बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष से बदसलूकी और मारपीट का, वीडियो वायरल होने से कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर, पत्रकार इकबाल खान वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की। जिलाध्यक्ष ने युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहा था।मदन गोपाल मेघवाल के अनुसार उक्त युवक ने घटना से एक दिन पहले ही उनका समर्थन किया था, लेकिन अगले ही दिन चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।निकाय चुनाव के बीच सामने आई इस घटना ने कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों और टिकट को लेकर चल रही खींचतान को लेकर भी चर्चाओं को तेज कर दिया है। वार्ड नंबर 50 में टिकट की दावेदारी के बीच हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत और कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। शिकायत दर्ज होने और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष से बदसलूकी और मारपीट का, वीडियो वायरल होने से कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर, पत्रकार इकबाल खान वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की। जिलाध्यक्ष ने युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहा था।मदन गोपाल मेघवाल के अनुसार उक्त युवक ने घटना से एक दिन पहले ही उनका समर्थन किया था, लेकिन अगले ही दिन चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।निकाय चुनाव के बीच सामने आई इस घटना ने कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों और टिकट को लेकर चल रही खींचतान को लेकर भी चर्चाओं को तेज कर दिया है। वार्ड नंबर 50 में टिकट की दावेदारी के बीच हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत और कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। शिकायत दर्ज होने और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- नगर पालिका चुनाव को लेकर रियांबड़ी में कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज कांग्रेस का बहिष्कार करने का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी जताईं नाराजगी रियांबड़ी (नागौर)नगर पालिका चुनाव को लेकर रियांबड़ी में कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस समर्थकों, कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों ने वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 20 में विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में स्थानीय दावेदारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का बहिष्कार करने का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। विरोध कर रहे वार्डवासियों - और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम किया है। चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी बनने की उम्मीद को लेकर उन्होंने पार्टी के समक्ष आवेदन भी प्रस्तुत किए थे। इसके बावजूद टिकट वितरण के दौरान स्थानीय को दरकिनार कर दूसरे - वाडों से प्रत्याशी बनाया। विरोध कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि टिकट वितरण में पार्टी हित के बजाय कुछ लोगों के निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दी गई। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पार्टी नेतृत्व पूरे मामले की समीक्षा करे और टिकट वितरण में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी महत्व दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेतृत्व ने उनकी नाराजगी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। टिकट दावेदार महबूब खान ने जताई नाराजगी टिकट के दावेदार महबूब खान ने भी टिकट नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्होंने कांग्रेस से टिकट प्राप्त करने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। इसके लिए उन्होंने पार्टी के कई बड़े नेताओं से संपर्क किया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी दावेदारी को प्रमुखता से रखा था। निजी स्वार्थ के लिए टिकट बांटने का आरोप, प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी महबूब खान के अनुसार, उन्हें दोपहर करीब 2 बजे तक टिकट मिलने की उम्मीद थी। वह पार्टी के निर्णय का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब जारी सूची में उनका नाम नहीं आया तो उन्हें निराशा हुई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने के बावजूद स्थानीय दावेदार को अवसर नहीं मिलना कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक है। ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पर प्रत्याशी बनने के लिए फॉर्म भरने के नाम पर 1000 रुपए लिए जाने का आरोप लगाया। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो आवेदन के दौरान ली गई राशि वापस की जानी चाहिए। हालांकि, 1000 रुपए लेने से जुड़े आरोपों पर कांग्रेस के संबंधित पदाधिकारियों स्थानीय की अनदेखी का आरोप, बाहरी का विरोध कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने संबंधित वाडों में लंबे समय से पार्टी के लिए काम किया और संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता ने आवेदन किया, उसी वार्ड में स्थानीय को मौका मिलना चाहिए था। बाहरी को प्रत्याशी बनाए जाने भी विरोध दिखा। नामांकन फॉर्म के नाम पर 1000 रुपए लेने का आरोप की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विरोध कर रहे वार्डवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने वार्ड में बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दूसरे वाडों के लोग कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने उनके वार्ड में आते हैं तो इसका विरोध किया जाएगा।4
