Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक्सीडेंट में घायल दरोगा का SSP देहरादून ने जाना हालचाल। डोईवाला के जोली ग्रांट में स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती एक्सीडेंट में घायल दरोगा का हालचाल जानने पहुंचे एसएसपी परमेंद्र डोबाल। घायल दरोगा से मुलाकात कर जाना हाल, साथ ही डोईवाला पुलिस को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
एक्सीडेंट में घायल दरोगा का SSP देहरादून ने जाना हालचाल। डोईवाला के जोली ग्रांट में स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती एक्सीडेंट में घायल दरोगा का हालचाल जानने पहुंचे एसएसपी परमेंद्र डोबाल। घायल दरोगा से मुलाकात कर जाना हाल, साथ ही डोईवाला पुलिस को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Dpk Chauhan1
- हरियाणा से गुम तीन बालकों को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों के सुपुर्द हरिद्वार। मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरियाणा से लापता तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तीन नाबालिग बालक लावारिस अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद बच्चों पर भ्रमणशील AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम की नजर पड़ी। टीम द्वारा बच्चों से पूछताछ की गई, लेकिन वे अपने बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों से मिली सीमित जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। गहन पूछताछ और तकनीकी माध्यमों से संपर्क स्थापित करने पर पता चला कि तीनों बच्चे हरियाणा राज्य के निवासी हैं और वहां से उनकी गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी थी। जांच में सामने आया कि तीनों बालक स्कूल के बाद बिना परिवार को बताए घूमने की नीयत से ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंच गए थे। मामले की पुष्टि होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। मुख्यालय स्तर पर चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल लगातार लापता बच्चों को उनके परिवारों से मिलाकर मुरझाए चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाने का कार्य कर रहा है। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। 👉 A BHARAT NEWS10 | सबसे पहले आपकी आवाज1
- विकासनगर के झाझरा गांव में किन्नर अखाड़े के तत्वावधान में एक भव्य 'हिंदू महासम्मेलन' का आयोजन किया गया। भक्ति और शक्ति के इस संगम में सुंदरकांड पाठ, दस महाविद्या हवन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में न केवल संत-महात्माओं का जमावड़ा लगा, बल्कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। पवित्र मंत्रोच्चार और जयकारों की गूंज के साथ यह भव्य कार्यक्रम श्री श्री 1008 नीतीश शंकर नंद गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जिनका संत समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इस महासम्मेलन में किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर सहित देश भर से आए लगभग ढाई सौ संतों ने आहुति दी। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग और समाजसेवी रूप सिंह थापा ने भी शिरकत कर संतों का आशीर्वाद लिया। सुंदरकांड के पाठ से शुरू हुआ यह सिलसिला विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ, जिसने समाज में आपसी सद्भाव और सनातन संस्कृति की एकजुटता का संदेश दिया।4
- कोरोनेशन अस्पताल में इलाज को लेकर युवती का बयान हुआ वीडियो वायरल ! देहरादून कोरोनेशन हॉस्पिटल का बुरा हाल इमरजेंसी में तड़पती रही एक युवती नहीं मिल पाया इलाज ! लेकिन उसे बस पर्ची काटने के लिए भेज दिया गया। वो दर्द से रोती रही, लेकिन ज़िंदगी की लड़ाई जीत नहीं पाई। यह एक दुखद सच्चाई है, जो हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की ज़रूरत को सामने लाती है ! रोती रही उम्मीद, नहीं मिला इलाज — कोरोनेशनअस्पताल में एक ज़िंदगी की कहानी1
- लोकेशन....... लक्सर रिपोर्टर........ सुमित कश्यप राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने लक्सर पहुंचकर जहां लक्सर नगर पालिका के सभागार में सफाई कर्मचारी व अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली... तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याये सुनी... आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का अभी शोषण किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा....उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ अधिकारियो की नकारात्मक सोच के चलते पात्र लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है......उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा नगर पालिका लंढौरा नगर पालिका सुल्तानपुर नगर पालिका लक्सर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियो को कई प्रकार की दिशा निर्देश भी दिए... साथ हीं अनियमितता बरतने पर आयोग द्वारा विधिवत एक्शन लेने की चेतावनी भी दी गई....1
- Post by Parvat Paigaam1
- डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के सिमलास ग्रांट के झंडोंद गांव के जंगल में सोमवार को सुबह एक कार लावारिस हालत में मिली सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच। गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के साथ ही गाड़ी के चारों टायर और बैटरी भी मिले गायब।1
- Post by Dpk Chauhan1
- विकासनगर के देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आज से दो दिवसीय नेशनल एग्रीकल्चर फेस्ट' यानी कृषि कुंभ की शुरुआत हुई। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूकास्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत और प्रख्यात प्रगतिशील किसान पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से आए लगभग 200 प्रगतिशील किसानों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भी शिरक़त की। इस 'कृषि कुंभ' का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेती और आधुनिक तकनीक के बीच के अंतर को कम करना है। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों की जमीनी समस्याओं को सुना और विज्ञान व प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को लाभ का सौदा बनाने के गुर सिखाए। विश्वविद्यालय परिसर में कृषि से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों और छात्रों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे, जहाँ खेती की नई तकनीकों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने खेती किसानी से दूर होती युवा पीढ़ी पर गहरी चिंता व्यक्त की , साथ ही उन्होंने किसानों से जैविक कृषि अपनाने की बात कही।1