Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ में दिल दहला देने वाला मंजर #ईलमासनगरटुडे
ईलमासनगर टुडे
लखनऊ में दिल दहला देने वाला मंजर #ईलमासनगरटुडे
More news from बिहार and nearby areas
- +2 उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, विशनपुर के प्रांगण में हीरा देवी-बाबू प्रसाद चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक जानकी नंदन चौधरी (बाबा भूतनाथ) ने मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार एवं “कर्मयोग” नामक पुस्तक प्रदान की गई। सम्मानित विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से — रौनक कुमार (450), दुर्गा कुमारी (445), आयुष कुमार मिश्रा (437), प्रियांशु कुमार झा (436), सुंदर जी चौधरी (435), प्रियंका कुमारी (431), प्रिंस कुमार शर्मा (430), पुतुल कुमारी (426), सरस कुमार चौधरी (416), सुधांशु कुमार (415) एवं देवकीनंदन चौधरी (414) शामिल हैं। विद्यालय टॉपर रौनक कुमार को ₹1100 की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि अन्य सभी विद्यार्थियों को ₹500-₹500 नगद राशि एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिजीत कश्यप (प्रदेश उपाध्यक्ष, मिथिला स्टूडेंट यूनियन) ने अपने संबोधन में बाबा भूतनाथ द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की। वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्यों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका पूजा प्रियदर्शिनी ने की। इस अवसर पर शिवनाथ चौधरी, रामकुमार शर्मा, उदय पासवान, मुरली मनोहर चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- *समस्तीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: एक की मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बीच* माधोपुर (समस्तीपुर): कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मृतक की पहचान अमित कुमार उर्फ फेंकन के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और एक सिक्सर बरामद किया है, जिससे यह साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आपसी वर्चस्व को लेकर गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना पर,अनिता देवी ने पुलिस अधीक्षक से अपने पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाने की शिकायत की .2
- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)1
- प्रशांत किशोर बिहार की राजानीतिक हालात पर बोले1
- Darbhanga jila like follow karo Parshuram ji 📿🚩1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर वार्ड 43 स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में गर्भगृह के जीर्णोद्धार के बाद विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी और राम भक्त हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या सहित जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों से साधु-संतों का आगमन हो चुका है, जिनका विधिवत स्वागत किया जा रहा है। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस धार्मिक आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य यजमान जितेंद्र ठाकुर उर्फ ददन ठाकुर ने कार्यक्रम में मौजूद सभी साधु-संतों और मंडलाधीशों का स्वागत किया। इस दौरान अयोध्या के संत रामबिहारी दास, आचार्य संजय कुमार झा, विकास झा, रामकुमार दास और रामदास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा है।1
- समस्तीपुर में दामाद को जमीन रजिस्ट्री में ससुराल वालों ने नहीं दिया पैसा तो पत्नी की पीट पीटकर कर दिया हत्या ।मायके वाले ने लगाया आरोप ।2