आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग।.... सुल्तानपुर में सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर मामला गरमा गया है। एक विशेष समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी सौरभ सामंत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें समाज कल्याण विभाग सुल्तानपुर में तैनात कनिष्ठ सहायक अभिषेक गिरी के व्हाट्सएप स्टेटस पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका है और संबंधित समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उनका कहना है कि जब कोई व्यक्ति सरकारी पद पर कार्यरत हो, तो उससे जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का कृत्य करने से पहले सौ बार सोचे। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में अशोक सिंह बिशेन, सुल्तान खान, पवन यादव, सईद अहमद, सुरेश कुमार गौतम और संजय यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।

- पत्रकार पर लम्भुआ कोतवाल के बिगड़े बोल देश का चौथा स्तम्भ खतरे में योगी हुए मौन पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारु निगम से शिकायत पर कार्यवाही जस की तस पत्रकार संघ ने कहाँ लखनऊ के लिए तैयारी पूरी अब आर या पार चाहे सौ मुकदमे हमारे और हमारे पत्रकार भाइयो के ऊपर लग जाए लेकिन सबूत भी देखने के बार कार्यवाही ना होना पत्रकारों के लिए शर्म की बात है उत्तरप्रदेश के मुखिया के लिए शर्म की बात है की देश के चौथे स्तम्भ को दबाने का प्रयास कर रही है1
- Post by पंडित विनोद द्विवेदी बाबा1
- आज हम लोग जब निकले तब हमें एक गाजीपुर निवासी मोहिमुद्दीन खान मिले वह गाजीपुर से आकर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील में रहकर चना जोर बेचते हैं और उन्होंने बताया प्रशासन बहुत अच्छी है सुल्तानपुर की सरकार अच्छी है मोदी सरकार अच्छी है और उन्होंने कहा कि यहां पर हिंदू मुस्लिम का कोई भेदभावनहीं यहां पर सब सामान्य भाव रखते हैं यहां पर धर्म जात का कोई भेदभाव नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार है तो बहुत अच्छी है आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं और उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास भी मिला है रहने के लिए तो फिर कैसे विपक्ष सवाल उठा सकता है कि मुसलमान के साथ भी भेदभाव हो रहा है1
- **मौरावां थाना प्रभारी के विरोध में अधिवक्ताओं का पैदल मार्च**1
- प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र के सुरंगपुर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमयी सुन्दरकांड पाठ के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पट्टी विधायक रामसिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी) मौजूद रहे, जिनका स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक रामसिंह पटेल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ और इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर आयोजक संजीव कुमार शर्मा उर्फ रिंकू (सुरंगपुर) के साथ अरुण कुमार शर्मा, कौशल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम जनक चौहान, नरसिंह बहादुर यादव, राघव राम यादव, अमरनाथ यादव, बीडीसी मनोज कुमार यादव, रामदास सिंह और जितेन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़: होली पर्व पर रंग खेल रहे युवकों की पुलिस से पिटाई मामले में सदर विधायक बोले वह हर स्थिति में पीड़ितों के साथ ... कंधई बाजार में होली के दिन होली खेलने के दौरान मस्जिद पर रंग गिरने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। कंधई पुलिस पर युवकों की बर्बर तरीके से पिटाई का आरोप लगाने पर एसपी ने एक दरोगा एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने कंधई, रखहा बाजार में व्यापक बंद कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस मामले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कंधई थाना प्रभारी समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एक्शन की मांग की है। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि वह पीड़ित युवकों के साथ हुई इस घटना से उन्हें दुःख पहुंचा है.. इस मामले में उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया।प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- श्री नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर उत्तर प्रदेश। दिव्य स्वरूप नील कंठ महाकालेश्वर धाम का इसका श्रेय जाता हैं डॉ श्रवण कुमार मिश्रा जी ब्लॉक प्रमुख कादीपुर4