logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान के खानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लोढ़ा गुढ़ा के एक साधारण कृषक परिवार की 16 वर्षीय बेटी मनीषा कंवर हाड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा ने लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मनीषा, भवानी सिंह हाड़ा की पौत्री और वीरेंद्र सिंह हाड़ा की पुत्री हैं। मनीषा ने यह सफलता उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित जसपाल राणा मेमोरियल कप–2026 के दौरान हासिल की। लगातार आठ मैचों में मिली इस जीत और राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयन से न केवल उनके विद्यालय और खानपुर क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है।

18 hrs ago
user_Ram raj Nagar
Ram raj Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
18 hrs ago

राजस्थान के खानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लोढ़ा गुढ़ा के एक साधारण कृषक परिवार की 16 वर्षीय बेटी मनीषा कंवर हाड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा ने लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मनीषा, भवानी सिंह हाड़ा की पौत्री और वीरेंद्र सिंह हाड़ा की पुत्री हैं। मनीषा ने यह सफलता उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित जसपाल राणा मेमोरियल कप–2026 के दौरान हासिल की। लगातार आठ मैचों में मिली इस जीत और राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयन से न केवल उनके विद्यालय और खानपुर क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के खानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लोढ़ा गुढ़ा के एक साधारण कृषक परिवार की 16 वर्षीय बेटी मनीषा कंवर हाड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा ने लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मनीषा, भवानी सिंह हाड़ा की पौत्री और वीरेंद्र सिंह हाड़ा की पुत्री हैं। मनीषा ने यह सफलता उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित जसपाल राणा मेमोरियल कप–2026 के दौरान हासिल की। लगातार आठ मैचों में मिली इस जीत और राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयन से न केवल उनके विद्यालय और खानपुर क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है।
    2
    राजस्थान के खानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लोढ़ा गुढ़ा के एक साधारण कृषक परिवार की 16 वर्षीय बेटी मनीषा कंवर हाड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा ने लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मनीषा, भवानी सिंह हाड़ा की पौत्री और वीरेंद्र सिंह हाड़ा की पुत्री हैं।

मनीषा ने यह सफलता उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित जसपाल राणा मेमोरियल कप–2026 के दौरान हासिल की। लगातार आठ मैचों में मिली इस जीत और राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयन से न केवल उनके विद्यालय और खानपुर क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है।
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राहुल गांधी जी ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुए मामले को संसद भवन में उठाने के लिए स्पीकर ओम बिरला जी से बातचीत की है। दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ जो हुआ है, उसी विषय को संसद भवन में उठाए जाने को लेकर यह बात हुई है।
    1
    राहुल गांधी जी ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुए मामले को संसद भवन में उठाने के लिए स्पीकर ओम बिरला जी से बातचीत की है। दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ जो हुआ है, उसी विषय को संसद भवन में उठाए जाने को लेकर यह बात हुई है।
    user_Meena ji
    Meena ji
    सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल के मुख्य द्वार पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत 24×7 संचालित 'प्रसूता हेल्प डेस्क' की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर होकर आने वाली गर्भवती महिलाओं को बिना किसी परेशानी के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल पहुंचते ही प्रसूताओं का रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार शुरू कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे पहले जानकारी के अभाव में होने वाली देरी से अब निजात मिलेगी। इस प्रणाली के तहत किसी भी ग्रामीण चिकित्सा संस्थान से गर्भवती महिला के रेफर होते ही उसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के कंट्रोल रूम एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाती है। इससे कंट्रोल रूम, एनेस्थीसिया टीम, रक्तकोष, सोनोग्राफी और नर्सिंग स्टाफ तुरंत अलर्ट हो जाते हैं। 19 जुलाई को रात 8 बजे इस हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई और उसी रात 1 बजे तक ग्रामीण अस्पतालों से रेफर होकर आईं 19 गर्भवती महिलाओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया, जिनमें 14 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी की थीं। झालावाड़ मॉडल की सराहना करते हुए चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने हाड़ौती के कोटा, बारां एवं बूंदी जिलों के अस्पतालों में भी प्रसूता हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इसे ग्रामीण प्रसूताओं के लिए वरदान बताया है, वहीं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के अनुसार यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मददगार साबित होगी। इस व्यवस्था के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी प्रसूताओं को 104 एम्बुलेंस और फॉलोअप की सुविधा मिलती रहेगी।
    2
    झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल के मुख्य द्वार पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत 24×7 संचालित 'प्रसूता हेल्प डेस्क' की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर होकर आने वाली गर्भवती महिलाओं को बिना किसी परेशानी के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल पहुंचते ही प्रसूताओं का रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार शुरू कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे पहले जानकारी के अभाव में होने वाली देरी से अब निजात मिलेगी।

इस प्रणाली के तहत किसी भी ग्रामीण चिकित्सा संस्थान से गर्भवती महिला के रेफर होते ही उसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के कंट्रोल रूम एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाती है। इससे कंट्रोल रूम, एनेस्थीसिया टीम, रक्तकोष, सोनोग्राफी और नर्सिंग स्टाफ तुरंत अलर्ट हो जाते हैं। 19 जुलाई को रात 8 बजे इस हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई और उसी रात 1 बजे तक ग्रामीण अस्पतालों से रेफर होकर आईं 19 गर्भवती महिलाओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया, जिनमें 14 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी की थीं।

झालावाड़ मॉडल की सराहना करते हुए चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने हाड़ौती के कोटा, बारां एवं बूंदी जिलों के अस्पतालों में भी प्रसूता हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इसे ग्रामीण प्रसूताओं के लिए वरदान बताया है, वहीं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के अनुसार यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मददगार साबित होगी। इस व्यवस्था के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी प्रसूताओं को 104 एम्बुलेंस और फॉलोअप की सुविधा मिलती रहेगी।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher Jhalrapatan, Jhalawar•
    6 hrs ago
  • झालावाड़ के बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर चिकली तालाब के पास एक घायल नीलगाय को बुधवार शाम वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पैर टूट जाने के कारण यह नीलगाय पिछले दो दिनों से खेतों में भटक रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वन विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह पशु चिकित्सक की सहायता से घायल नीलगाय का उपचार कराया जाएगा। इसके साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए अपील की गई है कि संकट या घायल अवस्था में दिखने वाले वन्यजीवों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।
    1
    झालावाड़ के बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर चिकली तालाब के पास एक घायल नीलगाय को बुधवार शाम वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पैर टूट जाने के कारण यह नीलगाय पिछले दो दिनों से खेतों में भटक रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

वन विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह पशु चिकित्सक की सहायता से घायल नीलगाय का उपचार कराया जाएगा। इसके साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए अपील की गई है कि संकट या घायल अवस्था में दिखने वाले वन्यजीवों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • झालावाड़ के खानपुर में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
    1
    झालावाड़ के खानपुर में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.