Shuru
Apke Nagar Ki App…
हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव 2026: वार्ड 49 में प्रियंका भाकर का मजबूत जनाधार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा समर्थन - वार्डवासियों ने भरी हुंकार -“वार्ड की बेटी प्रियंका भाकर का देंगे साथ”
Duc News Rajsthan चैनल
हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव 2026: वार्ड 49 में प्रियंका भाकर का मजबूत जनाधार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा समर्थन - वार्डवासियों ने भरी हुंकार -“वार्ड की बेटी प्रियंका भाकर का देंगे साथ”
More news from हरियाणा and nearby areas
- उकलाना में अपनी मांगों को लेकर नाराज सफाई कर्मचारियों ने सरकार और मुख्यमंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतले फूंके उकलाना,,,हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर नाराज सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न जिलों में सरकार और मुख्यमंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतले फूंके हैं उकलाना क्षेत्र में सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने और मानदेय बढ़ाने की मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल व धरने पर हैं। प्रदर्शन के दौरान हिसार में एक महिला कर्मचारी के साथ हुई कथित बदसलूकी और पुलिस कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों का गुस्सा और अधिक फूट पड़ा, जिसके चलते उन्होंने रोष मार्च निकालकर सरकार का पुतला फूंका और शवयात्रा निकाली। जिसमें अनेक सफाईकर्मियों ने हिस्सा लिया1
- बंदी सिखों की रिहाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई को लेकर बुधवार को टोहाना में विभिन्न सिख संगठनों और कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़े लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के नाम एसडीएम आकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य एडवोकेट अमनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की विभिन्न जेलों में 31 वर्षों से अधिक समय से बंद सिख कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, बावजूद इसके उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मांग पूरी तरह संवैधानिक है और कानून के दायरे में है। एडवोकेट अमनप्रीत कौर ने कहा कि हमने एसडीएम आकाश शर्मा से विनती की है कि हमारी मांग को डीसी फतेहाबाद के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे हमारी मांग के साथ अपनी सिफारिश भी भेजेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग जेलों में बंद हैं, वे कानून के अनुसार रिहाई के पात्र हैं। प्रदर्शन के दौरान ‘बंदी सिखों को रिहा करो’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। अमनप्रीत कौर ने कहा कि चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा का धरना पिछले साढ़े तीन साल से लगातार चल रहा है, जिसमें हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से मानवाधिकार समर्थक शामिल हो रहे हैं। अमनप्रीत कौर ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार है, इसलिए हमें उम्मीद है कि हमारी बात को गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि एक बुजुर्ग माता अपने बेटे से मिलने के लिए तरस रही है, सरकार को उनकी पैरोल का प्रबंध करवाना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के मानसून सत्र में शामिल सभी विधायकों से भी अपील की कि वे विधानसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएं। सिख समाज उनकी एक-एक बात को नोट कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में बंदी सिखों की रिहाई और एनएसए के तहत जेल में बंद एक मौजूदा सांसद को सत्र में शामिल न होने देने का मुद्दा सबसे बड़ा रहने वाला है। जो सरकार इन जायज मांगों का समाधान करेगी, उसे जनता का समर्थन मिलेगा।1
- वार्ड 39 का दंगल: कांग्रेस प्रत्याशी से खास बातचीत, क्या जीत पाएंगे जनता का भरोसा? वार्ड 39 में कांग्रेस प्रत्याशी से विकास, वादों और बुनियादी समस्याओं पर तीखी बहस। क्या जनता देगी समर्थन? देखिए एक्सक्लूसिव बातचीत #Ward39Elections #Breaking #LocalNews1
- बीकानेर में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। #news #update1
- बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष से बदसलूकी और मारपीट का, वीडियो वायरल होने से कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर, पत्रकार इकबाल खान वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की। जिलाध्यक्ष ने युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहा था।मदन गोपाल मेघवाल के अनुसार उक्त युवक ने घटना से एक दिन पहले ही उनका समर्थन किया था, लेकिन अगले ही दिन चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।निकाय चुनाव के बीच सामने आई इस घटना ने कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों और टिकट को लेकर चल रही खींचतान को लेकर भी चर्चाओं को तेज कर दिया है। वार्ड नंबर 50 में टिकट की दावेदारी के बीच हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत और कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। शिकायत दर्ज होने और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- बीकानेर में कांग्रेस की कलह सड़कों पर, शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट सियासत में हिंसा की कोई जगह नहीं, लेकिन बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह हिंसक रूप लेती नजर आई। वार्ड 50 में नवरत्न डागा के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में पहले मुंह मीठा कराया गया और उसके बाद मारपीट कर दी गई। मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से नाराज चल रहे नेता दीपक अरोड़ा के बेटे ने उन्हें अंकल कहकर एक तरफ बुलाया और बदसलूकी करते हुए कुर्ता फाड़ दिया व मारपीट की। घटना के बाद मेघवाल ने IG और SP से सुरक्षा की मांग की है। सूचना पर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। --- *Tags:* #BikanerNews #BikanerCongress #MadanMeghwal #CongressInfighting #Ward50 #BDKalla #RajasthanPolitics1
- सफाई कर्मचारियों का उल्टा झाड़ू प्रदर्शन, वाल्मीकि चौक पर फूंका सरकार का पुतला टोहाना। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार रात तेज हो गया। कर्मचारियों ने शहर में उल्टा झाड़ू लेकर मशाल जुलूस निकाला और वाल्मीकि चौक पर सीएम नायब सिंह सैनी, निकाय मंत्री विपुल गोयल व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने `कृष्ण बेदी मुर्दाबाद, 13 मई के समझौते को लागू करो, ठेका प्रथा बंद करो, इंकलाब जिंदाबाद` के जमकर नारे लगाए। जुलूस चंडीगढ़ रोड से शुरू होकर मुख्य बाजार और अंबेडकर चौक होते हुए वाल्मीकि चौक पर पहुंचा। कर्मचारी नेता सुभाष ने बताया कि यह मशाल प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। लोगों ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है और वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सुभाष ने कहा कि शहर में कचरे का ढेर लगा है, इससे हमें भी दुख होता है। हम भी नहीं चाहते कि लोग गंदगी में रहें, लेकिन सरकार की मंशा ही नहीं है कि वह जनता को कचरे से निकाले। सरकार चाहती है कि कर्मचारी और जनता आपस में लड़े-झगड़े। कूड़े का जिम्मेदार कर्मचारी नहीं, बल्कि सरकार है। कर्मचारी अपना काम करना चाहता है, लेकिन सरकार मांगों पर विचार नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि जब तक 13 मई को हुए समझौते को लागू नहीं किया जाता और ठेका प्रथा बंद नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने शहर की जनता का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। देर रात तक चले प्रदर्शन में महिला सफाई कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।1
- मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान : सुमन छाजेड़1
- बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत बीकानेर, पत्रकार इकबाल खान बीकानेर में जगदेववाला और बामनवाली के बीच रेलवे पटरियों के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना 1 सितंबर 2026 की रात करीब 7 बजे मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मृतक की पहचान रोहिताश पुत्र रामुदास, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी रामबाग, बीकानेर के रूप में बताई गई है। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई, मो. जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। संबंधित जीआरपी थाना पुलिस के हजारा पठान मय टीम की जांच व निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।1