- कांग्रेस उम्मीदवार पर गंभीर आरोप, दूसरे वार्ड से प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों में नाराजगी; पूरे वार्ड ने किया बहिष्कार का ऐलान रियान बड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर रियान बड़ी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक उम्मीदवार को दूसरे वार्ड से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संबंधित वार्ड के लोगों में भारी नाराजगी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के बहिष्कार का ऐलान किया है। लोगों का आरोप है कि जिस व्यक्ति को कांग्रेस ने इस वार्ड से प्रत्याशी बनाया है, उसे वार्ड के लोगों की भावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना टिकट दिया गया। दूसरे वार्ड से उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ गया है। वार्डवासियों का कहना है कि चुनाव में प्रत्याशी का चयन स्थानीय लोगों की सहमति और क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए किया जाना चाहिए था। विरोध कर रहे लोगों ने कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों और आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे चुनाव में कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे। वार्ड में लोगों के एकजुट होकर बहिष्कार की बात कहने से कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर वार्ड में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों और वार्डवासियों के बहिष्कार के ऐलान को लेकर अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नगर पालिका चुनाव के बीच सामने आए इस विरोध ने स्थानीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व वार्डवासियों की नाराजगी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है और प्रत्याशी के संबंध में कोई निर्णय लिया जाता है या नहीं। कांग्रेस उम्मीदवार पर गंभीर आरोप, दूसरे वार्ड से प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों में नाराजगी; पूरे वार्ड ने किया बहिष्कार का ऐलान रियान बड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर रियान बड़ी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक उम्मीदवार को दूसरे वार्ड से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संबंधित वार्ड के लोगों में भारी नाराजगी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के बहिष्कार का ऐलान किया है। लोगों का आरोप है कि जिस व्यक्ति को कांग्रेस ने इस वार्ड से प्रत्याशी बनाया है, उसे वार्ड के लोगों की भावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना टिकट दिया गया। दूसरे वार्ड से उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ गया है। वार्डवासियों का कहना है कि चुनाव में प्रत्याशी का चयन स्थानीय लोगों की सहमति और क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए किया जाना चाहिए था। विरोध कर रहे लोगों ने कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों और आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे चुनाव में कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे। वार्ड में लोगों के एकजुट होकर बहिष्कार की बात कहने से कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर वार्ड में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों और वार्डवासियों के बहिष्कार के ऐलान को लेकर अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नगर पालिका चुनाव के बीच सामने आए इस विरोध ने स्थानीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व वार्डवासियों की नाराजगी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है और प्रत्याशी के संबंध में कोई निर्णय लिया जाता है या नहीं।1
- लोसल में निकाय चुनावों को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने डेडराज स्कूल का जायजा लिया1
- कैंची धाम में शिप्रा नदी का रौद्र रूप, भारी बारिश से बढ़ा जलस्तर; लोगों में दहशत उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम के पास मंगलवार को शिप्रा नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। सामान्य दिनों में मंदिर के बाहर शांत गति से बहने वाली नदी लगातार बारिश के बाद तेज बहाव के साथ उफनती नजर आई। नदी का यह बदला हुआ रूप देखकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में हैरानी के साथ चिंता का माहौल बन गया। बताया गया कि सोमवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। मंगलवार को नदी में पानी की मात्रा इतनी अधिक दिखाई दी कि सामान्य दिनों में नदी को देखने वाले लोग भी उसके इस रौद्र रूप को देखकर चौंक गए। सोशल मीडिया पर नदी के तेज बहाव के वीडियो भी सामने आए, जिनमें पानी का वेग काफी अधिक नजर आ रहा है। शिप्रा नदी भवाली क्षेत्र से निकलकर गरमपानी-खैरना के पास कोसी नदी में मिलती है। भारी बारिश के दौरान इसके जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण कैंची, रातीघाट, पाडली और गरमपानी-खैरना क्षेत्र में भी लोगों की चिंता बढ़ गई।1
