सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा की शपथ सभी थानों में भी हुए कार्यक्रम श्रावस्ती। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन श्रावस्ती में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी राहुल भाटी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन से सिविल लाइन चौकी तक राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली गई। दौड़ के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देते हुए राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का आह्वान किया गया।एसपी राहुल भाटी ने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यूपी-112, यातायात, अभियोजन, न्यायालय सुरक्षा एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

- सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा की शपथ सभी थानों में भी हुए कार्यक्रम श्रावस्ती। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन श्रावस्ती में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी राहुल भाटी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन से सिविल लाइन चौकी तक राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली गई। दौड़ के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देते हुए राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का आह्वान किया गया।एसपी राहुल भाटी ने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यूपी-112, यातायात, अभियोजन, न्यायालय सुरक्षा एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।1
- भिनगा में ढाबे पर मारपीट और कारीगर पर खौलता तेल फेंकने के मामले में तीन गिरफ्तार श्रावस्ती। भिनगा के निषाद ढाबे पर खाना खा रहे लोगों से मारपीट और बीच-बचाव करने पहुंचे कारीगर पर खौलता तेल फेंकने के मामले में कोतवाली भिनगा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार, 31 अक्टूबर को केशवनगर भिनगा के पास से तीनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को ग्राम सिसवा निवासी कुछ लोगों पर ढाबे पर खाना खा रहे व्यक्तियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था। इसी दौरान ढाबे के कारीगर पंचराम सोनी ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन पर कड़ाही में रखा करीब तीन लीटर खौलता तेल फेंक दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। मामले में कोतवाली भिनगा में बीएनएस की संबंधित धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में जगन्नाथ निषाद, सिद्धनाथ निषाद उर्फ सिद्धे और नीतीश कुमार उर्फ धक्कड़ी, निवासी ग्राम सिसवा, को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ आज़म खान को लेकर रामपुर जेल से ED का काफिला निकल चुका है। गौरतलब हो कि आज़म खान की रिहाई के फौरन बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ED ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। आज़म ने मीडिया से कहा कि कहने को क्या रह गया है? एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बना दी, उसी की सजा भुगत रहा हूं। #azamkhan #ED #आज़मखान1
- mairajali shaikh pipra dihwa Balrampur Uttar Pradesh India4
- महसी तहसील में उप जिलाधिकारी ने एकता की दिलाई शपथ, श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई वल्लभ भाई पटेल की जयंती महसी तहसील में उप जिलाधिकारी ने एकता की दिलाई शपथ, श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई वल्लभ भाई पटेल की जयंती1
- जनपद बहराइच आसाम रोड पेट्रोल पंप के पास तेल भेजते हुए दीक्षा ड्राइवर ट्रक में1
- रामपुर से बड़ी खबर। रामपुर जेल से रिहा होते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर बड़ी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आजम खान के जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम जेल के बाहर मौजूद थी। हालांकि इसको लेकर अभी तक ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है। ये पूरा मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े चौदह अक्टूबर को दर्ज मुकदमे के बाद सामने आया है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा, कहने को क्या बचा है, मुसलमान होने की सजा है। गलती ये है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई, यही मेरा गुनाह है। उनके इस बयान के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी और विरोधी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल सभी की नजर ईडी के आधिकारिक बयान पर टिकी है। आप देख रहे हैं इंडिया नेशनल न्यूज़, हर खबर आप तक। रिपोर्टर सकील अहमद। #AzamKhan #Rampur #RampurNews #UttarPradesh #UPNews #SamajwadiParty #AkhileshYadav #ED #JoharUniversity #BreakingNews #ViralNews #IndiaNationalNews #INNews #ReporterSakeelAhmad #UPPolitics रामपुर से बड़ी खबर। रामपुर जेल से रिहा होते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर बड़ी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आजम खान के जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम जेल के बाहर मौजूद थी। हालांकि इसको लेकर अभी तक ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है। ये पूरा मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े चौदह अक्टूबर को दर्ज मुकदमे के बाद सामने आया है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा, कहने को क्या बचा है, मुसलमान होने की सजा है। गलती ये है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई, यही मेरा गुनाह है। उनके इस बयान के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी और विरोधी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल सभी की नजर ईडी के आधिकारिक बयान पर टिकी है। आप देख रहे हैं इंडिया नेशनल न्यूज़, हर खबर आप तक। रिपोर्टर सकील अहमद। #AzamKhan #Rampur #RampurNews #UttarPradesh #UPNews #SamajwadiParty #AkhileshYadav #ED #JoharUniversity #BreakingNews #ViralNews #IndiaNationalNews #INNews #ReporterSakeelAhmad #UPPolitics1
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली जवानों ने ली एकता और अखंडता की शपथ श्रावस्ती। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा में शपथ ग्रहण समारोह एवं साइकिल रैली सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन एवं उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान कमांडेंट ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, साहस, दूरदर्शिता तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय के साथ सभी बाह्य सीमा चौकियों पर भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। वहीं विभिन्न समवायों की ओर से रन फॉर यूनिटी, पदयात्रा एवं साइकिल रैली निकालकर लोगों को एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई गई।1