logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करोड़ों खर्च कर बना 308 मीटर लंबा पुल, एप्रोच रोड बनाना भूल गई सरकार! 8.86 करोड़ की लागत से तैयार सेतु तीन साल से बेकार, 50 गांवों के ग्रामीण आज भी कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर नर्मदापुरम। सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही की एक तस्वीर नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर देखने को मिल रही है। यहां उमरधा गांव के नजदीक दूधी नदी पर करीब 8 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 308 मीटर लंबा सेतु पुल तो बना दिया गया, लेकिन पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाना जिम्मेदार भूल गए। नतीजा यह है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी दो जिलों के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। दो जिलों के ग्रामीण अंचलों को आपस में जोड़ने और आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से इस पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन एप्रोच रोड के अभाव में पुल का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण आज भी खेतों के बीच से निकलने वाले कच्चे रास्तों के सहारे पुल तक पहुंचते हैं। बारिश के चार महीनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कीचड़ और पानी के कारण इस मार्ग से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। विडंबना यह है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस पुल से वर्तमान में इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आते हैं। यदि दोनों ओर पक्की एप्रोच रोड का निर्माण हो जाए तो करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकती है और दो जिलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सकता है। तीन साल से गुहार, फिर भी नहीं सुनवाई इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से कच्चे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार शासन-प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक एप्रोच रोड निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दो जिलों की सीमा पर बने इस सेतु की बदहाली को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर पुल का निर्माण कराया गया, तो उसकी एप्रोच रोड बनाना क्यों भूल गए? क्या जिम्मेदार विभाग को ग्रामीणों की परेशानी दिखाई नहीं दे रही? आखिर कब तक 50 गांवों के लोग कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर रहेंगे?

17 hrs ago
user_न्यूज नर्मदापुरम
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

करोड़ों खर्च कर बना 308 मीटर लंबा पुल, एप्रोच रोड बनाना भूल गई सरकार! 8.86 करोड़ की लागत से तैयार सेतु तीन साल से बेकार, 50 गांवों के ग्रामीण आज भी कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर नर्मदापुरम। सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही की एक तस्वीर नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर देखने को मिल रही है। यहां उमरधा गांव के नजदीक दूधी नदी पर करीब 8 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 308 मीटर लंबा सेतु पुल तो बना दिया गया, लेकिन पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाना जिम्मेदार भूल गए। नतीजा यह है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी दो जिलों के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। दो जिलों के ग्रामीण अंचलों को आपस में जोड़ने और आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से इस पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन एप्रोच रोड के अभाव में पुल का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण आज भी खेतों के बीच से निकलने वाले कच्चे रास्तों के सहारे पुल तक पहुंचते हैं। बारिश के चार महीनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कीचड़ और पानी के कारण इस मार्ग से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। विडंबना यह है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस पुल से वर्तमान में इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आते हैं। यदि दोनों ओर पक्की एप्रोच रोड का निर्माण हो जाए तो करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकती है और दो जिलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सकता है। तीन साल से गुहार, फिर भी नहीं सुनवाई इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से कच्चे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार शासन-प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक एप्रोच रोड निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दो जिलों की सीमा पर बने इस सेतु की बदहाली को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर पुल का निर्माण कराया गया, तो उसकी एप्रोच रोड बनाना क्यों भूल गए? क्या जिम्मेदार विभाग को ग्रामीणों की परेशानी दिखाई नहीं दे रही? आखिर कब तक 50 गांवों के लोग कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर रहेंगे?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • करोड़ों खर्च कर बना 308 मीटर लंबा पुल, एप्रोच रोड बनाना भूल गई सरकार! 8.86 करोड़ की लागत से तैयार सेतु तीन साल से बेकार, 50 गांवों के ग्रामीण आज भी कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर नर्मदापुरम। सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही की एक तस्वीर नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर देखने को मिल रही है। यहां उमरधा गांव के नजदीक दूधी नदी पर करीब 8 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 308 मीटर लंबा सेतु पुल तो बना दिया गया, लेकिन पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाना जिम्मेदार भूल गए। नतीजा यह है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी दो जिलों के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। दो जिलों के ग्रामीण अंचलों को आपस में जोड़ने और आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से इस पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन एप्रोच रोड के अभाव में पुल का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण आज भी खेतों के बीच से निकलने वाले कच्चे रास्तों के सहारे पुल तक पहुंचते हैं। बारिश के चार महीनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कीचड़ और पानी के कारण इस मार्ग से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। विडंबना यह है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस पुल से वर्तमान में इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आते हैं। यदि दोनों ओर पक्की एप्रोच रोड का निर्माण हो जाए तो करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकती है और दो जिलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सकता है। तीन साल से गुहार, फिर भी नहीं सुनवाई इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से कच्चे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार शासन-प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक एप्रोच रोड निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दो जिलों की सीमा पर बने इस सेतु की बदहाली को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर पुल का निर्माण कराया गया, तो उसकी एप्रोच रोड बनाना क्यों भूल गए? क्या जिम्मेदार विभाग को ग्रामीणों की परेशानी दिखाई नहीं दे रही? आखिर कब तक 50 गांवों के लोग कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर रहेंगे?
