Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर में माली आरक्षण की मांग को लेकर ट्रेन रोकी गई जयपुर में माली समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन को रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस आंदोलन का नेतृत्व चंद्र प्रकाश सैनी, मनमोहन सैनी ने किया। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक समाज को उसका हक और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा और वरिष्ठजन मौजूद रहे। आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया गया। “हक़ की लड़ाई अब रुकेगी नहीं आरक्षण हमारा अधिकार है!” - मनमोहन सैनी
VK News Rajasthan
जयपुर में माली आरक्षण की मांग को लेकर ट्रेन रोकी गई जयपुर में माली समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन को रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस आंदोलन का नेतृत्व चंद्र प्रकाश सैनी, मनमोहन सैनी ने किया। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक समाज को उसका हक और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा और वरिष्ठजन मौजूद रहे। आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया गया। “हक़ की लड़ाई अब रुकेगी नहीं आरक्षण हमारा अधिकार है!” - मनमोहन सैनी
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर में माली समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन को रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस आंदोलन का नेतृत्व चंद्र प्रकाश सैनी, मनमोहन सैनी ने किया। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक समाज को उसका हक और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा और वरिष्ठजन मौजूद रहे। आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया गया। “हक़ की लड़ाई अब रुकेगी नहीं आरक्षण हमारा अधिकार है!” - मनमोहन सैनी1
- सैनी समाज आरक्षण आंदोलन विधानसभा घेराव को लेकर लोटवाड़ा बाजार आज 25 तारीख सभी दुकान बंद रही2
- 1 मार्च को पुरातन छात्र सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह में बुधवार शाम करीब 8 बजे पुरातन छात्र सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम 1 मार्च को आयोजन किया जाएगा इस मौके पर उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह के पुराने प्रधानाचार्य का भी स्वागत सम्मान किया जाएगा इस मौके पर प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी गुजर, व प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ व समिति के सुरेश पारीक, दुलीचन्द महावर, जयप्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन किया गया इस मौके पर 1मार्च को पुरातन छात्र सम्मेलन व होली मिलन समारोह को लेकर सम्बन्धित जानकारी विचार विमर्श किया इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ रमेश महावर, ,शिवप्रसाद जांगिड़ व पुरातन छात्र योगेश कुमार गुप्ता, शैलेश जैन , मनीष शर्मा, रवि सोनी, दीपक शर्मा, अर्पित शर्मा, शुभम जांगिड़, विष्णु जांगिड़, मोहित शर्मा, अन्य काफी संख्या में छात्र मौजूद थे2
- शिक्षा मंदिर पर लटका रहा ताला, 10:10 बजे तक गेट पर खड़े रहे मासूम जिम्मेदार शिक्षकों की गैरहाजिरी से खुली लापरवाही की पोल, विभाग की कार्यशैली कटघरे में कुंडल। मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विंग में मंगलवार को जो दृश्य सामने आया, उसने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर सच्चाई उजागर कर दी। विद्यालय समय पर खुलना तो दूर, सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक मुख्य गेट पर ताला लटका रहा और नौनिहाल बच्चे बैग टांगे गेट के बाहर खड़े इंतजार करते रहे। जिस समय कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए थी, उस समय मासूम बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर जिम्मेदार शिक्षकों की राह ताकते नजर आए। न कोई अध्यापक मौजूद, न कोई वैकल्पिक व्यवस्था — यह स्थिति साफ बताती है कि विद्यालय प्रशासन को बच्चों के भविष्य से कोई सरोकार नहीं रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सीधी-सीधी लापरवाही नहीं बल्कि कर्तव्यहीनता है। सरकारी वेतन समय पर लेने वाले कर्मचारी यदि समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते तो यह जनता के टैक्स और बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। अभिभावकों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि निजी विद्यालयों में ऐसी लापरवाही होती तो तुरंत कार्रवाई हो जाती, लेकिन सरकारी स्कूलों में ढिलाई आम बात बनती जा रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि संबंधित प्रधानाध्यापक और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच बैठाकर निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालय में समयपालन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए। यह घटना केवल एक दिन की देरी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर करारा तमाचा है जो बच्चों को अनुशासन सिखाने का दावा करती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी कागजों में दबा दिया3
- गंगापुर सिटी फागोत्सव समारोह में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं, अग्रवाल धर्मशाला में रंगारंग आयोजन Gangapur City। होली पर्व के उपलक्ष्य में तहसील अग्रवाल महिला मंडल, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को भव्य फागोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर्य ने की। महामंत्री श्रीमती मिथिलेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला अध्यक्ष रेखा गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम एवं श्रीमती पदमा देवी द्वारा महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने होली के पारंपरिक उत्सव को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। फागोत्सव के दौरान फूलों और रंगों से होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंगमय और आनंदमय हो उठा। भजन मंडली ने होली के पारंपरिक और भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर प्रस्तुत की गई मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह में जिले की तीनों इकाइयों की महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिरस और उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। अंत में संयोजक ललिता मंगल, सुनीता गुप्ता, अंजू जिंदल एवं नीलम बंसल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। फागोत्सव समारोह ने अग्रवाल समाज की महिलाओं में आपसी प्रेम, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ किया।1
- कुएं में गिरने से दो व्यक्ति हुए घायल, कुएं से मोटर खींचते समय हुआ हादसा सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल उमरी निवासी ओमप्रकाश व मानसिंह के रूप हुई पहचान प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल मानसिंह को किया जयपुर जांच के बाद डाक्टरों ने ओम प्रकाश को किया मृत घोषित मृतक के शव को रखवाया मोर्चरी में परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी1
- सवाई माधोपुर जिले में कुएं से मोटर निकालते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार उमरी गांव निवासी ओमप्रकाश और मानसिंह कुएं से मोटर खींच रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों कुएं में गिर गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मानसिंह की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक ओमप्रकाश के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा कुएं से मोटर निकालते समय असावधानी के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही1
- फाल्गुन माह के उपलक्ष में महिला मित्र मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित जांगिड़ मोहल्ले में फाल्गुन माह के उपलक्ष में महिला मित्र मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर महिलाओं द्वारा रंगारंग भजन होली आई रे फागुन रे मस्ती छाई बाई री होली खेलगा नंदलाल कई तरह के रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर महिलाएं रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया4