समस्तीपुर, दिनांक 20 अप्रैल 2026 जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.04.2026 को पटोरी क्षेत्र अंतर्गत एक गैस एजेंसी पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान अवेंदकर चौक के पास स्थित एक मकान, जो विशेश्वरी गैस एजेंसी से संबंधित बताया गया, की जांच की गई। एजेंसी का संचालन विनय कुमार द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी के क्रम में टीम द्वारा मौके पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया गया। जांच के दौरान कुल 14.2 किलोग्राम के विभिन्न कंपनियों (बीपीसीएल, आईओसीएल एवं एचपीसीएल) के खाली एवं भरे सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त 19 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी पाए गए। प्रारंभिक जांच में भंडारण की स्थिति संदिग्ध पाई गई। कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जांच की प्रक्रिया पूरी की गई तथा बरामद सामग्री का विधिवत सूचीकरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी से आवश्यक अभिलेखों की मांग की गई है तथा जांच जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अली एकराम जिला आपूर्ति पदाधिकारी, समस्तीपुर

- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)1
- *भाकपा(माले) का दो दिवसीय 11वें समस्तीपुर जिला सम्मेलन का समापन* *भाजपा के बुलडोज़र राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प।*1
- लोक गायक सुरेश मिश्रा को जितने भी चाहने वाले हैं इसको भी इस वीडियो को पसंद करेंगे कमेंट जरुर करेंगे और हमारे साथ सेक्स को देख रहे हैं उसको नाम बताने की जरूरत नहीं है लेकिन यह अपने आप में मेहनती है आप लोग सपोर्ट कीजिए1
- बिहार समस्तीपुर पटोरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बाईक चोर को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से बाईक सहित एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान उतरी धमोन वार्ड संख्या 01 के रहने वाला विजय राय के पुत्र मंजीत कुमार के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि यह नई नवेली बाइक बीते दिनों पटना शहर से चोरी किया जा चुका था, जिसे लेकर बाईक मालिक ने पटना के स्थानीय थाना में बाईक चोरी होने का मामला भी दर्ज करा दिया गया था। और पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी चुकी थी । इधर बाइक चोर ने आज बेफिक्र होकर पटोरी शहर के किसी मोटर सर्विसिंग सेंटर में सर्विसिंग करा रहा था उसी दौरान स्थानीय थाने को मिली गुप्त सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने उक्त बाइक चोर से पूछताछ करने लगी सही जवाब न मिलने पर बाईक सहित उक्त चोर को गिरफ्तार कर थाने ले आया और पूछताछ करने लगी सारी जानकारी प्राप्त होने के बाद बेगूसराय जिले के रहने वाला बाईक मालिक से सम्पर्क कर जानकारी लेते हुए बाईक चोरी होने की पुष्टि की गई। इस बाबत थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाईक चोर के प्रति थाना कांड संख्या 112/36 के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- 60 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण के साथ कारोबारी गिरफ्तार4
- Post by Kamod Kumar1
- 🔴#बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर कुशवाहा समाज में उत्साह बिहार में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद कुशवाहा समाज में उत्साह का माहौल दिख रहा है। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से समस्तीपुर शहर के आजाद नगर वार्ड 35 न्यू कालोनी स्थित जीपीएस परिसर में सीएम सम्राट चौघरी के आभार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्राट चौघरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा, जदयू सहित एनडीए गठबंधन के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि सम्राट चौघरी का मुख्य मंत्री बनाना न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे कुशवाहा समाज और विकासवादी राजनिति के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जनता को यह उम्मीद है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को और अधिक गति देंगे. इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष सहित अतिथियों को पाग चादर देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सह भाजपा के दरभंगा जिला प्रभारी उमेशचंद्र प्रसाद कुशवाहा ने किया. मौके पर अनंत कुशवाहा, डॉ सुनील कुमार, अरविन्द कुशवाहा, डॉ ब्रजेश कुमार, अधिवक्ता रंजन कुमार, सचिन कुशवाहा, अरविन्द कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, मनोज मेहता, सुरेश कुशवाहा, जदयू नेता अंजनी कुमार समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। <1
- समस्तीपुर | [20 अप्रैल2026] आज समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 'जन संवाद कार्यक्रम' के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। प्रमुख बिंदु: कुल मामलों की सुनवाई: आज के जनता दरबार में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने विस्तार से चर्चा की। विभागवार शिकायतें: सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (06) से जुड़े रहे, जिनमें मुख्य रूप से जमीन की मापी और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में हो रही देरी की शिकायत की गई। इसके अतिरिक्त, आपूर्ति विभाग के 2, ICDS के 2 और नल-जल योजना (PHED) का 1 मामला सामने आया। एक मामला थाना स्तर पर शनिवार को होने वाली नियमित बैठकों से संबंधित था। अधिकारियों को सख्त निर्देश: जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना। मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (PHED), जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि: "जनता की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। फाइलों को लंबित न रखें और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (Action Taken Report) अविलंब कार्यालय को उपलब्ध कराएं।" विशेष ध्यान: भूमि विवादों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली बैठकों को और प्रभावी बनाया जाए ताकि छोटे विवादों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सके। 1