Shuru
Apke Nagar Ki App…
डोईवाला के दुधली के जंगल में लावारिस मिली कार। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के सिमलास ग्रांट के झंडोंद गांव के जंगल में सोमवार को सुबह एक कार लावारिस हालत में मिली सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच। गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के साथ ही गाड़ी के चारों टायर और बैटरी भी मिले गायब।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
डोईवाला के दुधली के जंगल में लावारिस मिली कार। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के सिमलास ग्रांट के झंडोंद गांव के जंगल में सोमवार को सुबह एक कार लावारिस हालत में मिली सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच। गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के साथ ही गाड़ी के चारों टायर और बैटरी भी मिले गायब।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- डोईवाला के जोली ग्रांट में स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती एक्सीडेंट में घायल दरोगा का हालचाल जानने पहुंचे एसएसपी परमेंद्र डोबाल। घायल दरोगा से मुलाकात कर जाना हाल, साथ ही डोईवाला पुलिस को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- ससुराल मे बिदाई के वक़्त का दृश्य...1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार बढेड़ी राजपुताना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा मौके पर पहुंची पुलिस1
- हरिद्वार के सब्जी मंडी विष्णु घाट चौराहे पर देर रात खाने-पीने की दुकानों में आग लग गई।आग से दुकानों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। चौराहे पर नगरनिगम कि भूमि पर बनी तीन खोखेनुमा खाने-पीने की दुकानों से रात लगभग दो बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी।आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई ।आग भड़कने के बाद एक सिलिंडर में धमाके की आवाज हुई और आग ओर भड़क गई।आग की लपटों से सामने स्थित होटलों में ठहरे यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। बाद में अलग-अलग पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया।आग में से कुछ सिलेंडरों को भी निकाला गया वरना आग और भयंकर हो सकती थी। लकड़ी के फट्टों की इन दुकानों में पकौड़े,पूरी कचौरी आदि बेचे जाते थे। जिससे दुकानों के फट्टे तेल से तर थे। अनुमान है कि उन्हीं में किसी वजह से आग लगी और भड़क गई।1
- देवलसराय का दर्दनाक हादसा1
- विकासनगर के झाझरा गांव में किन्नर अखाड़े के तत्वावधान में एक भव्य 'हिंदू महासम्मेलन' का आयोजन किया गया। भक्ति और शक्ति के इस संगम में सुंदरकांड पाठ, दस महाविद्या हवन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में न केवल संत-महात्माओं का जमावड़ा लगा, बल्कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। पवित्र मंत्रोच्चार और जयकारों की गूंज के साथ यह भव्य कार्यक्रम श्री श्री 1008 नीतीश शंकर नंद गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जिनका संत समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इस महासम्मेलन में किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर सहित देश भर से आए लगभग ढाई सौ संतों ने आहुति दी। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग और समाजसेवी रूप सिंह थापा ने भी शिरकत कर संतों का आशीर्वाद लिया। सुंदरकांड के पाठ से शुरू हुआ यह सिलसिला विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ, जिसने समाज में आपसी सद्भाव और सनातन संस्कृति की एकजुटता का संदेश दिया।4
- डोईवाला विधान सभा के रानी पोखरी के लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की जमीन को किसी अन्य प्रयोजन के लिए शासन की कारवाही का क्षेत्र के लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि जब यहां पर मुख्यमंत्री द्वारा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की नींव रखी जा चुकी है तो फिर यह जमीन अन्य प्रयोजन के लिए शासन प्रशासन को प्रयोग नहीं करने देंगे। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा।1