    1
    करोड़ों खर्च कर बना 308 मीटर लंबा पुल, एप्रोच रोड बनाना भूल गई सरकार!
8.86 करोड़ की लागत से तैयार सेतु तीन साल से बेकार, 50 गांवों के ग्रामीण आज भी कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर
नर्मदापुरम। सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही की एक तस्वीर नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर देखने को मिल रही है। यहां उमरधा गांव के नजदीक दूधी नदी पर करीब 8 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 308 मीटर लंबा सेतु पुल तो बना दिया गया, लेकिन पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाना जिम्मेदार भूल गए। नतीजा यह है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी दो जिलों के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है।
दो जिलों के ग्रामीण अंचलों को आपस में जोड़ने और आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से इस पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन एप्रोच रोड के अभाव में पुल का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण आज भी खेतों के बीच से निकलने वाले कच्चे रास्तों के सहारे पुल तक पहुंचते हैं। बारिश के चार महीनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कीचड़ और पानी के कारण इस मार्ग से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विडंबना यह है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस पुल से वर्तमान में इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आते हैं। यदि दोनों ओर पक्की एप्रोच रोड का निर्माण हो जाए तो करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकती है और दो जिलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सकता है।
तीन साल से गुहार, फिर भी नहीं सुनवाई
इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से कच्चे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार शासन-प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक एप्रोच रोड निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दो जिलों की सीमा पर बने इस सेतु की बदहाली को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर पुल का निर्माण कराया गया, तो उसकी एप्रोच रोड बनाना क्यों भूल गए? क्या जिम्मेदार विभाग को ग्रामीणों की परेशानी दिखाई नहीं दे रही? आखिर कब तक 50 गांवों के लोग कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर रहेंगे?
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • युवा सृजन संवाद अभियान शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली नर्मदापुरम - युवा सृजन संवाद' अभियान नर्मदापुरम जिले के शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने जानी पुलिस कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की सीखी बारीकियां | उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में आयोजित ‘युवा सृजन संवाद’ अभियान (20 से 31 अक्टूबर 2026) का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हुआ । समापन कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन, एसडीपीओ नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला और थाना प्रभारी देहात निरीक्षक श्रीमती ऊषा मरावी के साथ साइबर सेल से निरीक्षक प्रवीण मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा देश और समाज का भविष्य है उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की । एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने न्याय प्रणाली और पुलिस न्याय विभाग के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं थाना प्रभारी देहात निरीक्षक ऊषा मरावी ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता नंबरों ( जैसे- डायल 112), महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के तौर-तरीकों से अवगत कराया । कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अधिकारियों से संवाद किया और अपने जिज्ञासु प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए, इस सहयोगात्मक पहल से विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई है ।
    1
    युवा सृजन संवाद अभियान शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
नर्मदापुरम - युवा सृजन संवाद' अभियान नर्मदापुरम जिले के शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने जानी पुलिस कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की सीखी बारीकियां  |
उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में आयोजित ‘युवा सृजन संवाद’ अभियान (20 से 31 अक्टूबर 2026) का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हुआ ।
समापन कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन, एसडीपीओ नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी  कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला और थाना प्रभारी देहात निरीक्षक श्रीमती ऊषा मरावी के साथ साइबर सेल से निरीक्षक प्रवीण मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा देश और समाज का भविष्य है उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की ।
