पुलिस टीम द्वारा किया गया हत्या की घटना का खुलासा , अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।

- Arts वालो के लिए प्रैक्टिकल विषय कैसे चुने? 🤔2026🤔 how to choose practical subject in Arts stream #shortsfeed #bseb #Result2026 #viralreels #reelsviral #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #shortsfeed #viral #arts #rahulsirpcb #lockdown1
- Arts से Teacher कैसे बनें? 🤔12th और Graduation के बाद का Step-by-Step Guide 2026 #shortsfeed #bseb #Result2026 #viralreels #reelsviral #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #shortsfeed #viral #arts #rahulsirpcb #lockdown1
- सीवान जिले और बिहार से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां मैरवा प्रखंड के छोटे से गांव हरनाथपुर की बेटी श्रुति कुमारी ने पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। श्रुति का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है, जो थाईलैंड में आयोजित AFC अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैरवा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान तक पहुंचने वाली श्रुति कुमारी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। करीब 20 वर्षों के बाद भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, और इस टीम में सीवान की बेटी का चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। श्रुति की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजय पाठक का मार्गदर्शन और परिवार का मजबूत साथ रहा है। कोच के अनुसार, श्रुति एक बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वहीं, इस उपलब्धि के बाद गांव में जश्न का माहौल है और परिवार की खुशी देखते ही बन रही है। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुआ श्रुति का सफर, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी श्रुति को बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।फिलहाल वह “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत अपनी सेवाएं दे रही हैं।1
- देवरिवा । सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच सोनू घाट की टीम ने आईटीआई की टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। मैच की शुरुआत में सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों में 9 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता दिखाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोनू घाट की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लिया। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम को एक-एक विकेट मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।4
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी4
- ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल सत्यनारायण मोड़ मे आज मैट्रिक परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान मे एक भव्या समारोह का आयोजन किया गया...1
- Arts से Teacher कैसे बनें? 🤔12th और Graduation के बाद का Step-by-Step Guide 2026 #shortsfeed #bseb #Result2026 #viralreels #reelsviral #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #shortsfeed #viral #arts #rahulsirpcb #lockdown1
- देवरिया में साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है फर्जी कंपनी बनाकर म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से बड़ी संख्या में बैंक दस्तावेज, चेकबुक,एटीएम कार्ड, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक करीब 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ा पाया गया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरहज थाना क्षेत्र से आरोपी को माखन लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी कंपनी के नाम पर कई बैंक खाते संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि इन खातों में अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 चेकबुक, 9 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कई कंपनी दस्तावेज, 2 डेल लैपटॉप और मोबाइल हेडसेट बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- *देवरिया डीएम की अपील* 👆 देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें! ✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें ✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें ✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है।1