- Basant Enterprises manufacturing Nawalgarh jhunjhunu rajasthan contact 6378702241 Basant Enterprises manufacturing Nawalgarh jhunjhunu rajasthan1
- बीकानेर में LIC में महिलाओं के लिए बड़ी वैकेंसी | बीमा सखी बनकर घर के काम करते हुए कमाएं अच्छा-खासा पैसा ~ भारत सरकार की ‘लखपति दीदी’ पहल से जुड़कर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और बेहतरीन अवसर। बीकानेर में महिलाएं LIC बीमा सखी के रूप में जुड़कर अपने घर के काम करते हुए भी अच्छा-खासा पैसा कमा सकती हैं। इसके साथ ही LIC की ओर से 3 वर्षों तक स्टाइपेंड का प्रावधान है—पहले वर्ष ₹7,000 प्रतिमाह, दूसरे वर्ष ₹6,000 प्रतिमाह और तीसरे वर्ष ₹5,000 प्रतिमाह, निर्धारित शर्तों के अनुसार। इसके अलावा LIC की पॉलिसी पर कमीशन के जरिए अतिरिक्त कमाई का भी अवसर मिलता है। 📞 संपर्क: 8949118771 | 9828067400 📍 कार्यालय: LIC, सादुलगंज शाखा, बीकानेर #bikaner #rajasthan #bikanernews #jobsinindia #licbimasakhi1
- इकबाल भाई की सेवा में आपका छोटा सा सहयोग, किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी मदद बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के सामने मां रोटी बैंक निशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों को लगातार भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह सेवा अब अपने 10 वर्ष पूरे करने की ओर है। सेवा से जुड़े मोहम्मद इकबाल भाई रोजाना जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था में जुटे रहते हैं। हमें लगातार वीडियो और फोटो भेजकर यह बताते रहते हैं कि समाजसेवियों द्वारा दिया गया सहयोग किस तरह जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। आज जरूरत है कि हम भी इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं। अगर 60 समाजसेवी महीने में सिर्फ एक दिन के भोजन की जिम्मेदारी ले लें, तो सेवा को काफी मजबूती मिल सकती है। कोई समाजसेवी 365 दिन की सेवा में सहयोग करना चाहे तो यह और भी बड़ी मदद होगी। आपका दिया हुआ छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद की थाली में भोजन बनकर पहुंचता है। आइए, मोहम्मद इकबाल भाई की इस मानव सेवा को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। 📞 संपर्क: 9784555186 🙏 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।1
- सेवा समर्पण की भावना, पादूकलां में लगा विशाल भंडारा रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए शिवम परिवार का निःशुल्क सेवा शिविर, भोजन से लेकर मेडिकल और विश्राम तक की व्यवस्था पादूकलां,,,नागौर जिले के अजमेर बीकानेर नेशनल हाईवें58पर स्थित पादूकलां से इस वक्त की खास तस्वीरें सामने आई हैं। बाबा रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकलने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पादूकलां में शिवम परिवार की ओर से विशाल निःशुल्क सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर पादूकलां और लाम्पोलाई के बीच लगे इस शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम, मेडिकल सुविधा, चाय-नाश्ता और मोबाइल चार्जिंग सहित कई व्यवस्थाएं की गई हैं।भंडारे में रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन प्रेम और श्रद्धा के साथ परोसे जा रहे हैं। सेवाभाव से जुड़े युवा और बुजुर्ग दिन-रात यात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं। यात्रियों का कहना है कि शिविर में उन्हें भोजन के साथ बाबा रामदेव का प्रसाद और अपनत्व भी मिल रहा है।सेवा कार्य में गेना राम गटियाला, जोराराम, राजवीर, हेमेन्द्र गोरा, रामस्वरूप गोरा फड़ौदा की ढाणी, महेंद्र बेड़ा, शिवजीराम, सुशील गोरा, रामस्वरूप गोरा, मनजीत गोरा सहित शिवम परिवार की पूरी टीम और ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।शिविर में मिल रही सुविधाओं से श्रद्धालुओं में खुशी है। मध्य प्रदेश सहित राजस्थान के कोटा, चित्तौड़गढ़, अलवर, जयपुर और अजमेर समेत विभिन्न जिलों से रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों ने शिवम परिवार के सेवा कार्य की सराहना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कुल मिलाकर पादूकलां में लगा यह सेवा शिविर श्रद्धा, सेवा और समर्पण की मिसाल बना हुआ है। हजारों पदयात्रियों को राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराकर शिवम परिवार ने सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी तस्वीर पेश की है।4
- बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत बीकानेर, पत्रकार इकबाल खान बीकानेर में जगदेववाला और बामनवाली के बीच रेलवे पटरियों के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना 1 सितंबर 2026 की रात करीब 7 बजे मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मृतक की पहचान रोहिताश पुत्र रामुदास, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी रामबाग, बीकानेर के रूप में बताई गई है। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई, मो. जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। संबंधित जीआरपी थाना पुलिस के हजारा पठान मय टीम की जांच व निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।1