Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य तेज, ग्रामीणों को आवागमन में मिल रही सुविधा। रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में डामरयुक्त सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। यह विकास कार्य पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रयासों से कराया जा रहा है।
RAMA SHANKAR SHUKLA
पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य तेज, ग्रामीणों को आवागमन में मिल रही सुविधा। रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में डामरयुक्त सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। यह विकास कार्य पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रयासों से कराया जा रहा है।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली के होई गांव में सुरंगनुमा संरचना से बढ़ी उत्सुकता, क्या छिपा है प्राचीन इतिहास? जांच की उठी मांग।" "ओइ गांव में रहस्यमयी सुरंगनुमा गड्ढा: प्राचीन सभ्यता के संकेत या प्राकृतिक घटना? जांच के बाद ही होगा खुलासा।"1
- सांप के डसने का देर से चला पता, हालत बिगड़ने पर सीएचसी खीरों ले गए परिजन, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर हुसेनाबाद गांव में एक 41 वर्षीय किसान की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। शिवपुर हुसेनाबाद निवासी ननकू (41) पुत्र रजेपाल अपने घर के कमरे में रखी टोकरी से लहसुन निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जीव ने काट लिया। शुरुआत में उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ और वे सामान्य रूप से बाजार सब्जी खरीदने चले गए। घर लौटने पर ननकू की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें चक्कर आने लगे और नशे जैसा महसूस होने लगा। परिजनों ने जब कमरे में जांच की तो वहां एक जहरीला सांप दिखा, जो कुछ देर बाद कमरे के अंदर चला गया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खीरों लेकर पहुंचे। सीएचसी खीरों में तैनात डॉ. मनोज मिश्रा ने जांच के बाद किसान ननकू को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में गहरा दुख छा गया। मृतक ननकू अपने पीछे पत्नी गंगाजली (38), पुत्र शुभम कुमार (20) और पुत्री कुमकुम (12) को छोड़ गए हैं।1
- 100 दिवसीय टीबी अभियान में रायबरेली की बड़ी उपलब्धि 48 हजार से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 2,296 मरीजों की पहचान रायबरेली राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी ) के अंतर्गत जनपद में 24 मार्च से 02 जुलाई 2026 तक 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले में टीबी की सक्रिय खोज, जांच, उपचार तथा मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी के छिपे हुए मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार से जोड़ना तथा संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना था। अभियान से टीबी की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा सामुदायिक सहभागिता को नई गति मिली। इस दौरान कुल 48,064 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। संदिग्ध मरीजों की पुष्टि के लिए 46,899 एक्स-रे तथा 10,994 NAAT (CBNAAT/TrueNat) जांचें कराई गईं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में 2,296 टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में 404 निक्षय शिविरों का आयोजन किया गया तथा 33,166 लोगों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा 394 उच्च जोखिम वाले संवेदनशील (HRV) गाँव चिह्नित किए गए थे, जबकि विशेष गतिविधियाँ 404 गाँवों में संचालित कर लक्षित क्षेत्रों में प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों, आशा कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों और निक्षय मित्रों के समन्वित प्रयासों से जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिली। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए डिफरेंशिएटेड टीबी केयर के अंतर्गत 2,305 पात्र मरीजों में से 1,469 को आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। शेष पात्र मरीजों को बुलाकर उनकी आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। वहीं, टीबी संक्रमण की रोकथाम के लिए 2,653 पात्र लाभार्थियों में से 2,293 को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) उपलब्ध कराया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते इसकी समय पर पहचान हो और मरीज नियमित रूप से पूरा उपचार ले। जनसहभागिता, समय पर जांच और उपचार पूरा करना ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी है। पब्लिक प्राइवेट मैनेजर डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान 3,092 पात्र मरीजों में से 2,346 को निक्षय पोषण किट वितरित की गई। साथ ही समाज की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 60 निक्षय मित्रों का पंजीकरण किया गया, जो टीबी मरीजों को पोषण सहायता एवं सामाजिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण हों, तो वह निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीबी की नि:शुल्क जांच अवश्य कराएं। समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है तथा संक्रमण के प्रसार को भी रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है।1
- मुराईबाग में जीत वेलफेयर फाउंडेशन जिला कार्यालय एवं NTV TIME कार्यालय का शुभारंभ, भाजपा नेता शेर जंग सिंह यादव बोले— सरेनी को विकास की नई दिशा देंगे ♦मुराईबाग में जीत वेलफेयर फाउंडेशन जिला कार्यालय एवं NTV TIME कार्यालय का शुभारंभ, भाजपा नेता शेर जंग सिंह यादव बोले— सरेनी को विकास की नई दिशा देंगे रायबरेली। जनपद रायबरेली के मुरईबाग में स्थित जीत वेलफेयर फाउंडेशन के जिला कार्यालय एवं NTV TIME कार्यालय का मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता शेर जंग सिंह यादव के करकमलों द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथि मंचासीन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ। जीत वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक जितेंद्र सविता, जिला अध्यक्ष गौरीशंकर यादव तथा धर्मेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से शेर जंग सिंह यादव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत संस्था के महासचिव आदर्श द्विवेदी ने मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शेर जंग सिंह यादव ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं संस्था के पदाधिकारियों को अपने करकमलों से अंगवस्त्र एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथियों का अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में उत्साह, गरिमा