*दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ* *17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आयोजित *दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ* *17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आयोजित किया जायेगा* *भिण्ड 17 फरवरी 2026/* दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन दिनांक 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 के मध्य किया जाएगा। जिसका जिला स्तर पर शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एस. यादव द्वारा किया गया, इस मौके पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ.आर.एन.राजोरिया तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी अपनी सेवाऐं दी जायेंगी। जिसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का विटामिन 'ए' अनुपूरण तथा 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हांकित एनीमिक बच्चों का फॉलोअप जांच एवं प्रबंधन किया जायेगा। दस्तक अभियान में प्रत्येक ग्राम में नियमित टीकाकरण के दौरान ए.एन.एम. द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन "ए" घोल की खुराक पिलाई जायेगी तथा छूटे हुये बच्चों को विटामिन "ए" घोल की आयु अनुरूप खुराक नियमित टीकाकरण दिवस के अगले दिन मॉप अप दिवस में घर-घर जाकर अथवा आंगनवाड़ी केन्द्र में एकत्र कर ए.एन.एम. द्वारा पिलाई जायेगी। उक्त अभियान की सतत् मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एस. यादव ने जिले के समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि उक्त अभियान में ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करें।
*दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ* *17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आयोजित *दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ* *17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आयोजित किया जायेगा* *भिण्ड 17 फरवरी 2026/* दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन दिनांक 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 के मध्य किया जाएगा। जिसका जिला स्तर पर शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एस. यादव द्वारा किया गया, इस मौके पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ.आर.एन.राजोरिया तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर
व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी अपनी सेवाऐं दी जायेंगी। जिसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का विटामिन 'ए' अनुपूरण तथा 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हांकित एनीमिक बच्चों का फॉलोअप जांच एवं प्रबंधन किया जायेगा। दस्तक अभियान में प्रत्येक ग्राम में नियमित टीकाकरण के दौरान ए.एन.एम. द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन
"ए" घोल की खुराक पिलाई जायेगी तथा छूटे हुये बच्चों को विटामिन "ए" घोल की आयु अनुरूप खुराक नियमित टीकाकरण दिवस के अगले दिन मॉप अप दिवस में घर-घर जाकर अथवा आंगनवाड़ी केन्द्र में एकत्र कर ए.एन.एम. द्वारा पिलाई जायेगी। उक्त अभियान की सतत् मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एस. यादव ने जिले के समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि उक्त अभियान में ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करें।
- भिण्ड एक्सीडेंट में मृतक की लाश को साडक पर रखकर किया चक्का जाम सांसद जी को कई बार फोन लगाया मगर सांसद सांध्यराय नहीं आई जनता में काफी आक्रोश रहा1
- Post by Maneesh Kushwah2
- Post by Prem Singh parashar4
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- Baheda mahewa me gali me pani bhra hai Pradhan koi kam nhi karte hai1
- Post by Maneesh Kushwah1