logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रात्रि चौपाल में अशोकनगर कलेक्टर ने विकास कार्यों की समीक्षा कर लिया जायजा रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने विकास कार्यों की समीक्षा कर लिया जायजा विकास कार्यों का निरीक्षण कर जानी हकीकत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नल-जल योजना के संचालन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पेयजल व्यवस्था हेतु संचालित हैंडपंपों तथा शासकीय विद्यालय भवन की स्थिति के संबंध में समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राही श्री जितेन्द्र बाल्मीकि के आवास का अवलोकन कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही सामुदायिक भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्थलों पर कार्य का विवरण प्रदर्शित करने वाले सूचना बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को टीकाकरण संबंधी अद्यतन जानकारी साझा करने के निर्देश भी दिए। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार, प्री-स्कूल गतिविधियों तथा भवन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में नाश्ता एवं भोजन वितरण पंजी संधारित नहीं पाए जाने, वजन पंजी अद्यतन नहीं होने तथा निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शासकीय विद्यालय भवन के जर्जर होने के बावजूद समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने तथा लापरवाही बरतने पर संबंधित बीआरसी एवं उपयंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम में संचालित तालाब गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर उसके उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री मालवीय ने ग्राम के शांतिधाम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका नियमित संरक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, एसडीएम अशोक नगर श्री इसरार खान, सीईओ जनपद श्री शैलेंद्र यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

1 hr ago
user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
a2772ee3-149f-4018-b10a-0a403c8723c3

रात्रि चौपाल में अशोकनगर कलेक्टर ने विकास कार्यों की समीक्षा कर लिया जायजा रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने विकास कार्यों की समीक्षा कर लिया जायजा विकास कार्यों का निरीक्षण कर जानी हकीकत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नल-जल योजना के संचालन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पेयजल व्यवस्था हेतु संचालित हैंडपंपों तथा शासकीय विद्यालय भवन की स्थिति के संबंध में समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राही श्री जितेन्द्र बाल्मीकि के आवास का अवलोकन कर निर्माण कार्य

cba2252e-8031-4af7-b438-27a9799c183d

की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही सामुदायिक भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्थलों पर कार्य का विवरण प्रदर्शित करने वाले सूचना बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को टीकाकरण संबंधी अद्यतन जानकारी साझा करने के निर्देश भी दिए। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार, प्री-स्कूल गतिविधियों तथा भवन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में नाश्ता एवं भोजन वितरण पंजी संधारित नहीं पाए जाने, वजन पंजी अद्यतन नहीं होने तथा निरीक्षण

ccf75840-abce-47eb-9025-85db2bf1e047

में लापरवाही मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शासकीय विद्यालय भवन के जर्जर होने के बावजूद समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने तथा लापरवाही बरतने पर संबंधित बीआरसी एवं उपयंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम में संचालित तालाब गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उप स्वास्थ्य केंद्र का

f5cb4355-b627-4739-8a93-6fb1d35eb5db

निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर उसके उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री मालवीय ने ग्राम के शांतिधाम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका नियमित संरक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, एसडीएम अशोक नगर श्री इसरार खान, सीईओ जनपद श्री शैलेंद्र यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पीएम मोदी का बयान: युवा देश का भविष्य, दुर्व्यवहार करने वालों को भी माफ किया
    1
    पीएम मोदी का बयान: युवा देश का भविष्य, दुर्व्यवहार करने वालों को भी माफ किया
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित में रात्रि चौपाल ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणों की हर संभव समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए
    1
    अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित में रात्रि चौपाल ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणों की हर संभव समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति की
    1
    भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति की
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुना गैंगवारदात का 24 घंटे में खुलासा: लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात एक युवक और युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने उन्हें रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए, जिससे बड़ी घटना टल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देश पर विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और लगातार सर्च ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश शामिल हैं। मामले में कुल सात आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गुना गैंगवारदात का 24 घंटे में खुलासा: लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।  
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात एक युवक और युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने उन्हें रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए, जिससे बड़ी घटना टल गई। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देश पर विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और लगातार सर्च ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश शामिल हैं। मामले में कुल सात आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.