झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल के मुख्य द्वार पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत 24×7 संचालित 'प्रसूता हेल्प डेस्क' की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर होकर आने वाली गर्भवती महिलाओं को बिना किसी परेशानी के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल पहुंचते ही प्रसूताओं का रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार शुरू कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे पहले जानकारी के अभाव में होने वाली देरी से अब निजात मिलेगी। इस प्रणाली के तहत किसी भी ग्रामीण चिकित्सा संस्थान से गर्भवती महिला के रेफर होते ही उसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के कंट्रोल रूम एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाती है। इससे कंट्रोल रूम, एनेस्थीसिया टीम, रक्तकोष, सोनोग्राफी और नर्सिंग स्टाफ तुरंत अलर्ट हो जाते हैं। 19 जुलाई को रात 8 बजे इस हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई और उसी रात 1 बजे तक ग्रामीण अस्पतालों से रेफर होकर आईं 19 गर्भवती महिलाओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया, जिनमें 14 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी की थीं। झालावाड़ मॉडल की सराहना करते हुए चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने हाड़ौती के कोटा, बारां एवं बूंदी जिलों के अस्पतालों में भी प्रसूता हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इसे ग्रामीण प्रसूताओं के लिए वरदान बताया है, वहीं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के अनुसार यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मददगार साबित होगी। इस व्यवस्था के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी प्रसूताओं को 104 एम्बुलेंस और फॉलोअप की सुविधा मिलती रहेगी।
झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल के मुख्य द्वार पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत 24×7 संचालित 'प्रसूता हेल्प डेस्क' की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर होकर आने वाली गर्भवती महिलाओं को बिना किसी परेशानी के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल पहुंचते ही प्रसूताओं का रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार शुरू कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे पहले जानकारी के अभाव में होने वाली देरी से अब निजात मिलेगी। इस प्रणाली के तहत किसी भी ग्रामीण चिकित्सा संस्थान से गर्भवती महिला के रेफर होते ही उसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के कंट्रोल रूम एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाती है। इससे कंट्रोल रूम, एनेस्थीसिया टीम, रक्तकोष, सोनोग्राफी और नर्सिंग स्टाफ तुरंत अलर्ट
हो जाते हैं। 19 जुलाई को रात 8 बजे इस हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई और उसी रात 1 बजे तक ग्रामीण अस्पतालों से रेफर होकर आईं 19 गर्भवती महिलाओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया, जिनमें 14 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी की थीं। झालावाड़ मॉडल की सराहना करते हुए चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने हाड़ौती के कोटा, बारां एवं बूंदी जिलों के अस्पतालों में भी प्रसूता हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इसे ग्रामीण प्रसूताओं के लिए वरदान बताया है, वहीं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के अनुसार यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मददगार साबित होगी। इस व्यवस्था के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी प्रसूताओं को 104 एम्बुलेंस और फॉलोअप की सुविधा मिलती रहेगी।
- राजस्थान के खानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लोढ़ा गुढ़ा के एक साधारण कृषक परिवार की 16 वर्षीय बेटी मनीषा कंवर हाड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा ने लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मनीषा, भवानी सिंह हाड़ा की पौत्री और वीरेंद्र सिंह हाड़ा की पुत्री हैं। मनीषा ने यह सफलता उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित जसपाल राणा मेमोरियल कप–2026 के दौरान हासिल की। लगातार आठ मैचों में मिली इस जीत और राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयन से न केवल उनके विद्यालय और खानपुर क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है।2
- राहुल गांधी जी ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुए मामले को संसद भवन में उठाने के लिए स्पीकर ओम बिरला जी से बातचीत की है। दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ जो हुआ है, उसी विषय को संसद भवन में उठाए जाने को लेकर यह बात हुई है।1
- बारां जिले के लोग अपने गांव या शहर की खबरें, जैसे दुर्घटना, कार्यक्रम या स्थानीय मुद्दों की जानकारी न्यूज पेज पर साझा कर सकते हैं। इन सूचनाओं को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और शुरू न्यूज ऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। खबरों के साथ फोटो या वीडियो भेजने के लिए मैसेज करने या कमेंट करने का आग्रह किया गया है, जिस पर तुरंत रिप्लाई दिए जाने की बात कही गई है।1
- झालावाड़ के बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर चिकली तालाब के पास एक घायल नीलगाय को बुधवार शाम वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पैर टूट जाने के कारण यह नीलगाय पिछले दो दिनों से खेतों में भटक रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वन विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह पशु चिकित्सक की सहायता से घायल नीलगाय का उपचार कराया जाएगा। इसके साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए अपील की गई है कि संकट या घायल अवस्था में दिखने वाले वन्यजीवों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।1
- बारां के छीपाबड़ौद स्थित आर्य समाज भवन, हाट चौक में बुधवार को भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में 186वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन निरोगधाम जनकल्याण सेवा संस्था एवं जिला अंधता निवारण समिति, झालावाड़ के आर्थिक सहयोग से हुआ। सेवा गतिविधि संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय राधेश्याम पारीक (भट्ट) की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी चंदा बाई, विष्णु पारीक, पं. रूपेश पारीक, कृष्ण, यागिनी, मेघा एवं पारीक राजपुरोहित परिवार, छीपाबड़ौद के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ भामाशाह द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, अध्यक्ष दीपक जैन, कोषाध्यक्ष कौशल गोयल, चिकित्सा सदस्य नरेन्द्र बाठला एवं संगीता गौतम ने भामाशाह और चिकित्सकों का अर्पण पहनाकर व अक्षत-तिलक लगाकर सम्मान किया। शिविर में निरोगधाम हॉस्पिटल, अकलेरा की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम ने 110 मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें निःशुल्क दवाइयां दीं। जांच के दौरान 24 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को निरोगधाम हॉस्पिटल, अकलेरा भेजा जाएगा, जहां उनके आने-जाने, भोजन, ठहरने, दवाइयों और चश्मा वितरण की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। शिविर स्थल पर भी सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में रूपचंद शर्मा, अशोक सोगानी, पवन अहीर, नवीन नागर सहित परिषद के कई सदस्यों का सहयोग रहा। संस्था के अनुसार, भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक कुल 186 शिविरों के जरिए 94,360 मरीजों की जांच की जा चुकी है और 36,522 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण सम्पन्न हुआ है।2
- झालावाड़ के खानपुर में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।1