झालावाड़ के पनवाड़ क्षेत्र स्थित बिशनखेड़ी गांव में मंदिर विवाद के चलते ध्वस्त पड़े प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। परिसर में दो बछड़ों की आपसी भिड़ंत के दौरान वे जर्जर दीवार से टकरा गए, जिससे दीवार का भारी मलबा गिरने से एक बछड़े की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्रामीण जीर्ण-शीर्ण लक्ष्मीनाथ मंदिर का नवनिर्माण करवा रहे थे। मंदिर के नाम दर्ज 28 बीघा भूमि की जुताई और ध्वस्तीकरण को लेकर पुजारी और ग्रामीणों के बीच तनातनी चल रही है। करीब एक महीने पहले प्रशासन इस जमीन को पुजारी पक्ष को सौंपने आया था, लेकिन ग्रामीण महिलाओं के विरोध के कारण उसे बेरंग लौटना पड़ा था। मामला पेंडिंग होने की वजह से मंदिर पिछले तीन महीनों से ध्वस्त व लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने तुरंत मृत बछड़े की सूचना प्रशासन और पंचायत को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाम को ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत पशु को मौके से हटवा दिया। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से इस गंभीर विवाद का जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

- राजस्थान के खानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लोढ़ा गुढ़ा के एक साधारण कृषक परिवार की 16 वर्षीय बेटी मनीषा कंवर हाड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा ने लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मनीषा, भवानी सिंह हाड़ा की पौत्री और वीरेंद्र सिंह हाड़ा की पुत्री हैं। मनीषा ने यह सफलता उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित जसपाल राणा मेमोरियल कप–2026 के दौरान हासिल की। लगातार आठ मैचों में मिली इस जीत और राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयन से न केवल उनके विद्यालय और खानपुर क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है।2
- राहुल गांधी जी ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुए मामले को संसद भवन में उठाने के लिए स्पीकर ओम बिरला जी से बातचीत की है। दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ जो हुआ है, उसी विषय को संसद भवन में उठाए जाने को लेकर यह बात हुई है।1
- बारां के कवाई थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।1
- झालावाड़ के बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर चिकली तालाब के पास एक घायल नीलगाय को बुधवार शाम वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पैर टूट जाने के कारण यह नीलगाय पिछले दो दिनों से खेतों में भटक रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वन विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह पशु चिकित्सक की सहायता से घायल नीलगाय का उपचार कराया जाएगा। इसके साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए अपील की गई है कि संकट या घायल अवस्था में दिखने वाले वन्यजीवों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।1
- झालावाड़ के खानपुर में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।1