logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुसनेर में दूध विक्रेताओं की हड़ताल कल से, 100 रुपये दाम की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन सुसनेर। कल बुधवार से दूध विक्रेताओ के द्वारा दूध के दाम 100 रुपये प्रति लीटर करने व फेट 12 रुपए करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को क्षेत्र के दूध उत्पादको ने डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में देवकुंवर सोलंकी को आवेदन सौपकर के अनुमति भी मांगी। बुधवार सुबह से ये सभी दूध विक्रेता नगर में प्रदर्शन करेंगे।

2 hrs ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सुसनेर में दूध विक्रेताओं की हड़ताल कल से, 100 रुपये दाम की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन सुसनेर। कल बुधवार से दूध विक्रेताओ के द्वारा दूध के दाम 100 रुपये प्रति लीटर करने व फेट 12 रुपए करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को क्षेत्र के दूध उत्पादको ने डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में देवकुंवर सोलंकी को आवेदन सौपकर के अनुमति भी मांगी। बुधवार सुबह से ये सभी दूध विक्रेता नगर में प्रदर्शन करेंगे।

More news from Agar Malwa and nearby areas
  • *सोयत कला- बैंक बोला वारिस प्रमाण पत्र लाओ तहसील बोली पहले बैंक का लिखित पत्र लाओ* *हक मांगने निकला संजय कागजों में उलझा तंत्र एक माह की दौड़ के बाद भी समाधान नहीं*
    1
    *सोयत कला- बैंक बोला वारिस प्रमाण पत्र लाओ तहसील बोली पहले बैंक का लिखित पत्र लाओ*

*हक मांगने निकला संजय कागजों में उलझा तंत्र एक माह की दौड़ के बाद भी समाधान नहीं*
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    43 min ago
  • सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।
    1
    सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म
सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर। हरतालिका तीज के अवसर पर सुसनेर नगर में महिलाओं ने पति के अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद देर रात तक महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए। नगर के शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन-अर्चन करती हुई नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरतालिका तीज के चलते मंदिरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालु महिलाओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।
    1
    हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत


पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर। हरतालिका तीज के अवसर पर सुसनेर नगर में महिलाओं ने पति के अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। 

दिनभर उपवास के बाद देर रात तक महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए।

नगर के शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन-अर्चन करती हुई नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की।


हरतालिका तीज के चलते मंदिरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। 

महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालु महिलाओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर। आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर।
आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिना कैमिकल वाला जैविक खाद जिससे पैदावार कई गुना अधिक यंग लोगों में आ रहा अटैक और कैंसर से दूर रहने के लिए गोमूत्र छाछ नीम से बनाया गया फ़सलो का टॉनिक ओर देशी व पारंपरिक देशी बर्मी कंपोस्ट खाद खाद
    1
    बिना कैमिकल वाला जैविक खाद जिससे पैदावार कई गुना अधिक यंग लोगों में आ रहा अटैक और कैंसर से दूर रहने के लिए गोमूत्र छाछ नीम से बनाया गया फ़सलो का टॉनिक ओर देशी व पारंपरिक देशी बर्मी कंपोस्ट खाद खाद
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बड़ोद 15 सितंबर 2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया। 23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    4
    बड़ोद 15 सितंबर 
2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl
बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया।
किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया।
23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा 
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को  धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    1
    किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज


किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज
किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_मोहम्मद आरिफ
    मोहम्मद आरिफ
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • BJP प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ SDM कार्यालय में भरा नामांकन, निकाली रैली आज मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिन्तामन राठौर व मण्डल अध्यक्ष सौरभ जैन के साथ डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर में रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर इस चुनाव को लड़ेंगे।
    1
    BJP प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ SDM कार्यालय में भरा नामांकन, निकाली रैली
आज मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिन्तामन राठौर व मण्डल अध्यक्ष सौरभ जैन के साथ डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर में रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर इस चुनाव को लड़ेंगे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.