Shuru
Apke Nagar Ki App…
BJP प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ SDM कार्यालय में भरा नामांकन, निकाली रैली आज मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिन्तामन राठौर व मण्डल अध्यक्ष सौरभ जैन के साथ डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर में रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर इस चुनाव को लड़ेंगे।
राकेश बिकुन्दीया
BJP प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ SDM कार्यालय में भरा नामांकन, निकाली रैली आज मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिन्तामन राठौर व मण्डल अध्यक्ष सौरभ जैन के साथ डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर में रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर इस चुनाव को लड़ेंगे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दूध की हड़ताल दूध की हड़ताल दूध की हड़ताल।सुबह नहीं मिलेगा दूध मिलेगा दूध मिलेगा दूध डोंगरगांव किसानों ने 100₹ लीटर दूध नहीं बिकेगा तबतक दूध नहीं बेचेगे पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सोयत कला नगर के समीप ग्राम पंचायत डोंगरगांव के किसानो के द्वारा मिली जाकारी के अनुसार आज डोंगरगांव में दूध हड़ताल की मीटिंग करते हुए सुबह कोई भी देहरी पर या घर घर जाकर बंदी पर दूध लेकर नहीं नहीं जाएगा और किसी भी किसानों ने दूध बेच दिया तो किसानों की एकता नहीं देखेगी इसी लिया दूध का भाव ₹100 किलो नहीं होगा जब तक दूध नहीं बेचेगे पशु आहार जो खल की बोरी का भाव₹3500 हो गया है यह कहते हुए किसानों ने दूध बेच ने से मना किया है और जो भी किसान देहरी पर दूध बेचता हुआ पाया गया उसका ₹11000 का दंड लिया जाएगा डोंगरगांव के सभी किसानों ने दूध के लिए एक बैठक रखी गई है कि कल सुबह कोईभी किसान दूध नहीं बेचेगा1
- राजगढ़ एम पी माचलपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न। माचलपुर पुलिस थाना परिसर में टी आई आदित्य सोनी द्वारा बैठक आयोजित की बैठक में लिए गए निर्णय। नगर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित होने वाली भगवान गणेश जी की झांकियां पर परंपरागत तरीके से जहां-जहां पर बनाई जाएगी वहां की सुरक्षा और विसर्जन के समय सुरक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलवंत सिंह गुर्जर नगर परिषद के पार्षद गण,नायब तहसीलदार प्रतिनिधि,विद्युत विभाग के प्रतिनिधि मुस्लिम समुदाय के सदर व प्रतिनिधि, विश्वहिंदू परिषद के प्रतिनिधि, पत्रकार गण सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गणेश चतुर्थी व डोल ग्यारस व भगवान देवनारायण छट आदि त्यौहारो को परंपरागत तरीके से मनाए जाने का फैसला लिया। डोल ग्यारस के दिन नगर के मध्य में जगह कम होने के कारण अखाड़े को पुराना झंडा चौक में अपना प्रदर्शन करने का स्थान देने का फैसला लिया गया। उसे दिन हाट बाजार होने के कारण अखाड़े की जगह को चूने की लाइन डालकर खाली रखा जाएगा ताकि अखाड़े अपना प्रदर्शन स्वतंत्र रूप से कर सकें। यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के घातक व धारदार हथियार आदि का प्रदर्शन ना करें। साथ ही नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह के आवारा पशु सड़क पर ना दिखे। मूर्तिया विसर्जन के दिन सभी झांकियो की मूर्तियों को एकसाथ भूतियाबे डैम पर विसर्जित करने के लिए निर्देश दिए गए। नगर के बाजार व विसर्जन स्थल व रास्ते पर सुरक्षा हेतू नगर परिषद व पुलिस विभाग के सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबर, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- विधि-विधान से विराजे गणपति सोमवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर शुभ मुहूर्त में गणेशोत्सव का हुआ शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में गणेशोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में गणेश मित्र मंडल बड़ौद द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार बस स्टैंड परिसर में शाम 5 बजे के लगभग भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के दौरान मंडल सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान गणेश की आरती की तथा नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही नगर में गणेशोत्सव की रौनक देखने को मिल रही