Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ – औरैया डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर। एसडीएम अजय आनन्द वर्मा की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्तीकरण। बिना अनुमति विकसित प्लॉटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगी अभियान।
कुमार सुनील
ब्रेकिंग न्यूज़ – औरैया डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर। एसडीएम अजय आनन्द वर्मा की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्तीकरण। बिना अनुमति विकसित प्लॉटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगी अभियान।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग औरैया भीषण गर्मी और उमस के बीच आस्था की मिसाल सामने आई है। औरैया में नेशनल हाईवे 19 पर करमपुर के पास एक युवक पैदल वैष्णो देवी यात्रा पर निकल पड़ा। हाथ में मंजीरा, पीठ पर झंडा और दिल में अटूट विश्वास लिए यह श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ रहा है।मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी विकास कुशवाहा पिछले 10 दिनों से रोज 30 किमी चल रहे हैं। करीब 1800 किमी की यात्रा मन्नत पूरी होने पर कर रहे हैं।1
- औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सदर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विनियमित क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 स्थित भूमि, जो आशीष बरेजा आदि भूधारकों के नाम दर्ज है, पर कुछ बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था। बावजूद इसके न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराया गया। निर्देशों की अनदेखी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सायंकाल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस बल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता, तहसील सदर के लेखपालगण तथा नगर पालिका परिषद औरैया का स्टाफ मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि औरैया के विनियमित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विकासकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस देकर वैध कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा विवाद में घायल विश्वराज महोत्रा अस्पताल से डिस्चार्ज DPS आगरा मामले में राहत, चोटिल छात्र विश्वराज महोत्रा की छुट्टी स्कूल विवाद के बाद घायल हुए विश्वराज महोत्रा अब स्वस्थ, अस्पताल से घर वापसी DPS आगरा केस: उपचार के बाद विश्वराज महोत्रा को मिली छुट्टी आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल विवाद में घायल छात्र की हालत में सुधार विश्वराज महोत्रा को अस्पताल से डिस्चार्ज, परिवार ने जताई राहत DPS आगरा विवाद में नया अपडेट, घायल छात्र की छुट्टी इलाज के बाद स्वस्थ हुए विश्वराज महोत्रा, अस्पताल से हुए रवाना स्कूल विवाद के बाद भर्ती छात्र को मिली राहत, डिस्चार्ज आगरा DPS केस में बड़ा अपडेट, घायल विश्वराज महोत्रा घर लौटे1
- Post by Kanhaiya lal1
- प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर नाली से नाली तक अवैध रूप से कब्जाए गए टीन, तख्त, पटिया और अन्य सामान हटवाया गया। अभियान की भनक लगते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, हालांकि एक-दो व्यापारियों और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इस अभियान में नायब तहसीलदार हर किशोर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल तिवारी, कस्बा प्रभारी सुहेलखान, उपनिरीक्षक मेवालाल, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जेडी सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी राजकमल सहित नगर पंचायत प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि सड़कों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति विकसित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका और राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।1
- अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों को निशाना नहीं थे। उनका आपसी पुराना मामला चल रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।1
- Post by कुमार सुनील2