और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में शेर जंग सिंह यादव ने कहा कि वे सरेनी (182) विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का लगातार मिल रहा स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरेनी की जनता उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर देती है तो क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की समृद्धि, बेहतर सड़कें, सिंचाई, पेयजल, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका लक्ष्य सरेनी विधानसभा को विकास, सुशासन और जनकल्याण का आदर्श क्षेत्र बनाना है। शेर जंग सिंह यादव ने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा। राजनीतिक गलियारों में शेर जंग सिंह यादव को भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और शीर्ष नेतृत्व से निकटता उन्हें सरेनी विधानसभा की राजनीति का मजबूत चेहरा बनाती है। उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीबी नेताओं में भी माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवस्थापित कार्यालय के माध्यम से सामाजिक सेवा, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के कार्यों को नई गति मिलने की आशा व्यक्त की। सभी ने संस्था एवं NTV TIME की टीम को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा और सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।2
- थाना महेशगंज क्षेत्र के ग्राम अठैसा में हुई घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही पर-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने क्या कहा। थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अठैसा में पिता की हत्या कर शव घर के कमरे में दफनाने वाले अभियुक्त पुत्र को थाना महेशगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।1
- 'लर्निंग बाय डूइंग' लैब में बच्चों ने सीखे खेती और पौधरोपण के गुर अमेठी/भादर। विकासखंड भादर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को संचालित लर्निंग बाय डूइंग (LBD) लैब में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षण के तहत खेती, पौधरोपण और नर्सरी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राधे रानी स्वयं सहायता समूह, घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने बच्चों को विभिन्न फसलों की उपयोगिता, वैज्ञानिक तरीके से बीज बोने की विधि तथा पौधों की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं बीजारोपण कराते हुए सही तकनीक से बीज बोने का अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बीजारोपण के बाद सिंचाई की उचित विधि भी सिखाई गई। आराधना सिंह ने बताया कि पौधों में पानी देने के लिए हजारे (वाटरिंग कैन) का उपयोग सबसे उपयुक्त होता है। यदि यह उपलब्ध न हो तो छिद्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल से भी प्रभावी ढंग से सिंचाई की जा सकती है। एलबीडी लैब में विद्यार्थियों ने सब्जियों, फलों और फूलों की नर्सरी तैयार करने के उद्देश्य से गोमफ्रेना, कॉसमॉस, बालसम, मक्का, शिमला मिर्च, मुर्गकेश और कोलियस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का बीजारोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। साथ ही, ऐसी प्रयोगात्मक गतिविधियां बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन के कौशल सीखने का अवसर भी प्रदान करती हैं।2
- रहवा गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने सावन माह में कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत रहवा गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने सावन माह में कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत1
- प्रेस नोट दिनांक- 28.07.2026* *थाना जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़* *👉 थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित *प्रेस नोट दिनांक- 28.07.2026* *थाना जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़* *👉 थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *➡️ थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत गजराही नहर पुलिया के पास पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।* *➡️ अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर एवं 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ) बरामद किया गया।* *➡️ उक्त झपटमारी की घटना में सह अभियुक्त हर्ष तिवारी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।* *घटना का विवरण-* दिनांक 23.07.2026 को वादी नईम पुत्र मो. हनीफ निवासी ग्राम सरायबाबू, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दुकान बंद कर मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर जाते समय अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल की चाबी झपट्टा मारकर ले जाने के संबंध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना जेठवारा पुलिस* द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश के क्रम में गजराही नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे अभियुक्त शुभम तिवारी ने पुलिस टीम को देखकर रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1-शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी उर्फ बच्चा निवासी मनेहूं थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । 1- मु0अ0सं0 0262/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 2- मु0अ0सं0 0269/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 452, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 3-मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । *पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त-* 2-हर्ष तिवारी पुत्र नकुल तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *बरामदगी-* 1-घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल। 2- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर। 3- 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर। 4- 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर। 5- 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ)। *पुलिस टीम-* *थाना जेठवारा पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह उप निरीक्षक वारिज, उप निरीक्षक अमित वर्मा, उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, उप निरीक्षक अरुण मौर्या, हे0का0 सतेन्द्र कुमार, का0 अर्पित त्रिपाठी, का0 शैलेश चौहान एवं का0 कुलदीप यादव, थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। *स्पेशल टीम-* प्रभारी उ0नि0 श्री विजेंद्र सिंह, हे0का0 भानु प्रताप सिंह, आरक्षी माधवेश राय, आरक्षी पीयूष यादव, आरक्षी मुकेश पटेल एवं आरक्षी आनंद यादव, जनपद प्रतापगढ़।1