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने न्याय प्रणाली और पुलिस न्याय विभाग के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी ।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं थाना प्रभारी देहात निरीक्षक ऊषा मरावी ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता नंबरों ( जैसे- डायल 112), महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के तौर-तरीकों से अवगत कराया ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अधिकारियों से संवाद किया और अपने जिज्ञासु प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए, इस सहयोगात्मक पहल से विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई है ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नर्मदापुरम के सर्किट हाउस में राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने किया आत्मीय स्वागत,क्षेत्र के विकास एवं महत्वपूर्ण विषयों को लेकर राज्यमंत्री से की चर्चा नर्मदापुरम के सर्किट हाउस में राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने किया आत्मीय स्वागत,क्षेत्र के विकास एवं महत्वपूर्ण विषयों को लेकर राज्यमंत्री से की चर्चा सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने रविवार सुबह 10 बजे नर्मदापुरम स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने राज्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, स्थानीय समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। विधायक विजयपाल सिंह ने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों से संबंधित विषयों को राज्यमंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान विभिन्न जनहितकारी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
    1
    नर्मदापुरम के सर्किट हाउस में राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने किया आत्मीय स्वागत,क्षेत्र के विकास एवं महत्वपूर्ण विषयों को लेकर राज्यमंत्री से की चर्चा
नर्मदापुरम के सर्किट हाउस में राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने किया आत्मीय स्वागत,क्षेत्र के विकास एवं महत्वपूर्ण विषयों को लेकर राज्यमंत्री से की चर्चा
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने रविवार सुबह 10 बजे नर्मदापुरम स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने राज्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, स्थानीय समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। विधायक विजयपाल सिंह ने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों से संबंधित विषयों को राज्यमंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान विभिन्न जनहितकारी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *गोटेगांव गांगई कलां में लगातार तीसरे दिन भी रेत का कथित अवैध उत्खनन जारी! 1 नवंबर को भी नहीं थमी गतिविधियां, जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर सवाल | पोलखोल न्यूज़* नरसिंहपुर ! 1 नवंबर 2026 नरसिंहपुर जिले के गांगई कलां क्षेत्र में मां नर्मदा नदी से बड़े स्तर पर रेत उत्खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। 30 अक्टूबर को पोलखोल न्यूज़ द्वारा इस मामले से जुड़ा वीडियो सामने लाए जाने के बाद 31 अक्टूबर को भी उत्खनन जारी रहने की जानकारी मिली थी। अब 1 नवंबर को भी क्षेत्र में रेत उत्खनन होने की सूचना सामने आई है। लगातार तीन दिनों से सामने आ रही वीडियो और स्थानीय स्तर से मिल रही सूचनाओं ने खनिज विभाग एवं संबंधित जिम्मेदार विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मां नर्मदा नदी में लगातार बड़े स्तर पर रेत का उत्खनन हो रहा है, तो अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर क्या जांच और कार्रवाई की गई है? क्या संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्खनन स्थल का निरीक्षण करेंगे? क्या नियमों के विरुद्ध उत्खनन पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी? मां नर्मदा नदी के संरक्षण और प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। पोलखोल न्यूज़ इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। नोट: 1 नवंबर को उत्खनन जारी होने की सूचना एवं उपलब्ध वीडियो के आधार पर यह समाचार तैयार किया गया है। मामले की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि तथा संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होना बाकी है।
    1
    *गोटेगांव गांगई कलां में लगातार तीसरे दिन भी रेत का कथित अवैध उत्खनन जारी! 1 नवंबर को भी नहीं थमी गतिविधियां, जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर सवाल | पोलखोल न्यूज़*
नरसिंहपुर ! 1 नवंबर 2026 
नरसिंहपुर जिले के गांगई कलां क्षेत्र में मां नर्मदा नदी से बड़े स्तर पर रेत उत्खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। 30 अक्टूबर को पोलखोल न्यूज़ द्वारा इस मामले से जुड़ा वीडियो सामने लाए जाने के बाद 31 अक्टूबर को भी उत्खनन जारी रहने की जानकारी मिली थी। अब 1 नवंबर को भी क्षेत्र में रेत उत्खनन होने की सूचना सामने आई है।
लगातार तीन दिनों से सामने आ रही वीडियो और स्थानीय स्तर से मिल रही सूचनाओं ने खनिज विभाग एवं संबंधित जिम्मेदार विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मां नर्मदा नदी में लगातार बड़े स्तर पर रेत का उत्खनन हो रहा है, तो अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर क्या जांच और कार्रवाई की गई है?
क्या संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्खनन स्थल का निरीक्षण करेंगे? क्या नियमों के विरुद्ध उत्खनन पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी?
