लखनऊ | बीकेटी क्षेत्र में 'पेड़ लगाओ अभियान' का उड़ रहा मजाक, हरे-भरे आम के पेड़ों पर चल रहा आरा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर बड़े स्तर पर 'पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की कटाई इस अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है। मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के छठामील स्थित सरैया का है, जहां प्लाटिंग के लिए बड़ी संख्या में आम के हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलाए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार पौधरोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वन विभाग का दावा है कि जिन पेड़ों की कटाई की जा रही है, उनकी अनुमति (परमिशन) दी गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति किस आधार पर और किस अधिकारी द्वारा दी गई? यदि अनुमति जारी हुई है, तो क्या इसके लिए निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया? क्या संबंधित विभाग ने स्थल का निरीक्षण किया था? इन सभी बिंदुओं पर पारदर्शिता आवश्यक है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि इस तरह हरे-भरे पेड़ों की कटाई जारी रही, तो सरकार के वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य प्रभावित होगा। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा यदि अनुमति नियमों के विपरीत दी गई है तो उसकी भी जांच कराने की मांग की है।

- लखनऊ ब्रेकिंग श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम राजधानी लखनऊ में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा मंदिरों, घाटों और प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती भी की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। डायल-112, एंटी रोमियो स्क्वॉड और एलआईयू (LIU) की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। अमन राठौर ✍🏻1
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया सामने!!......... सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया सामने!!1
- अनंत नगर योजना में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, एलडीए की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर योजना में कथित तौर पर चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिन-रात मिट्टी निकालकर बेचने से सरकारी राजस्व को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद एलडीए के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।स्थानीय स्तर पर तैनात जेई और एसडीओ की भूमिका भी सवालों के घेरे में बताई जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि मनोज नाम के व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से मिट्टी निकालकर बेचा जा रहा हैं। सबसे बड़ा सवाल , क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम योजना में हो रहे कथित अवैध खनन की जानकारी एलडीए के उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंच रही, या शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? अब देखना होगा कि एलडीए वीसी और जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कराकर राजस्व को हो रहे कथित नुकसान पर कब कार्रवाई करते हैं।1
- लखनऊ ..अब मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, रेलवे स्टेशन जानकीपुरम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा लखनऊ ..अब मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, रेलवे स्टेशन जानकीपुरम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा ने राज्य सरकार व रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव मोहिबुल्लापुर से लगा हुआ है जानकीपुरम इसलिए होगा नाम का बदलाव।1
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत 40 विकास कार्यों का हुआ सामूहिक शिलान्यास* लखनऊ समीर नक़वी *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत 40 विकास कार्यों का हुआ सामूहिक शिलान्यास* "विकास केवल सड़कें नहीं, जनता के जीवन को सुगम बनाने का संकल्प है।" – विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव विपक्ष पर हमला बोलते हुए डॉ. नीरज सिंह ने कहा "More Work, More Tension… No Work, No Tension." लखनऊ, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लिए स्वीकृत 40 विकास कार्यों का सामूहिक शिलान्यास आज कन्वेंशन सेंटर, इंदिरा नगर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल विकास कार्यों का शिलान्यास नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, जनसेवा और विकसित लखनऊ के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि लोकप्रिय सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सतत प्रयासों से लखनऊ पूर्वी विधानसभा को विकास की लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। आज जिन विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है, वे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे तथा आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। लखनऊ आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर यातायात व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और तकनीकी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि "More Work, More Tension… No Work, No Tension." विपक्ष की सबसे बड़ी समस्या यही है कि जिन्होंने वर्षों तक काम नहीं किया, उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास भी नहीं है। टेंशन उसी को होती है जो जनता के लिए दिन-रात कार्य करता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इसलिए चुनौतियाँ भी हैं, लेकिन हमारी सरकार हर चुनौती को अवसर में बदलना जानती है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और राज्य तकनीक, आधुनिक परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनकर उभरा है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, पूर्व आईएएस और सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी जी, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी, श्री जी.डी. शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री श्री पंकज सक्सेना, महानगर महामंत्री श्री घनश्याम अग्रवाल 'गुड्डा', श्री दिलीप लोधी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।4
- Lucknow…… गोमतीनगर में रंगदारी न देने पर दबंगों ने कैफे मालिक को पीटा। पॉश इलाके के ग्वारी चौराहे पर दबंगों की खुलेआम गुंडई का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल। खुलेआम कानून व्यवस्था को ताक पर रखने वाले दबंगों का बताया जा रहा पुराना आपराधिक इतिहास। पीड़ित की मानें तो आरोपी पूर्व में गोमतीनगर थाने से ही गोलीकांड में जा चुके जेल और दर्ज है कई मामले।1