Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुकरौली में भाजपा बैठक से गरमाया माहौल, संगठन मजबूती पर जोर, नवनिर्वाचित जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह का ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य स्वागत हुआ
MANOJ KUMAR YADAV
सुकरौली में भाजपा बैठक से गरमाया माहौल, संगठन मजबूती पर जोर, नवनिर्वाचित जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह का ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य स्वागत हुआ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- कुशीनगर जिले के सुकरौली ब्लॉक सभागार में शुक्रवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नव निर्वाचित जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। बैठक के दौरान जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शशांक त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान जटाशंकर यादव, जय किशन यादव, वकील सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, ऋषि त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अंकित मद्धेशिया, छोटे लाल गुप्ता, डॉ. रविस सिंह और अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- गाजियाबाद UP में फिर एक दिल दहलाने वाला घिनौना सच सामने आया है जिसे देखकर रूह कांप जाएगी😭 महज 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत कर के मार दिया गया😭जो ये भी नही जानती थी कि बलात्कार क्या होता है ,अपने जिगर के टुकड़े को दफनाते हुए ,एक पिता पर क्या बीत रही होगी😭 उस जानवर को फांसी होनी चाहिए😡 @myogiadityanath @Uppulis1
- *ब्रेकिंग कुशीनगर अपडेट* सेवरही थाना क्षेत्र के सिराज नगर स्थित ग्रीन लेन इंटरनेशनल स्कूल में अचानक 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। 👉 सभी बच्चों को तत्काल सेवरही सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को स्वस्थ पाकर घर भेज दिया गया। 👉 मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। 👉 जांच में सामने आया कि स्कूल के पास कूड़ा-करकट व भांग के पौधे जलाए जाने से उठे धुएं के कारण बच्चों को हल्की बेचैनी हुई थी। 👉 स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही, फिलहाल सभी बच्चे पूरी तरह स्वास्थ्य हैं सभी को सकुशल घर पहुंचा दिया गया बाइट - महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कुशीनगर1
- **“खड्डा नगर में बिजली कटते ही अंधेरा: सोलर व्यवस्था भी फेल, जनता परेशान”** कुशीनगर के खड्डा नगर में बिजली जाते ही पूरा नगर पंचायत अंधेरे में डूब जाता है। यह कोई नई समस्या नहीं, बल्कि हर साल दोहराई जाने वाली हकीकत बन चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन स्थानों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, वहां भी रोशनी क्यों नहीं दिखती? क्या सोलर सिस्टम खराब हो चुके हैं या उनकी देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है? बिजली कटने के बाद जब सोलर भी काम नहीं करता, तो आम जनता पूरी तरह अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाती है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या को लेकर जागरूक होते हैं या फिर हर साल की तरह हालात ऐसे ही बने रहेंगे।1
- कुशीनगर के सेवरही स्थित ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 26 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, पास में कूड़ा जलाने से उठे धुएं के कारण बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। तत्काल सभी बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश बच्चों की हालत सामान्य पाई गई और उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि कुछ बच्चों को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा दी गई। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने मौके पर स्थिति को पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में बताया है। फिलहाल प्रशासन ने कूड़ा जलाने की घटनाओं पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी4
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1