानपुर : आज दिनांक 6 अगस्त थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर में श्री जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीनाथ जिनकी उम्र करीब 36 वर्ष थी, जो अलीपुर बाजार थाना अखंड नगर के रहने वाले थे, बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी थे, लाइनमैन का काम देखते थे। आज वो एक फॉल्ट को बनाने के लिए गए, जिसमें वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उनके करंट लग गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। शव उनके घर पर CHC से लाकर रखा गया है। मौके पर परिवार और गांव के काफी आक्रोशित लोग हैं, जिनको प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के सहयोग से शांत कराया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उनके छोटे भाई द्वारा एक लिखित तहरीर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ मिली है, जिस पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट-*
    1
    फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आया संविदा कर्मी, मौत
सुल्तानपुर : आज दिनांक 6 अगस्त थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर में श्री जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीनाथ जिनकी उम्र करीब 36 वर्ष थी, जो अलीपुर बाजार थाना अखंड नगर के रहने वाले थे, बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी थे, लाइनमैन का काम देखते थे। आज वो एक फॉल्ट को बनाने के लिए गए, जिसमें वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उनके करंट लग गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। शव उनके घर पर CHC से लाकर रखा गया है। मौके पर परिवार और गांव के काफी आक्रोशित लोग हैं, जिनको प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के सहयोग से शांत कराया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उनके छोटे भाई द्वारा एक लिखित तहरीर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ मिली है, जिस पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट-*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जयसिंहपुर में व्यापारियों को सरकारी योजनाओं व व्यापारिक नियमों की दी गई जानकारी दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के राजाराम विद्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने खाद्य, विद्युत, जीएसटी और श्रम विभाग से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से कानून के अनुरूप व्यापार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शीघ्र ही तहसील कार्यकारिणी के गठन और निष्क्रिय बाजार इकाइयों के पुनर्गठन की घोषणा की। कार्यशाला में जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
    1
    जयसिंहपुर में व्यापारियों को सरकारी योजनाओं व व्यापारिक नियमों की दी गई जानकारी
दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर 
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के राजाराम विद्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने खाद्य, विद्युत, जीएसटी और श्रम विभाग से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से कानून के अनुरूप व्यापार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।
जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शीघ्र ही तहसील कार्यकारिणी के गठन और निष्क्रिय बाजार इकाइयों के पुनर्गठन की घोषणा की।
कार्यशाला में जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 8.64 लाख के गबन के बाद रची खुद की मौत की साजिश, डबवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश* *पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नहर में कूदकर आत्महत्या का ड्रामा रचा, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी; सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी को काबू कर 4.30 लाख नकद किए बरामद* डबवाली, 06 अगस्त। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में सीआईए स्टाफ डबवाली ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कर्मचारी दयाराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 4,30,000 की नगद राशि बरामद की गई है । उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी दयाराम गांव डबवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था । जो उसने पेट्रोल पंप की 8,64,917 रुपये की राशि का गबन कर लिया। जब उसे अपने कृत्य के उजागर होने की आशंका हुई तो उसने कानून से बचने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची। आरोपी 07.07.2026 को अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र में राजकनाल नहर किनारे पहुंचा और वहां अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग तथा सैंडल छोड़ दिए, ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है । इसके बाद आरोपी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी के लापता होने के बाद आरोपी के भाई द्वारा दिनांक 09.07.2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी करने, किसी के द्वारा छुपा लेने व खुद छुप जाने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी और थाना शहर टीम द्वारा आरोपी दयाराम की तलाश शुरू कर दी गई । उन्होंने आगे बताया कि गांव डबवाली में जिस पेट्रोल पंप पर आरोपी कार्यरत था । उस पेट्रोल पंप संचालक ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दी कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 08,64,917 रुपये की नकद राशि चोरी कर ली और उसके बाद गायब हो गया। जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ दिनांक 13 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो उक्त मामले की जांच के दौरान उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण सुरागों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली के साथ मिलकर आरोपी का पता लगाकर उसे काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 04,30,000 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि डबवाली पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध कर कानून से बचने के लिए रची जाने वाली किसी भी साजिश को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पेशेवर जांच के माध्यम से विफल किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    8.64 लाख के गबन के बाद रची खुद की मौत की साजिश, डबवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश*
*पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नहर में कूदकर आत्महत्या का ड्रामा रचा, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी; सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी को काबू कर 4.30 लाख नकद किए बरामद*
डबवाली, 06 अगस्त। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में सीआईए स्टाफ डबवाली ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कर्मचारी दयाराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 4,30,000 की नगद राशि बरामद की गई है ।
उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी दयाराम गांव डबवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था । जो उसने पेट्रोल पंप की 8,64,917 रुपये की राशि का गबन कर लिया। जब उसे अपने कृत्य के उजागर होने की आशंका हुई तो उसने कानून से बचने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची।
आरोपी 07.07.2026 को अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र में राजकनाल नहर किनारे पहुंचा और वहां अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग तथा सैंडल छोड़ दिए, ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है । इसके बाद आरोपी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया।
डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी के लापता होने के बाद आरोपी के भाई द्वारा दिनांक 09.07.2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी करने, किसी के द्वारा छुपा लेने व खुद छुप जाने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी और थाना शहर टीम द्वारा आरोपी दयाराम की तलाश शुरू कर दी गई ।
उन्होंने आगे बताया कि गांव डबवाली में जिस पेट्रोल पंप पर आरोपी कार्यरत था । उस पेट्रोल पंप संचालक ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दी कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 08,64,917 रुपये की नकद राशि चोरी कर ली और उसके बाद गायब हो गया। जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ दिनांक 13 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
जो उक्त मामले की जांच के दौरान उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण सुरागों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली के साथ मिलकर आरोपी का पता लगाकर उसे काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 04,30,000 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि डबवाली पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध कर कानून से बचने के लिए रची जाने वाली किसी भी साजिश को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पेशेवर जांच के माध्यम से विफल किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Rajwant singh
    Rajwant singh
    Salesperson जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.