नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रबंध निदेशक ग्रेसी जान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है नवजीवन इंग्लिश स्कूल बिल्थरारोड की प्रबंध निदेशक ग्रेसी जान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिल्थरारोड। अगर इरादे मजबूत हो तो निश्चित रूप से मनुष्य आसानी से किसी भी मुकाम हासिल कर सकता है। कुछ ऐसे ही संघर्ष की कहानी है केरल से नन बनने आई नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रबंध निदेशक ग्रेसी जान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए इस महिला ने एक लंबे संघर्ष का सफर तय किया है।सन् 1996 में केरल राज्य के एक गांव पलवयल से एक 19 वर्षीय युवती ग्रेसी जान नन की पढ़ाई करने वाराणसी पहुंची। इस दौरान उन्हें सन् 1997 में बेल्थरारोड में एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल से उसे पढ़ाने का आफर मिला। उसकी योग्यता को देखते हुए उसे विद्यालय का प्रिंसिपल बना दिया गया, परंतु वहां का माहौल उसे नहीं भाया। उसने स्कूल से त्यागपत्र देकर एक किराए के मकान में खुद का स्कूल नवजीवन इंग्लिश स्कूल के नाम से खोल दिया। परंतु जब स्कूल विकास की ओर अग्रसर होना शुरू ही हुआ था कि मकान मालिक से कुछ मुद्दों पर सहमति न होने के चलते उसे छोड़ना पड़ा।इस दौरान समाज में एक अकेली लड़की के साथ आने वाली सारी दिक्कतों का भी ग्रेसी जान को सामना करना पड़ा। इसके बाद उसने अपने जुटाए गए पैसों से बिठुआं गांव में जमीन लेकर अपने स्कूल की नींव रखी। जमीन पर बच्चों की शुरु हुई शिक्षा आज तीन मंजिला दो-दो ईमारत तक पहुंच चुका है। इस शिक्षा के मंदिर में लगभग 2500 बच्चे सीबीएसई बोर्ड से इंटर तक की पढ़ाई करते है।
नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रबंध निदेशक ग्रेसी जान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है नवजीवन इंग्लिश स्कूल बिल्थरारोड की प्रबंध निदेशक ग्रेसी जान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिल्थरारोड। अगर इरादे मजबूत हो तो निश्चित रूप से मनुष्य आसानी से किसी भी मुकाम हासिल कर सकता है। कुछ ऐसे ही संघर्ष की कहानी है केरल से नन बनने आई नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रबंध निदेशक ग्रेसी जान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए इस महिला ने एक लंबे संघर्ष का सफर तय किया है।सन् 1996 में केरल राज्य के एक गांव पलवयल से एक 19 वर्षीय युवती ग्रेसी जान नन की पढ़ाई करने वाराणसी पहुंची। इस दौरान उन्हें सन् 1997 में बेल्थरारोड में एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल से उसे पढ़ाने का आफर मिला। उसकी योग्यता को
देखते हुए उसे विद्यालय का प्रिंसिपल बना दिया गया, परंतु वहां का माहौल उसे नहीं भाया। उसने स्कूल से त्यागपत्र देकर एक किराए के मकान में खुद का स्कूल नवजीवन इंग्लिश स्कूल के नाम से खोल दिया। परंतु जब स्कूल विकास की ओर अग्रसर होना शुरू ही हुआ था कि मकान मालिक से कुछ मुद्दों पर सहमति न होने के चलते उसे छोड़ना पड़ा।इस दौरान समाज में एक अकेली लड़की के साथ आने वाली सारी दिक्कतों का भी ग्रेसी जान को सामना करना पड़ा। इसके बाद उसने अपने जुटाए गए पैसों से बिठुआं गांव में जमीन लेकर अपने स्कूल की नींव रखी। जमीन पर बच्चों की शुरु हुई शिक्षा आज तीन मंजिला दो-दो ईमारत तक पहुंच चुका है। इस शिक्षा के मंदिर में लगभग 2500 बच्चे सीबीएसई बोर्ड से इंटर तक की पढ़ाई करते है।
- Zzussdss saxzzBallia, Uttar Pradesh😂on 9 March
- बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।1
- 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist2
- देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।1
- Post by SONI DEVI1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।4
- देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।1
- बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सुनील उपाध्याय (49 वर्ष), अंजू उपाध्याय (48 वर्ष) तथा आंचल उपाध्याय (16 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1