दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दुग्ध व्यवसायियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान 16 सितंबर से हड़ताल, मांग पूरी होने तक न दूध डेयरी खुलेगी और न ही दूध का परिवहन होगा सुसनेर। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर समस्त दुग्ध व्यवसायी, डेयरी संचालक एवं किसान संघ ने 16 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ द्वारा 15 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सुसनेर-नलखेड़ा को आवेदन प्रस्तुत कर हड़ताल की अनुमति मांगी गई है। आवेदन में बताया गया कि दूध के दाम बढ़ाने को लेकर पूर्व में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा। संघ ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक कस्बा सुसनेर एवं ग्रामों में संचालित कोई भी दूध डेयरी नहीं खुलेगी। साथ ही, किसान दूध लेकर नहीं आएंगे और किसी भी दूध वाहन का परिवहन नहीं किया जाएगा।
दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दुग्ध व्यवसायियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान 16 सितंबर से हड़ताल, मांग पूरी होने तक न दूध डेयरी खुलेगी और न ही दूध का परिवहन होगा सुसनेर। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर समस्त दुग्ध व्यवसायी, डेयरी संचालक एवं किसान संघ ने 16 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ द्वारा 15 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सुसनेर-नलखेड़ा को आवेदन प्रस्तुत कर हड़ताल की अनुमति मांगी गई है। आवेदन में बताया गया कि दूध के दाम बढ़ाने को लेकर पूर्व में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा। संघ ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक कस्बा सुसनेर एवं ग्रामों में संचालित कोई भी दूध डेयरी नहीं खुलेगी। साथ ही, किसान दूध लेकर नहीं आएंगे और किसी भी दूध वाहन का परिवहन नहीं किया जाएगा।
- गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर। आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- बड़ोद 15 सितंबर 2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया। 23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे4
- किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- *सोयत कला- बैंक बोला वारिस प्रमाण पत्र लाओ तहसील बोली पहले बैंक का लिखित पत्र लाओ* *हक मांगने निकला संजय कागजों में उलझा तंत्र एक माह की दौड़ के बाद भी समाधान नहीं*1
- सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।1
- हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर। हरतालिका तीज के अवसर पर सुसनेर नगर में महिलाओं ने पति के अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद देर रात तक महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए। नगर के शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन-अर्चन करती हुई नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरतालिका तीज के चलते मंदिरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालु महिलाओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।1
- दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- BJP प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ SDM कार्यालय में भरा नामांकन, निकाली रैली आज मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिन्तामन राठौर व मण्डल अध्यक्ष सौरभ जैन के साथ डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर में रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर इस चुनाव को लड़ेंगे।1