logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में था फरार नबीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त बादल कुमार को शिवसागर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को नबीनगर थाना कांड संख्या 225/26 दर्ज किया गया था, जिसमें दो आरोपितों को नामजद किया गया था। पुलिस ने उसी दिन एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और आसूचना संकलन के आधार पर शिवसागर हाई स्कूल के समीप संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। सत्यापन में उसकी पहचान 50 हजार के इनामी बादल कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके विरुद्ध नबीनगर और टंडवा थानों में शराबबंदी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। सदर SDPO आदित्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NabinagarPolice #PoliceAction #CrimeNews #CrimeNewsBihar #Arrested #WantedCriminal #इनामी_अपराधी #नबीनगर #औरंगाबाद #बिहार_पुलिस #पुलिस_कार्रवाई #अपराध_समाचार

1 hr ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में था फरार नबीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त बादल कुमार को शिवसागर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को नबीनगर थाना कांड संख्या 225/26 दर्ज किया गया था, जिसमें दो आरोपितों को नामजद किया गया था। पुलिस ने उसी दिन एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और आसूचना संकलन के आधार पर शिवसागर हाई स्कूल के समीप संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। सत्यापन में उसकी पहचान 50 हजार के इनामी बादल कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके विरुद्ध नबीनगर और टंडवा थानों में शराबबंदी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। सदर SDPO आदित्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NabinagarPolice #PoliceAction #CrimeNews #CrimeNewsBihar #Arrested #WantedCriminal #इनामी_अपराधी #नबीनगर #औरंगाबाद #बिहार_पुलिस #पुलिस_कार्रवाई #अपराध_समाचार

More news from बिहार and nearby areas
  • औरंगाबाद जिला के वांछित 50 हजार ईनामी अपराधी को औरंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। औरंगाबाद सामूहिक दुष्कर्म और 50 हज़ार के इनामी एक बदमाश को नवीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में की गई है। इसके खिलाफ 25 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बादल कुमार और इसके मित्र शुभम पांडे ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। कांड की गंभीरता पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे दिन ही चिरैली गांव निवासी शुभम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि यह कांड में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी ठिकाना बदल रहा था। जबकि पुलिस संबधित ठिकानो पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में देर शाम पकड़ा गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बादल कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। यह शराब और अवैध हथियार के साथ चार अलग-अलग अपराधिक मामलों में पहले जेल जा चुका हैं। इधर, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद भेजा गया जेल इसी के मद्देनजर इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा 50 हज़ार इनाम की घोषणा की गई थी। जबकि यह फरार चल रहा था। देर शाम पकड़े जाने पर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया बाईट डीएसपी विनोद कुमार
    1
    औरंगाबाद जिला के वांछित 50 हजार ईनामी अपराधी को औरंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

औरंगाबाद सामूहिक दुष्कर्म और 50 हज़ार के इनामी एक बदमाश को नवीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में की गई है। इसके खिलाफ 25 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बादल कुमार और इसके मित्र शुभम पांडे ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
कांड की गंभीरता पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे दिन ही चिरैली गांव निवासी शुभम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि यह कांड में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी ठिकाना बदल रहा था। जबकि पुलिस संबधित ठिकानो पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में देर शाम पकड़ा गया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बादल कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। यह शराब और अवैध हथियार के साथ चार अलग-अलग अपराधिक मामलों में पहले जेल जा चुका हैं। इधर, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहा था।
पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
इसी के मद्देनजर इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा 50 हज़ार इनाम की घोषणा की गई थी। जबकि यह फरार चल रहा था। देर शाम पकड़े जाने पर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया
बाईट 
डीएसपी विनोद कुमार
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के बाद नीरू धांडा ने कहा, “हालात मुश्किल थे, लेकिन हम ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी करते हैं। काश राजा सर यहां होते और हमारे साथ इस पदक का जश्न मनाते।” एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के बाद नीरू धांडा ने कहा, “हालात मुश्किल थे, लेकिन हम ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी करते हैं। काश राजा सर यहां होते और हमारे साथ इस पदक का जश्न मनाते।”
    1
    एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के बाद नीरू धांडा ने कहा, “हालात मुश्किल थे, लेकिन हम ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी करते हैं। काश राजा सर यहां होते और हमारे साथ इस पदक का जश्न मनाते।”
एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के बाद नीरू धांडा ने कहा, “हालात मुश्किल थे, लेकिन हम ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी करते हैं। काश राजा सर यहां होते और हमारे साथ इस पदक का जश्न मनाते।”
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
  • प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई -रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण l प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई-रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण...! बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार पितृपक्ष के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा पिंडदानियों की सुविधा एवं सहायता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने ई-रिक्शा से पहुंचकर पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का निरीक्षण किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शिविर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पिंडदानियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पिंडदानियों के बीच लस्सी, पेयजल एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विष्णुद में लगाए गए स्टॉल पर प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) एवं अन्य कर्मियों से बातचीत की और उन्हें निर्देश दिया कि पिंडदानियों को हरसंभव विधिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले पिंडदानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पितृपक्ष के दौरान लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले पिंडदानियों को आवश्यक जानकारी, सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
    1
    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई -रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण l 
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई-रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण...!
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार पितृपक्ष के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा पिंडदानियों की सुविधा एवं सहायता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने ई-रिक्शा से पहुंचकर पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का निरीक्षण किया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शिविर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पिंडदानियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पिंडदानियों के बीच लस्सी, पेयजल एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विष्णुद में लगाए गए स्टॉल पर प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) एवं अन्य कर्मियों से बातचीत की और उन्हें निर्देश दिया कि पिंडदानियों को हरसंभव विधिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले पिंडदानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पितृपक्ष के दौरान लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले पिंडदानियों को आवश्यक जानकारी, सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • होटल के कमरों में मिला विवाहिता का संदिग्ध हालत में श/व बरामद, मचा हड़कंप! #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharNewsUpdate #BreakingNews #MuzaffarpurBreaking #CrimeNews #BiharCrime #PoliceInvestigation #FSL #SKMCH #HotelNews #NewsUpdate #ViralNews #SadhnaNews
    1
    होटल के कमरों में मिला विवाहिता का संदिग्ध हालत में श/व बरामद, मचा हड़कंप!

#Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharNewsUpdate #BreakingNews #MuzaffarpurBreaking #CrimeNews #BiharCrime #PoliceInvestigation #FSL #SKMCH #HotelNews #NewsUpdate #ViralNews #SadhnaNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने प्रतिरोध मार्च में जमकर बरसे, भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में राशन कार्ड से नाम हटाने और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सूची के बारे में खुलासा किया , पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे,
    1
    भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने प्रतिरोध मार्च में जमकर बरसे,
भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में राशन कार्ड से नाम हटाने और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सूची के बारे में  खुलासा किया , पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की। लगभग 15 कंपनियों ने कहा कि मनातू प्रखंड में 1000 बेरोजगार युवकों को देंगे रोजगार मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की
    1
    मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की। लगभग 15 कंपनियों ने कहा कि मनातू प्रखंड में 1000 बेरोजगार युवकों को देंगे रोजगार 
मुखिया कुसमी देवी ने रोजगार मेले में आने की अपील की
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    9 min ago
  • बसन बिगहा के समीप सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा नवीनगर-अम्बा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बसन बीघा के समीप सड़क के कई हिस्से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक, साइकिल और छोटे वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। बताया जाता है कि सोन नहर पर मेह पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिससे सड़क के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दौरान गंभीर हादसा हो सकता है। #BharatCrimeLiveNews #navinagar #aurangabad #bihar #Nabinagar #AurangabadBihar #BiharNews #RoadAccident #RoadSafety #जर्जर_सड़क #सड़क_में_गड्ढे #हादसे_का_खतरा #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार_न्यूज
    1
    बसन बिगहा के समीप सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा

नवीनगर-अम्बा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बसन बीघा के समीप सड़क के कई हिस्से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक, साइकिल और छोटे वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। बताया जाता है कि सोन नहर पर मेह पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिससे सड़क के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं।
ग्रामीणों ने मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दौरान गंभीर हादसा हो सकता है।
#BharatCrimeLiveNews #navinagar #aurangabad #bihar #Nabinagar #AurangabadBihar #BiharNews #RoadAccident #RoadSafety #जर्जर_सड़क #सड़क_में_गड्ढे #हादसे_का_खतरा #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार_न्यूज
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • पितृपक्ष मेला महासंगम 2026में आए श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों द्वारा मुख्यमंत्री बिहार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था की सराहना की गई l
    1
    पितृपक्ष मेला महासंगम 2026में आए श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों द्वारा मुख्यमंत्री बिहार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था की सराहना की गई l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • गयाजी में मेला बना रणक्षेत्र, बेहोश बुजुर्ग को धर्म शाही ने CPR देकर दी नई जिंदगी! मौके पर दिखी तत्परता, GD Public School निदेशक की मानवता ने बचाई बुजुर्ग की जान गयाजी में बुजुर्ग को सीपीआर देकर बचाई जान, सेवा शिविर को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शिविर’ सम्मान पितृपक्ष मेले के दौरान गया के लखीबाग स्थित जीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्म शाही ने बेहोश होकर गिरे एक बुजुर्ग को तत्काल सीपीआर देकर प्राथमिक सहायता दी। समय पर मिली मदद से उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। धर्म शाही और स्नेहा शाही वर्ष 2016 से अपने पिता स्वर्गीय राम रुद्र शाही की स्मृति में मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर चला रहे हैं। इस वर्ष प्रशासन ने उनके शिविर को ‘सर्वश्रेष्ठ शिविर’ का सम्मान दिया। शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा के साथ आपात स्थितियों में जीवनरक्षक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। #GDPublicSchool #DharamShahi #SnehaShahi #GayaJi #PitruPaksha #PindDaan #NishulkSevaShivir #CPR #Humanity #GayaNews #PitruPakshaMela2026 #Gaya #Bihar
    1
    गयाजी में मेला बना रणक्षेत्र, बेहोश बुजुर्ग को धर्म शाही ने CPR देकर दी नई जिंदगी!
मौके पर दिखी तत्परता, GD Public School निदेशक की मानवता ने बचाई बुजुर्ग की जान
गयाजी में बुजुर्ग को सीपीआर देकर बचाई जान, सेवा शिविर को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शिविर’ सम्मान
पितृपक्ष मेले के दौरान गया के लखीबाग स्थित जीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्म शाही ने बेहोश होकर गिरे एक बुजुर्ग को तत्काल सीपीआर देकर प्राथमिक सहायता दी। समय पर मिली मदद से उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
धर्म शाही और स्नेहा शाही वर्ष 2016 से अपने पिता स्वर्गीय राम रुद्र शाही की स्मृति में मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर चला रहे हैं। इस वर्ष प्रशासन ने उनके शिविर को ‘सर्वश्रेष्ठ शिविर’ का सम्मान दिया।
शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा के साथ आपात स्थितियों में जीवनरक्षक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
#GDPublicSchool #DharamShahi #SnehaShahi #GayaJi #PitruPaksha #PindDaan #NishulkSevaShivir #CPR #Humanity #GayaNews #PitruPakshaMela2026 #Gaya #Bihar
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.