Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणतंत्र दिवस पर भी समय से नंही खुला विद्यालय ना ही मध्य भोजन की रसोईयां करती रही भोजन व्यवस्था का इंतजार अंबाह। जहां देश एक ओर देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना कर हर्षोल्लास और देशभक्ति संगीत मय माहौल में अपने देश प्रेम का परिचय दे रहा है और ऐसे में हर शासकीय विभाग , कार्यालय , संस्था प्रभारी, का यह दायित्व बनता है कि आज के दिन निर्धारित समय सीमा में ध्वजारोहण करें। लेकिन इसके विपरीत अंबाह ब्लॉक के लेपा में प्राथमिक विद्यालय लगभग 8:30 बजे तक नहीं खुला वहां पर मौजूद खाना बनाने वाली महिलाएं भोजन व्यवस्था के लिए इंतजार करती नजर आईं युवाओं ने इसको जब देखा तो आक्रोश दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जताया और सिस्टम में व्याप्त गैर जिम्मेदार रवैया के प्रति गुस्सा जाहिर किया।
भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
गणतंत्र दिवस पर भी समय से नंही खुला विद्यालय ना ही मध्य भोजन की रसोईयां करती रही भोजन व्यवस्था का इंतजार अंबाह। जहां देश एक ओर देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना कर हर्षोल्लास और देशभक्ति संगीत मय माहौल में अपने देश प्रेम का परिचय दे रहा है और ऐसे में हर शासकीय विभाग , कार्यालय , संस्था प्रभारी, का यह दायित्व बनता है कि आज के दिन निर्धारित समय सीमा में ध्वजारोहण करें। लेकिन इसके विपरीत अंबाह ब्लॉक के लेपा में प्राथमिक विद्यालय लगभग 8:30 बजे तक नहीं खुला वहां पर मौजूद खाना बनाने वाली महिलाएं भोजन व्यवस्था के लिए इंतजार करती नजर आईं युवाओं ने इसको जब देखा तो आक्रोश दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जताया और सिस्टम में व्याप्त गैर जिम्मेदार रवैया के प्रति गुस्सा जाहिर किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख विजयपुर बस स्टैंड पर रामबाबू बाथम की चाय की दुकान में सिलेंडर में आग लगने के बाद देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। सिलेंडर फटने से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। #Facebookfriend #Facebookvideo #nonfollowers #viralpost #facebookfriends1
- स्कूल बना भैंसों का तबेला! बच्चों के स्कूल में बंध रहीं भैंसें, बन रहे गोबर के कंडे 🐃🏫 🚨 पोरसा। जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत कीचोल के किशोरे का पूरा माजरा स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने आई है। विद्यालय में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल नहीं होने का आरोप है, जिसका फायदा उठाकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में अतिक्रमण किए जाने की बात बच्चों के पालकों ने कही है। आरोप है कि स्कूल की जमीन पर भैंसें बांधी जा रही हैं और गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं। ❓ सवाल यह है कि जिस जगह बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां पशु बांधने और अतिक्रमण की इजाजत आखिर कैसे? बच्चों के पालकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है। 📍 किशोरे का पूरा माजरा, पोरसा2
- राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में किसानों से धोखा, अनाज लेकर लाखों रुपए लेकर भागा व्यापारी अशोक जैन, गाढ़ी कमाई डूबने से किसान परेशान गेहूं और सरसों बेचने के बाद नहीं दिया भुगतान; 8 से ज्यादा पीड़ित।किसानों ने थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया ,व्यापारी का दुकान और घर बंद; किसानों की मांग - गिरफ्तारी और वसूली हो आज शनिवार 3 बजे राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह और si सुरेश चंद की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य राजाखेड़ा में एक व्यापारी द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। *अशोक जैन* नामक अनाज व्यापारी पर आरोप है कि उसने 30 से अधिक किसानों से गेहूं और सरसों खरीदकर भुगतान नहीं किया और लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। किसानों के अनुसार अशोक जैन की राजाखेड़ा नाहिला में अनाज की दुकान है। पिछले 12 बर्ष में उसने भरोसा जीतकर किसानों से गेहूं, सरसों और बाजरा खरीदा। वजन कराने के बाद कहा "2 दिन में RTGS कर दूंगा"। लेकिन 4 महीने पहले दुकान और घर में ताला लगाकर व्यापारी परिवार सहित गायब हो गया। फोन बंद है। सरसों बेची थी। उसके जीजा प्रवीण ने कहा मंडी में नाम है, पैसा डूबेगा नहीं। उसी के भरोसे दिया। अब दुकान पर ताला लटका है। सौदान सिंह गांव बसई घीया राम सहित सभी पीड़ित किसानों ने राजाखेड़ा थाने में थानाधिकारी *वीर सिंह* को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने IPC की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने कहा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है। किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।" राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में किसानों से धोखा, अनाज लेकर लाखों रुपए लेकर भागा व्यापारी अशोक जैन, गाढ़ी कमाई डूबने से किसान परेशान गेहूं और सरसों बेचने के बाद नहीं दिया भुगतान; 8 से ज्यादा पीड़ित।