Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पत्रकार पांडे
सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- *सपा के बैनर तले रिमझिम बारिश में हरीराम निषाद के नेतृत्व में बदरुद्दीनपुर में हुआ निषाद सम्मेलन* 2 *_देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाला निषाद लोकतंत्र में भटक गया : शिक्षक श्यामलाल_ सत्ता में भागीदारी के लिए मलाहों में बैठी सलाह, अपने धन-बल से श्यामलाल को विधायक बनाने का लिया संकल्प_* *सुलतानपुर।* दिनांक 06.08.2026 को लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदरुद्दीनपुर, भदैयां में पूर्व प्रधान हरीराम निषाद व सेठी निषाद के संयुक्त नेतृत्व में रिमझिम बारिश में निषाद जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निषाद समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने अपने संबोधन में कहा कि देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाले लोकतंत्र और कलम के युग में भटके निषादों को सत्ता में भागीदारी दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम मुन्नीलाल निषाद की अध्यक्षता एवं प्रधान सरोजा निषाद के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।3
- महिला ने नहर में लगाई छलांग, शव मिला; गोसाईगंज की 20 वर्षीय युवती कादीपुर नहर में मृत मिली गोसाईगंज थाना क्षेत्र में नहर में कूदने वाली एक 20 वर्षीय महिला का शव कादीपुर नहर से बरामद किया गया है। महिला ने 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया से छलांग लगाई थी। मृतक महिला की पहचान हकीकुल (20 वर्ष) पुत्री शारदा, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। पुलिस को 5 अगस्त को महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हकीकुल का विवाह नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज से प्रेम विवाह हुआ था। वह शादी के बाद से ससुराल में रह रही थी, लेकिन 15 दिन पहले नाराज होकर अपने मायके तुर्कियाना आ गई थी। उसका पति नागपुर, महाराष्ट्र में रहता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की थी। 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र की नहर से महिला का शव बरामद हुआ। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- *फलदार वृक्षों की निकली 'बारात', बच्चों के हाथों में हरियाली देख खिल उठे चेहरे* 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1000 कलमी आम के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश लम्भुआ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अनूठी पहल शुक्रवार को लम्भुआ क्षेत्र में देखने को मिली, जब फलदार वृक्षों की प्रतीकात्मक 'बारात' निकाली गई। बच्चों के हाथों में हरे-भरे कलमी आम के पौधे देखकर हर किसी के चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ के मलिहाबाद से मंगाए गए 1000 कलमी आम के पौधों का विभिन्न विद्यालयों में निःशुल्क वितरण कराया। इससे पहले भी वह 5000 पौधे वितरित कर चुके हैं। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति को समर्पित रहा। प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय खुदऊली, शंकरपुर, बरेहता सहित कई विद्यालयों में बच्चों को फलदार पौधे सौंपे गए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प भी लिया। समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण की अमूल्य सौगात मिल सकती है। उन्होंने पौधरोपण के साथ सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और अमन का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में सलमान राइन, प्रमोद कुमार सिंह, नोमान अहमद सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, अकबर अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।3
- जयसिंहपुर में व्यापारियों को सरकारी योजनाओं व व्यापारिक नियमों की दी गई जानकारी दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के राजाराम विद्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने खाद्य, विद्युत, जीएसटी और श्रम विभाग से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से कानून के अनुरूप व्यापार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शीघ्र ही तहसील कार्यकारिणी के गठन और निष्क्रिय बाजार इकाइयों के पुनर्गठन की घोषणा की। कार्यशाला में जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।1
- 8.64 लाख के गबन के बाद रची खुद की मौत की साजिश, डबवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश* *पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नहर में कूदकर आत्महत्या का ड्रामा रचा, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी; सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी को काबू कर 4.30 लाख नकद किए बरामद* डबवाली, 06 अगस्त। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में सीआईए स्टाफ डबवाली ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कर्मचारी दयाराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 4,30,000 की नगद राशि बरामद की गई है । उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी दयाराम गांव डबवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था । जो उसने पेट्रोल पंप की 8,64,917 रुपये की राशि का गबन कर लिया। जब उसे अपने कृत्य के उजागर होने की आशंका हुई तो उसने कानून से बचने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची। आरोपी 07.07.2026 को अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र में राजकनाल नहर किनारे पहुंचा और वहां अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग तथा सैंडल छोड़ दिए, ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है । इसके बाद आरोपी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी के लापता होने के बाद आरोपी के भाई द्वारा दिनांक 09.07.2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी करने, किसी के द्वारा छुपा लेने व खुद छुप जाने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी और थाना शहर टीम द्वारा आरोपी दयाराम की तलाश शुरू कर दी गई । उन्होंने आगे बताया कि गांव डबवाली में जिस पेट्रोल पंप पर आरोपी कार्यरत था । उस पेट्रोल पंप संचालक ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दी कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 08,64,917 रुपये की नकद राशि चोरी कर ली और उसके बाद गायब हो गया। जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ दिनांक 13 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो उक्त मामले की जांच के दौरान उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण सुरागों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली के साथ मिलकर आरोपी का पता लगाकर उसे काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 04,30,000 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि डबवाली पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध कर कानून से बचने के लिए रची जाने वाली किसी भी साजिश को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पेशेवर जांच के माध्यम से विफल किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1