है। बताया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधि-विधान से विराजे गणपति सोमवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर शुभ मुहूर्त में गणेशोत्सव का हुआ शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में गणेशोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में गणेश मित्र मंडल बड़ौद द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार बस स्टैंड परिसर में शाम 5 बजे के लगभग भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के दौरान मंडल सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान गणेश की आरती की तथा नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही नगर में गणेशोत्सव की रौनक देखने को मिल रही है। बताया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए शाजापुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाजापुर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” के अंतर्गत पटवारी संवर्ग को रजिस्ट्री एवं उससे जुड़े निष्पादन कार्यों से पूर्णतः पृथक रखने की मांग की है। संघ का स्पष्ट मत है कि ग्रामीण आबादी भूमि से संबंधित स्वामित्व एवं स्थानीय सत्यापन की प्रकृति सामान्य कृषि भूमि के राजस्व कार्यों से अलग है और ऐसे कार्यों में पटवारियों पर अतिरिक्त एवं व्यक्तिगत कानूनी दायित्व डालना उचित नहीं है। मंगलवार को जिलेभर में पटवारियों ने संघ के अध्यक्ष हरिओम हनोतिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है और पटवारी संवर्ग योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सदैव सहयोग करता रहा है। किंतु रजिस्ट्री निष्पादन, ई-केवाईसी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे कार्यों में पटवारी को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाना उचित नहीं है, क्योंकि इन कार्यों से संबंधित प्राथमिक जानकारी एवं स्थानीय सत्यापन की जिम्मेदारी अन्य संबंधित विभागीय स्तर पर अधिक उपयुक्त रूप से निर्धारित की जा सकती है। संघ ने विशेष रूप से कहा है कि पूर्व में ग्रामीण आबादी क्षेत्र से संबंधित पट्टे, भवन निर्माण एवं नक्शा अनुमोदन आदि कार्य पंचायत स्तर से संपादित होते रहे हैं। ऐसे में स्वामित्व रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य को भी पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संपादित किया जाना अधिक उपयुक्त होगा, जिससे पटवारी संवर्ग पर अनावश्यक कानूनी एवं व्यक्तिगत दायित्व न आए। पटवारी संघ ने कहा कि फार्मर आईडी निर्माण एक सतत प्रक्रिया है तथा इसमें तकनीकी समस्याएं भी आती रहती हैं। इसके लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव अथवा कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है। जब तक इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक संघ फार्मर आईडी निर्माण के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही जियो-टैग आधारित गिरदावरी को व्यवहारिक रूप से कठिन बताते हुए इसे पटवारी कार्य से पृथक करने की मांग दोहराई है। पटवारी संघ ने शासन से मांग की है कि कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगति एवं सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।1
- आलोट मंडी कल चालू रहेगी किसान भाइयों बुधवार के दिन किसान भाइयों पूरी जानकारी देखने के लिए वीडियो को पूरा वॉच कीजिए1
- सुसनेर में दूध विक्रेताओं की हड़ताल कल से, 100 रुपये दाम की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन सुसनेर। कल बुधवार से दूध विक्रेताओ के द्वारा दूध के दाम 100 रुपये प्रति लीटर करने व फेट 12 रुपए करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को क्षेत्र के दूध उत्पादको ने डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में देवकुंवर सोलंकी को आवेदन सौपकर के अनुमति भी मांगी। बुधवार सुबह से ये सभी दूध विक्रेता नगर में प्रदर्शन करेंगे।1