किसानों ने थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया ,व्यापारी का दुकान और घर बंद; किसानों की मांग - गिरफ्तारी और वसूली हो आज शनिवार 3 बजे राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह और si सुरेश चंद की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य राजाखेड़ा में एक व्यापारी द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। *अशोक जैन* नामक अनाज व्यापारी पर आरोप है कि उसने 30 से अधिक किसानों से गेहूं और सरसों खरीदकर भुगतान नहीं किया और लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। किसानों के अनुसार अशोक जैन की राजाखेड़ा नाहिला में अनाज की दुकान है। पिछले 12 बर्ष में उसने भरोसा जीतकर किसानों से गेहूं, सरसों और बाजरा खरीदा। वजन कराने के बाद कहा "2 दिन में RTGS कर दूंगा"। लेकिन 4 महीने पहले दुकान और घर में ताला लगाकर व्यापारी परिवार सहित गायब हो गया। फोन बंद है। सरसों बेची थी। उसके जीजा प्रवीण ने कहा मंडी में नाम है, पैसा डूबेगा नहीं। उसी के भरोसे दिया। अब दुकान पर ताला लटका है। सौदान सिंह गांव बसई घीया राम सहित सभी पीड़ित किसानों ने राजाखेड़ा थाने में थानाधिकारी *वीर सिंह* को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने IPC की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने कहा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है। किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।"1
- फतेहाबाद में निकली तिरंगा यात्रा और गूंजे जयकारे भारत माता की जय1
- राजाखेड़ा में ABVP ने निकाली 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजाखेड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है। भाग संयोजक पतंजलि ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। नगर मंत्री अनिल तथा नगर अध्यक्ष शिवानी ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नीरजा अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना की। पूर्व सैनिक निरंजन ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी भावना को समाज और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत न्यू इंडियन विद्यालय से लेकर के पुलिस चौकी होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बच्छेकी धाम पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।4
- श्रीमती रतनदेवी कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस फतेहाबाद। श्रीमती रतनदेवी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने आहुति देकर देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: लल्लू बसई में आयोजित हुआ वृहद शिविर, कलेक्टर ने मौके पर किया जनसमस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: लल्लू बसई में आयोजित हुआ वृहद शिविर, कलेक्टर ने मौके पर किया जनसमस्याओं का निराकरण अम्बाह / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत अम्बाह की ग्राम पंचायत लल्लू बसई में एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से कलेक्टर मुरैना लोकेश कुमार जांगिड़ के साथ-साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के आवेदन सौंपे। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए कई जनसमस्याओं का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) निराकरण किया। जिन जटिल समस्याओं का निराकरण तुरंत संभव नहीं हो सका, उनके लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समाधान तत्काल प्रभाव से समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर का संदेश: "शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, यही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य है।" भव्य तिरंगा यात्रा के साथ हुआ शिविर का समापन शिविर के सफल समापन के बाद ग्राम पंचायत लल्लू बसई में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगी इस तिरंगा यात्रा में कलेक्टर मुरैना स्वयं शामिल हुए। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव में देशभक्ति का संदेश दिया#nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- फतेहाबाद में निकली तिरंगा यात्रा और गूंजे जयकारे भारत माता को जय1
- यमुना में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी फतेहाबाद। शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे यमुना नदी में पैर फिसलने से दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण गोताखोरों ने नदी में उतरकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को तलाश अभियान के दौरान एक बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरे बच्चे का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीण गोताखोर और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2