सीएचसी नाचना में आउट रिच ऐप के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित जैसलमेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल के निर्देशानुसार सोमवार को नाचना ब्लॉक की आशाओं के साथ ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीसीएमओ नाचना डॉ केशर सिंह की उपस्थिति में आउटरीच मोबाइल एप्लीकेशन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आशा समन्वयक उमेश पारीक, बीएचएस सुभाष एवं भंवर पंवार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को एप्लीकेशन के उपयोग, डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग एवं फील्ड स्तर पर इसके प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक के दौरान बीसीएमओ डॉ. केसर सिंह ने सभी आशाओं को निर्धारित समय सीमा में विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं। प्रशिक्षण आयोजन का मुख्य उद्देश्य आशाओ की क्षमता वृद्धि करना एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।

- जैसलमेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन सभागार में सोमवार को ब्लॉक जैसलमेर में कार्यरत आशाओं, एएनएम व सीएचओ का आउटरीच डिजिटल हेल्थ सर्वे एंड सर्विसेज संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ पालीवाल ने उपस्थित संभागीयो को बताया कि आउट रिच मोबाईल एप्लीकेशन का उद्देश्य परिवारों का डिजिटल स्वास्थ्य सर्वे करना, लाभार्थियों की जानकारी दर्ज करना, समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा डाटा आधारित निर्णय लेने में सहायता प्राप्त करना है, उन्होंने मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से विभागीय कार्मिकों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के शत प्रतिशत परिवारों का डिजिटल सर्वे, स्वास्थ्य सेवाओं की एंट्री और ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम डी सोनी ने बताया कि आउट रिच मोबाइल ऐप में एनसीडी सर्वे , योग्य दंपति सर्वे , गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, प्रसव एवं प्रसवोतर देखभाल तथा टीकाकरण सेवाएं संबंधी कार्यों की एंट्री भी होगी, आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह कड़वासरा , डीएनओ पवन कुमार शर्मा व बीएनओ चतुर सिंह द्वारा आउट रिच मोबाईल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने, लॉगिन करने, परिवारों को जोड़ने, सीबैक फॉर्म भरने, योग्य दंपति सर्वे, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने, डेटा सत्यापन करने, डैश बोर्ड का उपयोग आदि समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की गई4
- शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मध्यप्रदेश में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अन्य विधायकों के साथ।1
- बायतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन बायतु बायतु विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में बायतु, बाटाडू, पंडित दीनदयाल, गिड़ा एवं पाटोदी मंडलों के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता बालाराम मूंढ़ ने समापन अवसर पर कहा कि “संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है” और इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।मूंढ़ ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी क्रियान्विति तथा आमजन से सशक्त जुड़ाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आपसी समन्वय को मजबूत करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, खंगारसिंह सोढ़ा, चन्नाराम बैरड़, चेनाराम चौधरी, वालाराम गोदारा, चांद कंवर सहित कई वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की मजबूती और आगामी समय में जनसेवा के प्रति समर्पण का स्पष्ट संदेश गया।1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- बीकमपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस एक बुजुर्ग व्यक्ति को घसीटते हुए गाड़ी में डालती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मामला प्लॉट विवाद से जुड़ा है और वीडियो में सरपंच का भी जिक्र हो रहा है। आवाज़ चैनल नहीं करता वीडियो की पुष्टि1
- मंगलवार को शहर में भगवान श्री महावीर जयंती की पावन पर्व पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के समाज बंधुओ ने सहभागिता निभाई, आयोजित प्रभात फेरी में भगवान श्री महावीर की जयकारे लगाए गए प्रभात फेरी शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन करते हुए सूरजपाल स्थित ऋषभदेव मंदिर से होते हुए अस्पताल चौराया से नंदीश्वर जैन दीप तीर्थ पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महावीर का दर्शन पूजन कर शहर सहित देश प्रदेश में सुख शांति की मंगल कामना की4
- Post by Bhanwar Lal Beniwal2
- जोधपुर में कुदरत का तांडव! ओसियां के डाबड़ी में आज प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। भारी ओलावृष्टि से सड़कें देखते ही देखते बर्फ की सफेद चादर में तब्दील हो गईं। कुदरत के इस मंजर ने सबको हैरान कर दिया है।1