मां नर्मदा नदी के संरक्षण और प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
पोलखोल न्यूज़ इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
नोट: 1 नवंबर को उत्खनन जारी होने की सूचना एवं उपलब्ध वीडियो के आधार पर यह समाचार तैयार किया गया है। मामले की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि तथा संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होना बाकी है।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नर्मदापुरम में गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया ध्वजारोहण पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की रही सहभागिता नर्मदापुरम, 01 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण विभाग श्रीमती कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को स्मरण करते हुए मध्यप्रदेश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के संकल्प को दोहराया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की। स्थापना दिवस का यह आयोजन प्रदेश की एकता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बना। उपस्थित जनसमुदाय ने मध्यप्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
    1
    नर्मदापुरम में गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया ध्वजारोहण

पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की रही सहभागिता
नर्मदापुरम, 01 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण विभाग श्रीमती कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को स्मरण करते हुए मध्यप्रदेश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के संकल्प को दोहराया गया।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।
स्थापना दिवस का यह आयोजन प्रदेश की एकता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बना। उपस्थित जनसमुदाय ने मध्यप्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
    user_Kiran garg
    Kiran garg
    Local News Reporter Babai, Narmadapuram•
    6 hrs ago
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी । जिले के प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शामिल, एकता और अखंडता का संदेश, रन फॉर यूनिटी।
    1
    सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी ।
जिले के प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शामिल, एकता और अखंडता का संदेश, रन फॉर यूनिटी।
    user_Patrkar Anil yadav
    Patrkar Anil yadav
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *इतवारा बाजार में पार्किंग के नाम पर ₹10 मांगने पर विवाद! युवक ने कथित तौर पर निकाला छुरा, वीडियो आया सामने | पोलखोल न्यूज़* नरसिंहपुर। 1 अक्टूबर 2026 शहर के इतवारा बाजार में रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पार्किंग शुल्क मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार बरमैया नगर निवासी सब्जी खरीदने इतवारा बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाजार के पास बरगद के पेड़ के नीचे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर उनसे वाहन पार्किंग के नाम पर 10 रुपये मांगे। अरुण कुमार ने जब युवक से पूछा कि किस बात के पैसे लिए जा रहे हैं, तो उनके मुताबिक युवक ने कथित तौर पर छुरा निकाल लिया। अरुण कुमार ने जैसे ही घटना का वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला, युवक ने छुरा अंदर रख लिया और उन्हें धमकाने लगा। सामने आए वीडियो में युवक कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "छाती में छुरा मारेंगे, पालन खेत आजाना", साथ ही वह अपशब्दों का इस्तेमाल भी करता सुनाई दे रहा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पोलखोल न्यूज़ ने थाना कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे को दूरभाष पर घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने मामले को दर्ज कर जांच में लेने की बात कही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इतवारा बाजार में पार्किंग शुल्क की वसूली नगरपालिका द्वारा कराई जा रही है, तो क्या वसूली का यह तरीका है? क्या पार्किंग शुल्क मांगने के नाम पर आम नागरिकों को धमकाया जाएगा? फिलहाल मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    1
    *इतवारा बाजार में पार्किंग के नाम पर ₹10 मांगने पर विवाद! युवक ने कथित तौर पर निकाला छुरा, वीडियो आया सामने | पोलखोल न्यूज़*
नरसिंहपुर।  1 अक्टूबर 2026 शहर के इतवारा बाजार में रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पार्किंग शुल्क मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार बरमैया नगर निवासी सब्जी खरीदने इतवारा बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाजार के पास बरगद के पेड़ के नीचे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर उनसे वाहन पार्किंग के नाम पर 10 रुपये मांगे।
अरुण कुमार ने जब युवक से पूछा कि किस बात के पैसे लिए जा रहे हैं, तो उनके मुताबिक युवक ने कथित तौर पर छुरा निकाल लिया। अरुण कुमार ने जैसे ही घटना का वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला, युवक ने छुरा अंदर रख लिया और उन्हें धमकाने लगा।
सामने आए वीडियो में युवक कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "छाती में छुरा मारेंगे, पालन खेत आजाना", साथ ही वह अपशब्दों का इस्तेमाल भी करता सुनाई दे रहा है।
मामले का वीडियो सामने आने के बाद पोलखोल न्यूज़ ने थाना कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे को दूरभाष पर घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने मामले को दर्ज कर जांच में लेने की बात कही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इतवारा बाजार में पार्किंग शुल्क की वसूली नगरपालिका द्वारा कराई जा रही है, तो क्या वसूली का यह तरीका है? क्या पार्किंग शुल्क मांगने के नाम पर आम नागरिकों को धमकाया जाएगा?
फिलहाल मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पंचकुला के स्कूल में 6 साल की बच्ची पर हमला, तीसरी कक्षा के छात्र पर आरोप हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 अक्टूबर को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के एक छात्र ने KG में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल के एक खाली क्लासरूम में हुई, जहां CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। इस घटना में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। उसे पहले सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ PGIMER रेफर किया गया। 31 अक्टूबर की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि स्कूल परिसर में इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद समय रहते किसी कर्मचारी को इसकी जानकारी नहीं हुई।
    1
    पंचकुला के स्कूल में 6 साल की बच्ची पर हमला, तीसरी कक्षा के छात्र पर आरोप 
हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 अक्टूबर को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के एक छात्र ने KG में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल के एक खाली क्लासरूम में हुई, जहां CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
इस घटना में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। उसे पहले सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ PGIMER रेफर किया गया।
31 अक्टूबर की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
वहीं, घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि स्कूल परिसर में इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद समय रहते किसी कर्मचारी को इसकी जानकारी नहीं हुई।
    user_Shiv prasad sharma
    Shiv prasad sharma
    Appliance Shop Hoshangabad, Narmadapuram•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.