Shuru
Apke Nagar Ki App…
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026में आए श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों द्वारा मुख्यमंत्री बिहार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था की सराहना की गई l
त्रिलोकी नाथ
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026में आए श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों द्वारा मुख्यमंत्री बिहार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था की सराहना की गई l
More news from Manpur and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा1
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई -रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण l प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई-रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण...! बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार पितृपक्ष के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा पिंडदानियों की सुविधा एवं सहायता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने ई-रिक्शा से पहुंचकर पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का निरीक्षण किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शिविर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पिंडदानियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पिंडदानियों के बीच लस्सी, पेयजल एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विष्णुद में लगाए गए स्टॉल पर प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) एवं अन्य कर्मियों से बातचीत की और उन्हें निर्देश दिया कि पिंडदानियों को हरसंभव विधिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले पिंडदानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पितृपक्ष के दौरान लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले पिंडदानियों को आवश्यक जानकारी, सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है।1
- होटल के कमरों में मिला विवाहिता का संदिग्ध हालत में श/व बरामद, मचा हड़कंप! #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharNewsUpdate #BreakingNews #MuzaffarpurBreaking #CrimeNews #BiharCrime #PoliceInvestigation #FSL #SKMCH #HotelNews #NewsUpdate #ViralNews #SadhnaNews1
- अभी दबंग IPS कुंदन कृष्णन का DGP बनाना मुश्किल जाने खबर में1
- निलंबित शिक्षकों के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, प्रबंधन समिति के आश्वासन पर लौटे कक्षा में वजीरगंज। जमुआंवा 10+2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों के निलंबन के विरोध में छात्र विद्यालय गेट के सामने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों की प्रमुख मांगों में निलंबित शिक्षकों की पुनर्बहाली, विद्यालय में अधिक फीस लिए जाने की शिकायत, बेहतर पठन-पाठन की व्यवस्था और विद्यालय की अन्य समस्याओं का समाधान शामिल था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के समक्ष रखीं। छात्रों का कहना था कि निलंबित शिक्षकों को वापस विद्यालय में पदस्थापित किया जाए तथा पूर्व में हुई जांच की दोबारा जांच कराई जाए। मामले को शांत कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से छात्रों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए पहल की जाएगी। समिति के इस आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए और वापस अपने-अपने कक्षा-कक्ष में चले गए। इसके बाद विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य दोबारा सुचारु रूप से संचालित हो सका। इधर, तीन शिक्षकों के निलंबन के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, फीस वसूली और प्रधानाध्यापक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। छात्रों की दोबारा जांच की मांग के बाद अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।3
- अभियान बसेरा के तहत रफीगंज में 72 आवेदन प्राप्त, राजस्व रिकॉर्ड सुधार के लिए दो दिन का अल्टीमेटम रफीगंज (औरंगाबाद) ‘अभियान बसेरा’ के तहत भूमिहीन परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए रफीगंज अंचल में आयोजित विशेष शिविरों में अब तक 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला स्तर पर सोमवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में अभियान बसेरा और राजस्व रिकॉर्ड सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 11 अंचलों में अब तक 211 विशेष शिविर लगाए गए हैं, जिनमें भूमिहीन परिवारों से कुल 3,219 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें रफीगंज अंचल में 24 विशेष शिविरों के माध्यम से 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को भूमि अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी, खाता और प्लॉट से संबंधित त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दो दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व रिकॉर्ड में सुधार का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को भूमि संबंधी अभिलेखों में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- कंपाउंडर साहब की पत्नी का हुआ निधन, परिजनों में गमगीन का माहौल। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट। बिहार : नवादा खबर । नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे की सरजू प्रसाद जाने-माने कंपाउंडर साहब की पत्नी 65 वर्षीय शकुंतला देवी 29 /09 2026 मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है । जिसके कारण परिजनों में गमगीन का माहौल बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि शकुंतला देवी को पिछले 6 महीने से तबीयत खराब था। जिसका इलाज पटना से चल रहा था। शकुंतला देवी को पटना के फतुहां शमशान घाट में दाह संस्कार किया गया। इस मौके शकुंतला देवी की बेटे रंजीत कुमार, डॉक्टर सुचित कुमार, बेटी खुशबू कुमारी, बहू शिक्षिका उर्मिला कुमारी,दामाद गौतम कुमार, पोती सोनम कुमारी साधना कुमारी दृष्टि कुमारी, पोता हर्ष कुमार नाती नतनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।1
- एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के बाद नीरू धांडा ने कहा, “हालात मुश्किल थे, लेकिन हम ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी करते हैं। काश राजा सर यहां होते और हमारे साथ इस पदक का जश्न मनाते।” एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के बाद नीरू धांडा ने कहा, “हालात मुश्किल थे, लेकिन हम ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी करते हैं। काश राजा सर यहां होते और हमारे साथ इस पदक का जश्न मनाते।”1