- हाथ का पंजा बदलेगा हालात जय कांग्रेस विजय कॉग्रेस अति आवश्यक सूचना अति आवश्यक सूचनाअति आवश्यक सूचना नामांकन रैली ,नामांकन रैली, नामांकन रैली सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की नामांकन रैली आयोजित की जा रही है। दिनांकः15 सितम्बर 2026 (मंगलवार)समय सुबह 11:30 बजे स्थानः डॉग बंगला चौराहा, विष्णु पाटीदार जी के घर के यह से सुसनेर डॉग बंगला चौराहा से एसडीएम कार्यालय तक कांग्रेस पार्टी की भव्य नामांकन रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस पार्टी के जांबाज़ सिपाहियों, वरिष्ठ जनों, युवा साथियों, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त कांग्रेस परिवार के परिवारजनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाएं! जीतेगी कांग्रेस जीतेगा सुसनेर नगर निवेदकःडॉ. मोहसीन खान अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी1
- शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार शाजापुर। शहर के महुपुरा निवासी व्यापारी सोहेल खान ने ट्रांसपोर्टर द्वारा लाखों रुपये मूल्य का माल गायब करने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (SP) शाजापुर को आवेदन देकर उचित वैधानिक कार्रवाई करने और अपना माल वापस दिलवाने की मांग की है। क्या है पूरा मामला? आवेदन के अनुसार, महुपुरा निवासी सोहेल खान (पिता सरदार खान) ने न्यू जनता रोड लाईंस नामक ट्रांसपोर्ट (मालिक शोएब), जो एचपी पेट्रोल पंप बायपास रोड शाजापुर (थाना कोतवाली) पर स्थित है, के माध्यम से राजकोट से मूंगफली मंगवाने का सौदा किया था। * माल का विवरण: राजकोट से मूंगफली के 254 कट्टे (अनुमानित कीमत ₹5,45,000/-) लाने के लिए ट्रांसपोर्टर को अधिकृत किया गया था। * भाड़ा व एडवांस: कुल भाड़ा ₹34,000/- तय हुआ था, जिसमें से ₹10,000/- का भुगतान PhonePe द्वारा एडवांस में किया गया था। * लापरवाही/धोखाधड़ी: 21 अगस्त 2026 को राजकोट में ट्रांसपोर्टर को माल सुपुर्द कर दिया गया था। आरोप है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी व्यापारी को उनका माल नहीं सौंपा गया और ट्रांसपोर्टर द्वारा टालमटोल की जा रही है। थाने में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, SP की शरण में पहुंचे पीड़ित पीड़ित व्यापारी का कहना है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने स्थानीय थाने पहुंचे, तो पुलिस द्वारा घटना स्थल का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का तर्क है कि ट्रांसपोर्ट की बुकिंग शाजापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कार्यालय से हुई थी और एडवांस राशि भी वहीं दी गई थी, इसलिए घटना स्थल शाजापुर ही बनता है। थाने से राहत न मिलने पर व्यापारी ने SP कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर ट्रांसपोर्ट बिल्टी संलग्न की है और निष्पक्ष जांच कर माल वापस दिलाने की मांग की है।4
- शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार घटना का स्थान: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे, रेलवे ओवरब्रिज के पास, मक्सी (शाजापुर जिला). दिनांक व समय: 14 सितंबर की रात, लगभग 7:20 बजे. अधिकारियों का मार्गदर्शन: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी बेरछा नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मदन इवणे के नेतृत्व में की गई. मुख्य विवरण: चेकिंग के दौरान भगाए संदिग्ध: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर, बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा यूनिकॉर्न बाइक पर सवार तीन संदिग्ध अचानक वाहन मोड़कर भागे. अंधेरे का फायदा उठाकर भागे: पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वे मक्सी हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक छोड़कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए. बरामद सामान और जेवरात: लावारिस छोड़ी गई बाइक के हैंडल पर टंगे झोले से चोरी के औजार और भारी मात्रा में संदिग्ध चांदी के जेवरात मिले. जेवरात की मात्रा: कुल वजन लगभग 800 से 900 ग्राम (कीमत करीब 2 लाख रुपये), जिसमें 28 बिछिया, 17 पायल, एक छोटी चूड़ी और एक चांदी का नारियल शामिल है. अन्य सामान: एक कटर, बड़ा स्क्रूड्राइवर, लोहे का एडजेस्टेबल पाना (कीमत करीब 2,000 रुपये) और एक होंडा यूनिकॉर्न बाइक (कीमत करीब 1 लाख रुपये). कुल जब्ती: लगभग 3 लाख 2 हजार रुपये का कुल सामान जब्त किया गया है. पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने इस मामले में धारा 106 BNSS और धारा 305(C) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फरार चल रहे तीनों संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आगे की जांच जारी है.1