ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की : विश्व दीपक त्रिपाठी देवरिवा । सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच सोनू घाट की टीम ने आईटीआई की टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। मैच की शुरुआत में सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों में 9 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता दिखाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोनू घाट की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लिया। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम को एक-एक विकेट मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की : विश्व दीपक त्रिपाठी देवरिवा । सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच सोनू घाट की टीम ने आईटीआई की टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। मैच की शुरुआत में सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई
की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों में 9 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता दिखाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोनू घाट की टीम ने
दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लिया। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम को एक-एक विकेट मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
- देवरिया ब्रेकिंग... सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में नवनिर्मित दीवाल गिरने का मामला, मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट,EO, नगर पालिका CO, और कोतवाल मौजूद, घटनास्थल पर जेसीबी मशीन मंगवाई गई, जेसीबी मशीन और नगर पालिका के कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे, ईओ संजय तिवारी ने दिखाई मानवता खुद मलवे का ईट हटाने लगे उसके बाद अन्य कर्मचारियों ने शुरू किया रेसक्यू दीवाल के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका,4
- Post by Pradeep srivastv2
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- कुशीनगर जिले के सुकरौली ब्लॉक सभागार में शुक्रवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नव निर्वाचित जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। बैठक के दौरान जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शशांक त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान जटाशंकर यादव, जय किशन यादव, वकील सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, ऋषि त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अंकित मद्धेशिया, छोटे लाल गुप्ता, डॉ. रविस सिंह और अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- गाजियाबाद UP में फिर एक दिल दहलाने वाला घिनौना सच सामने आया है जिसे देखकर रूह कांप जाएगी😭 महज 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत कर के मार दिया गया😭जो ये भी नही जानती थी कि बलात्कार क्या होता है ,अपने जिगर के टुकड़े को दफनाते हुए ,एक पिता पर क्या बीत रही होगी😭 उस जानवर को फांसी होनी चाहिए😡 @myogiadityanath @Uppulis1
- Post by Namrata Shukla1
- देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर बॉसपार मेन रोड पर गुरुवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही चालक ने तुरंत कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आसपास गेहूं की खड़ी फसल होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बना हुआ था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं UpTakLive और मैं हूँ आपकी एंकर रिया। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक स्कूल में अचानक 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सेवरही थाना क्षेत्र के सिराज नगर स्थित ग्रीन लेन इंटरनेशनल स्कूल में अचानक बच्चों को घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को सेवरही सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को स्वस्थ घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूल के पास कूड़ा-कबाड़ और भांग के पौधे जलाने से उठे धुएं के कारण बच्चों को परेशानी हुई। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like और Share करें #UpTakLive #BreakingNews #Kushinagar #BreakingNews #UpTakLive #UPNews #KushinagarNews #SchoolNews #Breaking #UPBreaking #HindiNews #LatestNews #उत्तरप्रदेश #कुशीनगर #ब्रेकिंगन्यूज #UPTakLive1